शनिवार, अगस्त 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

8th Pay Commission: आठवां वेतन आयोग बना, कब से मिल सकती है नई सैलरी, क्या एरियर के साथ होगी बढ़ोतरी

आठवां वेतन आयोग बन गया है। जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई इसकी चेयरमैन होंगी। आयोग को 18 महीने में रिपोर्ट देनी है। 2027 से नई सैलरी लागू हो सकती है, 2026 से एरियर मिलेगा।

by SYED BUSHRA
अक्टूबर 30, 2025
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

8th Pay Commission:केंद्र सरकार ने आखिरकार लंबे इंतजार के बाद आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन को मंजूरी दे दी है। इस आयोग का काम केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के वेतन, भत्तों और सुविधाओं की समीक्षा कर सरकार को नई सिफारिशें देना होगा। सरकार ने इस आयोग की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई को सौंपी है। उनके साथ आईआईएम बेंगलुरू के प्रोफेसर पुलक घोष और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव पंकज जैन सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं।

सिफारिशें सौंपने के लिए 18 महीने का समय

सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आठवां वेतन आयोग अपनी रिपोर्ट अगले 18 महीनों के भीतर केंद्र सरकार को सौंपेगा। इस रिपोर्ट में कर्मचारियों के वेतन और पेंशन में संभावित बढ़ोतरी के सुझाव होंगे।
यदि सब कुछ तय समय पर होता है, तो नई सैलरी संरचना वर्ष 2027 से लागू हो सकती है।कैबिनेट बैठक के बाद जारी प्रेस नोट में बताया गया कि आयोग के लिए टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) को मंजूरी दी जा चुकी है। आयोग में एक अध्यक्ष, एक पार्ट-टाइम सदस्य और एक सचिव शामिल होंगे।

RELATED NEWS

8th Pay Commission: क्या है केंद्रीय कर्मचारियों की मांग, सैलरी कब बढ़ेगी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

8th Pay Commission: क्या है केंद्रीय कर्मचारियों की मांग, सैलरी कब बढ़ेगी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

अगस्त 1, 2026
8th Pay Commission Update: केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी कर रहे नई सैलरी और पेंशन व्यवस्था की मांग

8th Pay Commission Update: केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी कर रहे नई सैलरी और पेंशन व्यवस्था की मांग

जून 6, 2026

देरी होने पर भी मिलेगा एरियर

NC-JCM (स्टाफ साइड) के सचिव शिव गोपाल मिश्रा ने बताया कि यदि आयोग की रिपोर्ट या उसके लागू होने में थोड़ी देरी भी होती है, तो कर्मचारियों को इसका नुकसान नहीं होगा।उन्होंने कहा कि आठवां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा। यानी अगर सैलरी बढ़ोतरी 2027 में लागू होती है, तब भी कर्मचारियों को जनवरी 2026 से एरियर सहित भुगतान मिलेगा।

सातवें वेतन आयोग की तरह होगा फायदा

यह स्थिति कुछ हद तक सातवें वेतन आयोग जैसी ही है। जब सातवां वेतन आयोग लागू किया गया था, तब भी सिफारिशों को लागू करने में देरी हुई थी।लेकिन सरकार ने बाद में सभी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को एरियर सहित संशोधित वेतन दिया था।इसी तरह, इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि अगर रिपोर्ट 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में आती है, तो भी कर्मचारियों को कोई आर्थिक नुकसान नहीं होगा।

हर 10 साल पर नया वेतन आयोग

भारत में हर दस साल पर एक नया वेतन आयोग गठित किया जाता है। इसका उद्देश्य केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन, भत्तों, पेंशन और अन्य सुविधाओं की समीक्षा कर उन्हें वर्तमान आर्थिक स्थिति और महंगाई के अनुसार अद्यतन करना होता है।
देश में बढ़ती महंगाई और खर्चों को देखते हुए आठवें वेतन आयोग की मांग पिछले कुछ समय से लगातार उठ रही थी। जनवरी 2024 में केंद्र सरकार को वेतन आयोग से संबंधित टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) सौंपे जा चुके थे, लेकिन कैबिनेट की मंजूरी आने में करीब 10 महीने की देरी हुई। इस देरी को लेकर सरकारी कर्मचारियों और उनके संगठनों में नाराजगी देखी गई थी।

2027 से नई उम्मीदें

अब जबकि आयोग का गठन आधिकारिक रूप से हो चुका है, लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को 2027 से नई सैलरी संरचना और एरियर की उम्मीद है।
विशेषज्ञों का कहना है कि इस आयोग की रिपोर्ट से कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति और जीवनस्तर में सुधार की संभावना बढ़ेगी।

Tags: 8th Pay Commissioncentral government employees
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

8th Pay Commission: क्या है केंद्रीय कर्मचारियों की मांग, सैलरी कब बढ़ेगी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

8th Pay Commission: क्या है केंद्रीय कर्मचारियों की मांग, सैलरी कब बढ़ेगी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 1, 2026

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर एक बार फिर...

8th Pay Commission Update: केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी कर रहे नई सैलरी और पेंशन व्यवस्था की मांग

8th Pay Commission Update: केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी कर रहे नई सैलरी और पेंशन व्यवस्था की मांग

by Kirtika Tyagi
जून 6, 2026

8th Pay Commission Update: आठवें वेतन आयोग के गठन के बाद से ही देश भर के केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों...

UPS Update: UPS को चुनने वालों की संख्या कितनी हुई, पेंशन नियम, NPS स्विच विकल्प, एजुकेशन लोन से जुड़े आंकड़े किए साझा

UPS Update: UPS को चुनने वालों की संख्या कितनी हुई, पेंशन नियम, NPS स्विच विकल्प, एजुकेशन लोन से जुड़े आंकड़े किए साझा

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 16, 2025

Unified Pension Scheme Update: संसद में केंद्र सरकार ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को लेकर अहम जानकारी दी। वित्त राज्य...

8th Pay Commission

8th Pay Commission लाएगा ऐतिहासिक बढ़ोतरी! IAS-IPS अफसरों की सैलरी में ₹1 लाख से ज्यादा का इजाफा तय

by Mayank Yadav
जुलाई 25, 2025

8th Pay Commission: 2026 से लागू होने वाले 8वें वेतन आयोग की घोषणा के बाद लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों...

8th Pay Commission

कर्मचारियों की उम्मीदों को मिलेगी नई ऊँचाई: 8वें वेतन आयोग की संभावना

by Mayank Yadav
सितम्बर 21, 2024

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! मोदी सरकार जल्द ही 8वें वेतन आयोग का गठन कर सकती है,...

Next Post
कौन हैं जेमिमा रॉड्रिग्ज, जिनके बल्ले से निकला अद्भुत शतक, आस्ट्रेलिया को हराकर कुछ ऐसे फाइनल में पहुंचा भारत

कौन हैं जेमिमा रॉड्रिग्ज, जिनके बल्ले से निकला अद्भुत शतक, आस्ट्रेलिया को हराकर कुछ ऐसे फाइनल में पहुंचा भारत

UP News: ’रन फॉर यूनिटी’ को झंडी दिखाने के बाद बोले सीएम योगी, राष्ट्र की अखंडता के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

UP News: ’रन फॉर यूनिटी’ को झंडी दिखाने के बाद बोले सीएम योगी, राष्ट्र की अखंडता के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist