गुरूवार, सितम्बर 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

कौन हैं जेमिमा रॉड्रिग्ज, जिनके बल्ले से निकला अद्भुत शतक, आस्ट्रेलिया को हराकर कुछ ऐसे फाइनल में पहुंचा भारत

IND W vs AUS W ODI World Cup 2025 Semifinal: भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया का विजयी रथ रोकते हुए महिला वनडे विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है।

by Vinod
अक्टूबर 30, 2025
in Breaking, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। 22 गज की पिच पर भारत की छोरियां ने गजब का खेल दिखाया। हिन्दुस्तान की बेटियां क्रिकेट के मैदान पर शेरनी की तरह दहाड़ीं। पहले गेंद से कहर बरपाया। फील्डिंग में चीते की तरह छलांग लगाई। जब मौका बैटिंग का आया तो जेमिमा रॉड्रिग्ज और हरमनप्रीत कौर रानी लक्ष्मीबाई बन गई। तलबार की तरह दोनोंने बल्ले से ऐसी गदर काटी की आस्ट्रेलिया टीम के अरमान धराशाही हो गई। दोनों दिलेर लेडी क्रिकेटर्स ने रनों के पहाड़ को अपने हौसले के आगे बौना करते हुए भारत को सेमीफाइनल में जीत दिलाकर वनडे वर्ल्डकप के फाइनल का टिकट कटवा दिया।

भारत की धरती पर महिला वनडे वर्ल्डकप खेला जा रहा है। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर 338 रन बनाए थे। जवाब में भारत के लिए जेमिमा ने शतक लगाया और कप्तान हरमनप्रीत के साथ तीसरे विकेट के लिए 167 रनों की साझेदारी की जिससे भारत ने 48.3 ओवर में पांच विकेट पर 341 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। भारतीय टीम तीसरी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। टीम इससे पहले 2005 और 2017 में भी खिताबी मैच में पहुंची थी। भारत ने अब तक कभी विश्व कप की ट्रॉफी नहीं जीती है और अब उसके पास खिताबी सूखा समाप्त करने का अच्छा मौका है।

RELATED NEWS

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

सितम्बर 1, 2026

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

अगस्त 25, 2026

इस मैच की हीरो रहीं जेमिमा रहीं, जिन्होंने 134 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 127 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि हरमनप्रीत ने 88 गेंदों पर 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से 89 रन बनाए। महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में अब भारत की भिड़ंत साउथ अफ्रीका से होगी। दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को डीवाई पाटिल स्टेडियम में ही खेला जाएगा। महिला टीम की इस जीत पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। अक्टूबर में दूसरी बार दीपावली मनाई गई। आतिशबाजी से पूरा देश सराबोर हो गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत की जीत पर महिला खिलाड़ियों को बधाई दी है। भारत की इस जीत पर टीम इंडिया के खिलाड़ी भी गदगद हैं और सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं।

ये तो हुई भारत की जीत की बात। अब हम आपको बजाते हैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स के बारे में। 5 सितंबर 2000 को मुंबई में जन्मी जेमिमा ने महज 17 साल की उम्र में 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू किया था। उन्हें तब टीम की ’बेबी’ कहा जाता था। समय के साथ वही बेबी अब टीम इंडिया के रीढ़ बन चुकी हैं। बीच में उन्हें टीम से बाहर भी किया गया, पर उन्होंने 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स और 2024 में वापसी के साथ साबित कर दिया कि वह लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट का हिस्सा रहेंगी.। जेमिमा अपने करियर की सफलता का श्रेय इंग्लैंड की किआ सुपर लीग को देती हैं। यह उनकी पहली विदेशी टी20 लीग थी, जहां उन्होंने 57.28 की औसत और 149.62 के स्ट्राइक रेट से 401 रन बनाए।

2023 टी20 विश्व कप के बाद जेमिमा को टीम से बाहर कर दिया गया था। वह इसे अपने करियर का सबसे कठिन समय मानती हैं. लेकिन हार न मानते हुए उन्होंने लगातार मेहनत की और 2024 में शानदार वापसी की। यही नहीं उन्होंने वन डे वर्ल्ड कप में भी अपनी धाक जमा डाली। जेमिमा सिर्फ एक क्रिकेटर नहीं, बल्कि लाखों युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा हैं। मैदान पर उनकी मुस्कान, आत्मविश्वास और जुझारूपन बताता है कि संघर्ष चाहे कितना भी बड़ा हो हिम्मत और मेहनत से हर सपना साकार किया जा सकता है। जेमिमा ने जिस तरह से आस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजी की, उसे देख फैंस गदगद हैं।

 

Tags: Cricket Newsindia vs australiaIndian women's cricket team winsWomen's ODI World Cupwomen's team reaches the final of the ODI World Cup
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

कानपुर में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम ने यूपी टी20 लीग 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों की तैयारियों...

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Shines: दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को एक पारी और...

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार अंदाज...

Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

ICC Action: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच के दौरान यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच हुई बहस...

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 18, 2026

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर मुश्किल में घिर गए हैं। शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में सिडनी...

Next Post
UP News: ’रन फॉर यूनिटी’ को झंडी दिखाने के बाद बोले सीएम योगी, राष्ट्र की अखंडता के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

UP News: ’रन फॉर यूनिटी’ को झंडी दिखाने के बाद बोले सीएम योगी, राष्ट्र की अखंडता के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

‘नेता जी’ ने खोज निकाली अजब-गजब की तकनीकि, प्रधान बनने की चाहत में मंदिर से करवा दी फ्री शराब की मुनादी

‘नेता जी’ ने खोज निकाली अजब-गजब की तकनीकि, प्रधान बनने की चाहत में मंदिर से करवा दी फ्री शराब की मुनादी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist