Thursday, June 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

कौन है वो Girl जो दौड़कर आई और Abhishek Sharma को लगा लिया गले, बड़ी दिलचस्प है Team India के बैटर की love story

टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा शतक, बड़ी बहन कोमल ने क्रिकेटर भाई को लगाया गले।

by Vinod
February 10, 2025
in Latest News, खेल, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन खेल डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैच की सीरीज खेली जा रही है। रोहित शर्मा एंड कंपनी ने दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम पर कर ली है। वनडे से पहले भारतीय टीम ने टी20 सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया था। टी20 मुकाबलों में टीम इंडिया की तरफ से अभिषेक शर्मा ने धुआंधार बैटिंग की थी। अभिषेक ने अंग्रेज गेंदबाजों की धुनाई करते हुए शतक जड़ा था। मैच के बाद अभिषेक शर्मा का एक प्यारा वीडियो वायरल हुआ। जिसमें अभिषेक को उनकी बड़ी बहन ने गले लगाकर खुशी जाहिर की थी।

बहन कोमल ने लगाया गले

टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच में 37 गेंदों पर शतक जड़ कर नया कीर्तिमान गढ़ा था। अभिषेक ने अपनी पारी में कुल 13 छक्के मारे थे। अभिषेक शर्मा के शतक के चलते टीम इंडिया ने इंग्लैंड को आसानी से पटखनी देते हुए सीरीज 4-1 से अपने नाम पर कर ली थी। अभिषेक शर्मा की बैटिंग देखने के लिए बहन कोमल शर्मा भी वहां थी। वह अभिषेक की बड़ी बहन हैं और मैच के बाद आते ही भाई को गले लगा लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

RELATED NEWS

Vaibhav Suryavanshi: टीम इंडिया के नए सितारे पर सबकी नजर, IPL में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में मिली जगह

Vaibhav Suryavanshi: टीम इंडिया के नए सितारे पर सबकी नजर, IPL में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में मिली जगह

June 9, 2026
Team India: श्रेयस अय्यर को मिली टीम इंडिया की कमान, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने पहली बार बनाई जगह

Team India: श्रेयस अय्यर को मिली टीम इंडिया की कमान, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने पहली बार बनाई जगह

June 7, 2026

कोमल शर्मा अभिषेक शर्मा से सात साल बड़ी

20 मार्च 1994 को जन्मी कोमल शर्मा अभिषेक शर्मा से सात साल बड़ी हैं। कोमल शर्मा अमृतसर (पंजाब) से ताल्लुक रखती हैं। कोमल शर्मा एक योग्य फिजियोथेरेपिस्ट हैं। कोमल शर्मा ने साल 2018 में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर से फिजियोथेरेपी में स्नातक की डिग्री हासिल की, उसके बाद 2021 में छप्डै यूनिवर्सिटी जयपुर से ऑर्थोपेडिक्स में मास्टर डिग्री हासिल की। वर्तमान में वह अमृतसर के एसजीआरडी मेडिकल कॉलेज में फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में काम करती हैं।

जीवन में एक चट्टान की तरह खड़ी रही

कोमल शर्मा अपने भाई अभिषेक शर्मा के लिए उनके क्रिकेट के सफर और जीवन में एक चट्टान की तरह खड़ी रही हैं। जब अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ा तो कोमल भी ग्राउंड में मौजूद थीं। भाई की बैटिंग को देखकर तालियां बजा रही थीं। अभिषेक जब ड्रेसिंमरूम लौटे तो वह दौड़कर अपने भाई के पास पहुंची। अभिषेक को कोमल में गले लगाया। किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिस पर यूजर्स भाई-बहन के रिश्ते की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।

युवराज सिंह हैं अभिषेक शर्मा के गुरु

मुकाबले के बाद अभिषेक शर्मा ने अपनी धाकड़ पारी का क्रेडिट गुरु पूर्व खब्बू बल्लेबाज युवराज सिंह को मानते हैं। अभिषेक शर्मा ने मैच के बाद कहा कि मैं भारतीय टीम के लिए खेल सकता हूं, यह भरोसा युवी पाजी ने मेरे अंदर पैदा किया। वह हमेशा कहते थे कि मुझे तुम पर भरोसा है। युवी पाजी ही पहले इंसान हैं, जिन्होंने कुछ साल पहले मुझे कई बार ऐसा कहा था और मेरे अंदर भरोसा जगाया। आगे उन्होंने कहा कि जब युवराज सिंह जैसा आदमी ऐसा कहता है, तो मैंने भी इस पर सोचना शुरू कर दिया था। अभिषेक शर्मा का यह भी कहना था कि हर मैच के बाद युवी पाजी उनके साथ बात करते हैं। मेरे करियर में उन्होंने एक अहम रोल अदा किया है।

एक मिस्ट्री गर्ल को देखा गया

क्रिकेट ही नहीं, बल्कि अभिषेक की पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही है। दिसंबर 2024 में Reddit ने अभिषेक शर्मा की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनके साथ एक मिस्ट्री गर्ल को देखा गया। उन तस्वीरों से इस खबर को हवा मिली कि अभिषेक शर्मा लग्जरी महिला ब्रांड LRF की फाउंडर लैला फेसल को डेट कर रहे हैं। इसको लेकर दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि तो नहीं हुई, लेकिन रिपोर्ट्स की वजह से ऐसा माना जा रहा है। दोनों एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं और ये कयास लगाया जा रहा है कि दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है।

दिया मेहता के साथ अभिषेक का जुड़ा नाम

इससे पहले अभिषेक शर्मा का नाम 2019 में मिस राजस्थान कंपिटिशन की रनर अप दिया मेहता के साथ जुड़ा था। उनकी अभिषेक शर्मा के हाथों में हाथ डालकर वाली तस्वीर खूब वायरल हुई थी। उन्होंने इस दौरान अपने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि क्या आपका नाम अभिषेक शर्मा है, क्योंकि जब मैं आपको देखती हूं तो मुझे लगता है कि मैंने खुशियों का शतक लगा लिया है। हालांकि अभिषेक शर्मा ने गर्लफ्रेंड के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। जानकार बताते हैं कि अभिषेक शर्मा का दिया से ब्रेकअप हो गया था। जिसके बाद उन्हें लैला के साथ देखा गया।

मॉडल सुसाइड केस से जुड़ा था अभिषेक शर्मा का नाम

अभिषेक शर्मा को अपनी लव लाइफ की वजह से विवादों में भी रहना पड़ा है। पिछले साल 2024 में फरवरी में एक मॉडल ने सुसाइड कर ली थी, जब पुलिस ने जांच शुरू की थी तो पाया गया कि वह मॉडल अभिषेक शर्मा की दोस्त थी। उस मॉडल का नाम तान्या सिंह था, जिसका शव सूरत स्थित घर पर लटका पाया गया था। पुलिस ने फिर छानबीन की तो पाया गया कि अभिषेक को तान्या को व्हाट्सऐप पर कुछ मैसेज किए हुए थे, लेकिन क्रिकेटर ने कोई मैसेज का जवाब नहीं दिया था। इसके बाद अभिषेक को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया।

सुसाइड केस में ग्रीन चिट

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि अभिषेक ने तान्या का नंबर ब्लॉक कर दिया था और सोशल मीडिया पर मॉडल को अनफॉलो कर दिया था। रिपोर्ट्स ने बताया कि घटना होने से 6-7 महीने पहले दोनों रिलेशनशिप में थे। हालांकि, बाद में अभिषेक को एक्स गर्लफ्रेंड के सुसाइड केस में ग्रीन चिट मिला। फिलहाल अभिषेक शर्मा का ध्यान प्यार से ज्यादा क्रिकेट पर है। वह जबरदस्त बैटिंग कर रहे हैं। उन्हें चैम्पियन ट्रॉफी के लिए नहीं चुना गया। पर जानकार कहते हैं कि आने वाले दिनों में अभिषेक वनडे और टेस्ट टीम में होंगे।

 

Tags: Abhishek Sharma's SisterCricketer Abhishek SharmaEngland TeamIndia vs England ODI seriesKomal SharmaTeam India
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Vaibhav Suryavanshi: टीम इंडिया के नए सितारे पर सबकी नजर, IPL में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में मिली जगह

Vaibhav Suryavanshi: टीम इंडिया के नए सितारे पर सबकी नजर, IPL में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में मिली जगह

by Kirtika Tyagi
June 9, 2026

Cricket News: भारतीय क्रिकेट में एक नया नाम तेजी से चर्चा में है। सिर्फ 15 साल के सलामी बल्लेबाज वैभव...

Team India: श्रेयस अय्यर को मिली टीम इंडिया की कमान, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने पहली बार बनाई जगह

Team India: श्रेयस अय्यर को मिली टीम इंडिया की कमान, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने पहली बार बनाई जगह

by Kirtika Tyagi
June 7, 2026

Team India Squad Announced: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को कई अहम टूर्नामेंट और सीरीज के लिए भारतीय...

India N Z Tour: भारत-न्यूजीलैंड के बीच 12 मैचों की बड़ी जंग, रोहित-विराट पर रहेंगी सभी की निगाहें

India N Z Tour: भारत-न्यूजीलैंड के बीच 12 मैचों की बड़ी जंग, रोहित-विराट पर रहेंगी सभी की निगाहें

by Kirtika Tyagi
June 4, 2026

Team India New Zealand Tour: भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस साल अक्टूबर से दिसंबर के दौरान एक बड़ी क्रिकेट...

Spin Bowling Coach: कौन बना टीम इंडिया के नए स्पिन बॉलिंग कोच, अफगानिस्तान टेस्ट से होगी नई शुरुआत

Spin Bowling Coach: कौन बना टीम इंडिया के नए स्पिन बॉलिंग कोच, अफगानिस्तान टेस्ट से होगी नई शुरुआत

by Kirtika Tyagi
June 4, 2026

BCCI Announces Big Appointment: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2026 के समाप्त होने के दो दिन बाद एक...

IPL 2026: टीम इंडिया की ओपनिंग पर कई युवा बल्लेबाजों ने ठोकी दावेदारी, चयनकर्ताओं के सामने बड़ी चुनौती

IPL 2026: टीम इंडिया की ओपनिंग पर कई युवा बल्लेबाजों ने ठोकी दावेदारी, चयनकर्ताओं के सामने बड़ी चुनौती

by Kirtika Tyagi
June 4, 2026

Competition For Opening Spot: आईपीएल 2026 खत्म होते-होते भारतीय क्रिकेट को कई नए और दमदार ओपनर मिल गए हैं। कुछ...

Next Post
Health care: डांस करते वक्त क्यों बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा? जानें एक्सपर्ट की राय

Health care: डांस करते वक्त क्यों बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा? जानें एक्सपर्ट की राय

Entertainment News: रश्मि देसाई की नई शुरुआत, क्या वो फिर से प्यार और शादी के लिए तैयार हैं?

Entertainment News: रश्मि देसाई की नई शुरुआत, क्या वो फिर से प्यार और शादी के लिए तैयार हैं?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist