शनिवार, सितम्बर 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

PM नरेंद्र मोदी और उमर अब्दुल्ला ने क्यों पहनी ‘ब्लू जैकेट’, ‘लगी मुहर’ अब PAK के इन ठिकानों पर गिरेगी ‘नमो मिसाइल’

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम नरेंद्र मोदी और उमर अब्दुल्ला के बीच हुई पहली मुलाकात, इस हमले में 26 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी, भारत ने इसके लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है।

by Vinod
मई 4, 2025
in Latest News, TOP NEWS, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फुल एक्शन में हैं। पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए तीनों सेनाएं भी तैयार हैं। प्रहार से ठीक पहले पीएम नरेंद्र मोदी लगातार बैठकें कर रहे हैं। शनिवार को उन्होंने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से पर मुलाकात की। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी और उमर अब्दुल्ला के बीच यह पहली बैठक थी। दोनों के बीच करीब 30 मिनट तक मंथन हुआ। उमर अब्दुल्ला जब पीएम आवास से बाहर निकले तो उनके चेहरे पर मुस्कान थी। लेकिन इस दौरान सभी की निगाहें पीएम मोदी और उमर अब्दुल्ला की ‘ब्लू जैकेट’ पर ठहर गईं। इसके बाद तो सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगने शुरू हो गए।

पाकिस्तान के खिलाफ ताबड़तोड़ बैटिंग

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ एक बड़ी बैठक की। दोनों के बीच करीब 30 मिनट तक बातचीत हुई। कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत के पलटवार से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने उमर अब्दुला से इनपुट लिया। इसीबीच दोनों की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। फोटो में पीएम नरेंद्र मोदी और उमर अब्दुल्ला ब्लू जैकेट पहने हुए हैं। इस तस्वीर के सामने आने के बाद नेवी चीफ पीएम आवास पहुंचते हैं। नेवी चीफ के साथ पीएम नरेंद्र मोदी करीब 1 घंटे तक बातचीत करते हैं। पीएम मोदी और नेवी चीफ की भी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होती है। जिसके बाद यूजर्स सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के खिलाफ ताबड़तोड़ बैटिंग शुरू कर देते हैं।

RELATED NEWS

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

सितम्बर 1, 2026
Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

अगस्त 5, 2026

भारत का एक्शन वॉटर फ्रंट से हो सकता

सोशल मीडिया पर यूजर्स कमेंट लिखकर पाकिस्तान के अंदर खलबली मचा दी। एक यूजर्स ने लिखा कि ‘यह संकेत दे रहा है कि ब्लू कलर का बम मारेंगे। किसी ने लिखा, ‘कलर कोड’ आसमान या समंदर। तो एक ने कहा, ‘लग रहा है नौसेना पहला कदम उठाएगी। कुछ ब्लू होने वाला है। एक यूजर ने दोनों नेताओं के ड्रेस को नौसेना और वायु सेना से भी जोड़ दिया। ।AvirupM42 ने लिखा, ‘100þ सिग्नल, लेकिन यह धोखा भी हो सकता है। वायुसेना और नौसेना के पास नीला रंग है लेकिन सेना के पास नहीं। ढेर सारे दिमागी खेल। सुयोग नाम के यूजर ने लिखा, ‘कुछ बड़ा होने वाला है’। इसी तरह से फाजिल खान ने कहा, ‘यह तस्वीर क्या सिग्नल दे रही है, ऑपरेशन ब्लू’। यूजर मृदुल शर्मा ने कहा, ‘यह संकेत दे रहा है कि भारत का एक्शन वॉटर फ्रंट से हो सकता है।

पीएम नरेंद्र मोदी से मिली वायू सेना चीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह से रविवार को मुलाकात की। सूत्रों ने अधिक जानकारी दिए बिना बताया कि वायुसेना प्रमुख ने पीएम मोदी के साथ वन टू वन मीटिंग की। पीएम मोदी ने इससे पहले नेवी चीफ से भी मुलाकात की थी। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने शनिवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात की और उन्हें अरब सागर में महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की स्थिति के बारे में जानकारी दी थी। वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल एपी सिंह के साथ पीएम मोदी की हुई इस मुलाकात में पहलगाम आतंकी हमले के बाद की वायु सेना की तैयारी पर चर्चा हुई। पीएम मोदी और एयर चीफ मार्शल के बीच यह बैठक इसीलिए भी ज्यादा महत्वपूर्ण हैं क्योंकि फरवरी 2019 में पुलवामा में हुए आखिरी बड़े आतंकी हमले का जवाब भारतीय वायु सेना ने जेट विमानों से पाकिस्तान के बालाकोट में बमबारी करके दिया था।

‘ऑपरेशनल फ्री हैंड’

गौरतलब है कि पहलगाम हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की जान गई थी, जिनमें एक विदेशी नागरिक सहति अधिकांश टूरिस्ट थे। इस भीषण हमले में आतंकियों ने पीड़ितों को धर्म के आधार पर अलग किया और फिर निर्दयता से गोलियों से भून दिया। यह घटना अनंतनाग में स्थित पहलगाम के पर्यटन स्थल बैसरन घाटी में हुई थी। आतंकी वारदात के बाद से पीएम मोदी एक्शन मोड में हैं। पीएम ने अटैक के बाद से अब तक कई मीटिंग की है और हमले को लेकर अहम चर्चा की है। पीएम नरेंद्र मोदी अब तक दर्जनभर से ज्यादा बैठकें कर चुके हैं। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि इस कायराना हमले के पीछे जो भी लोग हैं, चाहे वे आतंकवादी हों, उनके हैंडलर हों या उन्हें समर्थन देने वाले, उन्हें जमीन के आखिरी छोर तक ढूंढकर सजा दी जाएगी। प्रधानमंत्री ने देश की सेना को ‘ऑपरेशनल फ्री हैंड’ दे दिया है।

 

Tags: omar abdullahPM Narendra ModiPM Narendra Modi talks to Omar Abdullah
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 1, 2026

PM Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर देशवासियों से सोना खरीदने से बचने की अपील की...

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

by Sadaf Farooqui
अगस्त 5, 2026

PM Narendra Modi: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सात वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे...

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 8, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बॉलीवुड के मशहूर गीत 'कुछ...

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

by Sadaf Farooqui
जून 27, 2026

PM Narendra Modi 27 से 29 जून तक सेशेल्स के तीन दिवसीय अत्यंत महत्वपूर्ण राजकीय दौरे पर रवाना हो चुके...

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

by Sadaf Farooqui
जून 25, 2026

PM Modi on Emergency Anniversary: आपातकाल की 51वीं बरसी के अवसर पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भारतीय लोकतंत्र की रक्षा...

Next Post
कौन है वह जिसने रच दिया इतिहास बनीं भारत की सबसे अमीर महिला दुनिया में मिला कौन सा स्थान

कौन है वह जिसने रच दिया इतिहास बनीं भारत की सबसे अमीर महिला दुनिया में मिला कौन सा स्थान

UP

UP बदल रहा है सड़क से: लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर और प्रयागराज में फोरलेन पुल से सुधरेगा आवागमन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist