शुक्रवार, अगस्त 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Mumbai Dubai Air India फ्लाइट बनी यात्रियों के लिए मुसीबत, क्यों बिना एयर कंडीशनिंग घंटों बंधक बनाए रखा

एयर इंडिया की मुंबई दुबई फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को पांच घंटे तक बिना एयर कंडीशनिंग के बंद रखा गया। इससे घुटन और पैनिक अटैक जैसी समस्याएं हुईं। सोशल मीडिया पर यात्रियों ने एयर इंडिया पर नाराजगी जताई।

by SYED BUSHRA
जनवरी 28, 2025
in राष्ट्रीय
Air India flight delay and passenger suffering
Share on FacebookShare on Twitter

Passengers suffer in Air India flight 26 जनवरी को एयर इंडिया की मुंबई से दुबई जाने वाली फ्लाइट AI-909 में यात्रियों को ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा, जिसे वे शायद कभी नहीं भूल पाएंगे। विमान में तकनीकी खराबी के चलते यात्रियों को पांच घंटे तक विमान के अंदर बंद रखा गया। इस दौरान एयर कंडीशनिंग भी बंद रही, जिससे यात्रियों को घुटन और पैनिक अटैक का सामना करना पड़ा।

सुबह की फ्लाइट, शाम को पहुंची दुबई

ये फ्लाइट सुबह 8:25 बजे मुंबई से उड़ान भरने वाली थी। यात्री समय पर बोर्डिंग कर चुके थे, लेकिन विमान में आई तकनीकी समस्या के कारण उड़ान में देरी हो गई। इस बीच, यात्रियों को विमान से बाहर नहीं निकाला गया। एयर कंडीशनिंग बंद होने से केबिन के अंदर का माहौल बेहद खराब हो गया। आखिरकार, फ्लाइट ने शाम 5:10 बजे उड़ान भरी और दुबई में 6:29 बजे (जीएसटी) लैंड की।

RELATED NEWS

Air India AI171 हादसे की अंतिम जांच रिपोर्ट कब तक आयेगी ,सुप्रीम कोर्ट में क्यों AAIB ने स्वतंत्र जांच का किया विरोध

Air India AI171 हादसे की अंतिम जांच रिपोर्ट कब तक आयेगी ,सुप्रीम कोर्ट में क्यों AAIB ने स्वतंत्र जांच का किया विरोध

जुलाई 16, 2026
Air India: दिल्ली से अमृतसर जा रही एयर इंडिया फ्लाइट गलती से पहुंची पाकिस्तानी एयरस्पेस, DGCA ने शुरू की जांच

Air India: दिल्ली से अमृतसर जा रही एयर इंडिया फ्लाइट गलती से पहुंची पाकिस्तानी एयरस्पेस, DGCA ने शुरू की जांच

जून 25, 2026

यात्रियों ने बताई परेशानी

घटना के दौरान केबिन में तापमान बढ़ने लगा और हवा की कमी से कई यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत हुई। घुटन के कारण कुछ यात्री दरवाजे पीटने और गेट खोलने की मांग करने लगे। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में लोग केबिन क्रू पर चिल्लाते नजर आए।

एक यात्री ने सोशल मीडिया पर लिखा, बिना एयर कंडीशनिंग के हमें पांच घंटे तक बंद रखा गया। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। किसी ने हमारी मदद नहीं की।

सोशल मीडिया पर नाराजगी

घटना के बाद सोशल मीडिया पर यात्रियों ने एयर इंडिया को जमकर कोसा। कई लोगों ने इसे निराशाजनक अनुभव करार दिया। एक यात्री ने लिखा, टाटा ग्रुप जैसी प्रतिष्ठित कंपनी से ऐसी उम्मीद नहीं थी। ये बहुत ही बुरा अनुभव था।

कैप्टन की निष्क्रियता पर सवाल

यात्रियों ने आरोप लगाया कि इस स्थिति में फ्लाइट के कैप्टन ने कोई सक्रिय भूमिका नहीं निभाई। उन्होंने यात्रियों से बात तक नहीं की, जिससे लोगों की नाराजगी और बढ़ गई।

एयर इंडिया की चुप्पी

अब तक एयर इंडिया ने इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

सेवाओं पर सवाल

इस घटना ने यात्रियों को परेशान कर दिया और एयर इंडिया की सेवाओं पर सवाल खड़े कर दिए। यात्रियों का कहना है कि इस तरह की स्थिति में फ्लाइट क्रू और अधिकारियों को यात्रियों की मदद के लिए आगे आना चाहिए था।

Tags: air indiaflight delayPassenger Experience
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Air India AI171 हादसे की अंतिम जांच रिपोर्ट कब तक आयेगी ,सुप्रीम कोर्ट में क्यों AAIB ने स्वतंत्र जांच का किया विरोध

Air India AI171 हादसे की अंतिम जांच रिपोर्ट कब तक आयेगी ,सुप्रीम कोर्ट में क्यों AAIB ने स्वतंत्र जांच का किया विरोध

by Kirtika Tyagi
जुलाई 16, 2026

Air India AI171 Crash Investigation: अहमदाबाद में जून 2025 में हुए एयर इंडिया AI171 विमान हादसे की जांच को लेकर...

Air India: दिल्ली से अमृतसर जा रही एयर इंडिया फ्लाइट गलती से पहुंची पाकिस्तानी एयरस्पेस, DGCA ने शुरू की जांच

Air India: दिल्ली से अमृतसर जा रही एयर इंडिया फ्लाइट गलती से पहुंची पाकिस्तानी एयरस्पेस, DGCA ने शुरू की जांच

by Sadaf Farooqui
जून 25, 2026

Air India Pakistan Airspace Incident: भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बीच एयर इंडिया की एक उड़ान के...

Air India

Air India की फ्लाइट में तकनीकी खराबी! बीच रास्ते से वापिस लौटा विमान, मुंबई में हुई आपात लैंडिंग

by Gulshan
अक्टूबर 22, 2025

Air India : एअर इंडिया की एक और अंतरराष्ट्रीय उड़ान में तकनीकी परेशानी की खबर सामने आई है। मुंबई से...

Air India

‘Go Around’ की पुकार सुनते ही पायलट ने दिखाया कमाल, हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची एयर इंडिया की फ्लाइट!

by Gulshan
अगस्त 11, 2025

Air India : 10 अगस्त को एयर इंडिया की एक फ्लाइट केरल के तिरुवनंतपुरम से दिल्ली के लिए रवाना हुई...

Air india news: तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जा रहा विमान चेन्नई में क्यों उतरा,  बड़ी दुर्घटना से बाल-बाल बचे संसद

Air india news: तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जा रहा विमान चेन्नई में क्यों उतरा, बड़ी दुर्घटना से बाल-बाल बचे संसद

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2025

Thiruvananthapuram to Delhi Flight Diverted to Chennai:तकनीकी खराबी और खराब मौसम से बदला रूट रविवार शाम तिरुवनंतपुरम से दिल्ली आ...

Next Post
Baghpat News

बागपत में आदिनाथ निर्वाण पर्व में हादसा, मानस्तम्भ परिसर में मचान गिरा, 5 लोगों की मौत.. 80 से ज्यादा घायल

lethal injection execution method

Lethal injection : सबसे पहले कहां दी गई जहरीला इंजेक्शन लगाकर सजाएं मौत, डॉक्टर ने क्यों किया था इसका विरोध

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist