औरंगजेब की कब्र के बाद VHP नेताओं ने हुमायूं के मकबरे का किया निरीक्षण, केंद्र को सौंपेंगे रिपोर्ट

महाराष्ट्र के नागपुर से औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर विवाद अभी थमा भी नहीं है कि विश्व हिंदू परिषद (VHP) के नेता निजामुद्दीन स्थित हुमायूं के मकबरे पर पहुंचे और निरीक्षण किया।

VHP

महाराष्ट्र के नागपुर से औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर विवाद अभी थमा भी नहीं है कि विश्व हिंदू परिषद (VHP) के नेता निजामुद्दीन स्थित हुमायूं के मकबरे पर पहुंचे और निरीक्षण किया। VHP नेताओं का कहना है कि वे निरीक्षण के बाद एक रिपोर्ट तैयार कर केंद्र सरकार को सौंपेंगे।

VHP नेताओं ने मामले पर क्या कहा?

मीडिया से बात करते हुए VHP के दिल्ली प्रांत मंत्री सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि दिल्ली प्रांत के संदर्भ में वे निरीक्षण करने आए हैं। उन्होंने कहा कि अभी बहुत कुछ कहना संभव नहीं है। कितनी ज़मीन आवंटित है? इस कालखंड के राजाओं को कितनी जगह दी गई है? शोध का काम किसी कैपेसिटी की जरूरत नहीं है। भारत का कोई भी व्यक्ति किसी भी विषय पर शोध कर सकता है। क्या केवल यही दिल्ली के इतिहास से संबंधित नायक-नायिकाएं हैं?

क्या आनंदपाल तोमर जिनका 300 साल राज रहा उनके लिए कोई स्मारक संरक्षित किया गया है? गुप्ता ने यह भी कहा कि इस मुद्दे को विवादित नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सरकार और शासन-प्रशासन को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। VHP के प्रतिनिधि मंडल ने यह भी बताया कि जल्द ही सफदरजंग मकबरे का भी निरीक्षण किया जाएगा।

यह भी पढ़े: लड़की के प्यार में पागल अदनान ने की बमबाजी, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार.. 12 बम बरामद 

नागपुर में हुई थी हिंसक झड़प 

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब नागपुर में औरंगजेब की कब्र को लेकर हिंसक झड़प हुई थी। 17 मार्च को VHP कार्यकर्ताओं ने औरंगजेब का पुतला फूंका था जिसके बाद हिंसा भड़क गई। इस घटना में लोगों ने तोड़-फोड़ की और गाड़ियों में आग लगा दी। डीसीपी रैंक के एक अधिकारी को कुल्हाड़ी से मारा गया और 33 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

इस हिंसा में इरफान अंसारी नामक एक व्यक्ति की मौत भी हो गई। औरंगजेब की कब्र को हटाने के विरोध में VHP कार्यकर्ताओं ने औरंगजेब का पुतला जलाया था। आरोप है कि उन्होंने हरी चादर के साथ धार्मिक सामग्री भी जलाई जिससे हिंसा भड़क उठी। इस मामले में अब तक 112 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

VHP नेता पहुंचे हुमायूं के मकबरे

औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। VHP नेताओं का हुमायूं के मकबरे पर निरीक्षण करना और केंद्र सरकार को रिपोर्ट सौंपने की योजना इस मुद्दे को और गरमा सकती है। वहीं नागपुर में हुई हिंसा ने इस विवाद को और बढ़ा दिया है। अब यह देखना होगा कि केंद्र सरकार इस मामले में क्या कदम उठाती है और VHP की रिपोर्ट के आधार पर क्या फैसला लिया जाता है।फिलहाल पुलिस ने नागपुर में हुई हिंसा के मामले में कड़ी कार्रवाई की है और जांच जारी है। VHP नेताओं का कहना है कि वे ऐतिहासिक स्मारकों के संरक्षण और उचित प्रबंधन के लिए सरकार को सुझाव देंगे।

Exit mobile version