3 लड़कियों के साथ 18 लड़़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, दरिंदगी की वारदात से पुलिस के फूले हाथ-पैर

झारखंड में 3 लड़कियों के साथ 18 लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर और सभी आरोपियों को किया अरेस्ट।

रांची ऑनलाइन डेस्क। झारखंड के खूंटी जिले में एक सनसनीखेज वारदात से पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के पैरों के तले से जमीन खिसक गई। यहां 18 नागालिक लड़कों ने 5 लड़कियों को जबरन अगवा कर ले गए। फिर उनमें से तीन के साथ 18 नाबालिग लड़कों ने गैंगरेप किया। मौका पाकर दो लड़कियां आरोपियों के चंगुल से भागने में कामयाब रहीं। दोनों ने वारदात की जानकारी लोगों को बताई। परिवारवाले पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने दबिश देते हुए 18 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।

घर लौटते वक्त लड़कियों को किया अगवा

दरअसल, ये वारदात झारखंड के खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, पांच नाबालिग आदिवासी लड़कियां शादी समारोह में गई हुई थीं। शादी समारोह के बाद वह अपने घर वापस लौट रही थीं, तभी 18 लड़कों ने उन्हें बीच रास्ते पर रोक लिया और चाकू के बल पर सभी को अगवा कर ले गए। पांचों को सुनसनान इलाके में लेकर जाकर तीन लड़कियों से बारी-बारी दुष्कर्म किया। इस दौरान दो लड़कियां भागने में कामयाब रहीं। उधर, दुष्कर्म के बाद आरोपी तीनों लड़कियों को छोड़कर भाग खड़े हुए।

आरोपी लड़कों की उम्र 12-17 साल के बीच

नाबालिग लड़कियां किसी तरह से अपने घर पहुंचीं और शनिवार को गांव आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन थाना पहुंचे और नाबालिग लड़कियों के बयान के अनुसार पुलिस एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। पांच लड़कियों में से तीन की उम्र 12-16 साल बताई गई है, जबकि आरोपी लड़कों की उम्र 12-17 साल के बीच है। पीड़िताओं ने पुलिस को बताया कि आरोपी उन्हें पहाड़ पर लेकर गए। इस दौरान हम पांच में से सभी को अलग-अलग कर दिया। सभी लड़के हमें पकड़े हुए थे।

कई घंटो तक दरिंदगी की

दुष्कर्म पीड़िताओं ने बताया कि तभी मौका मिलते ही दो लड़कियां ने युवकों के हाथों को दांत से काट लिया। जिसके कारण वह उनके चंगुल से छूट गई और पहाड़ी से नीचे भागने में कामयाब रहीं। जबकि हम तीन लड़कियों के साथ सभी 18 लड़कों ने कई घंटो तक दरिंदगी की। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए लड़के भाग खड़े हुए।

पकड़े गए 18 आरोपी

खूंटी के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बताया, रानिया पुलिस थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद यह घटना सामने आई। पुलिस ने तुरंत एक टीम गठित की, जिसने सभी 18 आरोपियों को पकड़ लिया। कुमार ने कहा, आरोपियों को सोमवार को किशोर गृह भेज दिया गया। लड़कियों की जल्द से जल्द मेडिकल जांच कराई जाएगी।

Exit mobile version