बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

हरिद्वार में फर्जी हिंदुओं पर AI का वार, दबोचे गए 50 से ज़्यादा संदिग्ध

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस ने फर्जी बाबाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है। 'ऑपरेशन कालनेमी' के तहत ऐसे बाबाओं की पहचान कर उनके खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस मुहिम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से 50 से अधिक संदिग्धों को पकड़ा गया है। जांच में यह भी सामने आया है कि इन फर्जी बाबाओं में से 6 मुस्लिम हैं, जो भगवा वस्त्र पहनकर साधु के रूप में घूम रहे थे।

by Gulshan
जुलाई 12, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
CM Pushkar Singh Dhami
Share on FacebookShare on Twitter

CM Pushkar Singh Dhami : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस ने फर्जी साधु-संतों के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ दिया है। इस अभियान को ‘ऑपरेशन कालनेमी’ नाम दिया गया है, जिसका मकसद उन लोगों की पहचान कर कार्रवाई करना है जो भगवा पहनकर हिंदू साधुओं का स्वरूप अपनाए हुए हैं, लेकिन असल में किसी और धर्म से ताल्लुक रखते हैं।

इस खास अभियान की शुरुआत के पहले ही दिन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और फेस रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी की मदद से 50 से अधिक संदिग्धों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया है। इनमें से 6 ऐसे लोग भी शामिल हैं जो मुस्लिम हैं, लेकिन खुद को साधु बताकर हरिद्वार की गलियों में घूमते और भिक्षा मांगते पाए गए।

RELATED NEWS

‘ऑपरेशन कालनेमि’ का शंखनाद कर बोले सीएम धामी, ’ढोंगियों सुधर जाओ, नहीं तो पुलिस आपका ऐसे करेगी द एंड’

‘ऑपरेशन कालनेमि’ का शंखनाद कर बोले सीएम धामी, ’ढोंगियों सुधर जाओ, नहीं तो पुलिस आपका ऐसे करेगी द एंड’

जुलाई 11, 2025
UGC के बाद CM पुष्कर सिंह धामी की 1 और सौगात, उत्तराखंड विधानसभा से भू-कानून बिल को करवाया पास

UGC के बाद CM पुष्कर सिंह धामी की 1 और सौगात, उत्तराखंड विधानसभा से भू-कानून बिल को करवाया पास

फ़रवरी 22, 2025

हरिद्वार पुलिस ने इन फर्जी बाबाओं के खिलाफ हाई-टेक तरीके से मोर्चा खोला है। पूरे शहर में लगे 350 से ज्यादा CCTV और फेस रिकॉग्निशन कैमरों के जरिए संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। हर की पौड़ी जैसे संवेदनशील इलाके में ड्रोन की भी मदद ली जा रही है, जबकि सिटी कंट्रोल रूम से पूरे अभियान की निगरानी की जा रही है।

अब तक ऑपरेशन कालनेमी के तहत विभिन्न थानों द्वारा कई स्थानों से कुल 50 से ज्यादा संदिग्ध पकड़े जा चुके हैं। इनमें कलियर थाना क्षेत्र से 6 मुस्लिम बाबाओं को गिरफ्तार किया गया है जो भगवा वस्त्र पहनकर भीख मांगते थे। वहीं, कोतवाली नगर ने 13, श्यामपुर थाने ने 18 और कनखल थाने ने 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में दुकानों को दिया गया सनातनी सर्टिफिकेट, चर्चा में आया विश्व हिंदू…

फिलहाल करीब 35 से अधिक संदिग्ध पुलिस हिरासत में हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। ऑपरेशन की कमान एसएसपी अजय सिंह डोभाल के हाथों में है, और इसके लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए अभियान को और तेज किया जाएगा।

Tags: cm pushkar singh dhami
Share198Tweet124Share50

Gulshan

Related Posts

‘ऑपरेशन कालनेमि’ का शंखनाद कर बोले सीएम धामी, ’ढोंगियों सुधर जाओ, नहीं तो पुलिस आपका ऐसे करेगी द एंड’

‘ऑपरेशन कालनेमि’ का शंखनाद कर बोले सीएम धामी, ’ढोंगियों सुधर जाओ, नहीं तो पुलिस आपका ऐसे करेगी द एंड’

by Vinod
जुलाई 11, 2025

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि वे न...

UGC के बाद CM पुष्कर सिंह धामी की 1 और सौगात, उत्तराखंड विधानसभा से भू-कानून बिल को करवाया पास

UGC के बाद CM पुष्कर सिंह धामी की 1 और सौगात, उत्तराखंड विधानसभा से भू-कानून बिल को करवाया पास

by Vinod
फ़रवरी 22, 2025

देहरादून ऑनलाइन डेस्क। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव के वक्त जो-जो वादे किए थे, उन्हें वह एक-एक कर पूरा...

अल्मोड़ा बस हादसे में 36 की मौत, जान गंवाने वालों को मिला CM का सहारा..धामी ने किया 4 लाख मुआवजे का ऐलान

अल्मोड़ा बस हादसे में 36 की मौत, जान गंवाने वालों को मिला CM का सहारा..धामी ने किया 4 लाख मुआवजे का ऐलान

by Kirtika Tyagi
नवम्बर 4, 2024

Pushkar Singh Dhami : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में सोमवार सुबह को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 36 लोगों...

CM Pushkar Singh Dhami, Uttarakhand

Ayodhya : उत्तराखंड के सीएम धामी ने रामलला को अर्पित किया अतिसुंदर शुभवस्त्रम

by Gulshan
सितम्बर 24, 2024

Ayodhya : उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर और पारंपरिक कलाओं की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक विशेष पहचान है, जिससे...

Rishikesh: उत्तराखंड के वित्त मंत्री और स्थानीय युवक के बीच जमकर मारपीट का VIDEO वायरल

by Anu Kadyan
मई 3, 2023

उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और स्थानीय युवक की बीच मारपीट का एक वीडियो सामने आया है, जो ऋषिकेश...

Next Post
Fastest Internet Speed

इस देश में मिलती है इंटरनेट की सबसे हाई स्पीड, चंद सेकंड में डाउनलोड होती हैं पूरी मूवीज

Delhi Fire

सदर बाजार में धधकी भीषण आग, दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist