Sunday, November 22, 2026 3:24 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » कहानी आलोक जोशी की, जिन्हें मिली NSAB की कमान, UP के IPS ‘सिंघम’ की एंट्री से जानें क्यों कांपा पाकिस्तान

कहानी आलोक जोशी की, जिन्हें मिली NSAB की कमान, UP के IPS ‘सिंघम’ की एंट्री से जानें क्यों कांपा पाकिस्तान

पहलगाम आतंकी हमले के बाद रॉ के पूर्व प्रमुख आलोक जोशी को बनाया गया एनएसएबी का चीफ, लखनऊ के जांबाज आईपीएस के नाम से पाकिस्तान में मचा कोहराम।

by Vinod
04/05/2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त टकराव है। 26 सैलानियों की मौत के बाद हर एक हिन्दुस्तानी मुल्ला मुनीर एंड आतंकी कंपनी को सबक सिखाए जाने की मांग कर रहा है। सरकार भी पलटवार को तैयार है। तीनों सेनाएं भी अलर्ट पर हैं और कभी भी पाकिस्तान के अंदर बारूद की बारिश हो सकती है। इनसब के बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला बीतेदिनों करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड ( NSAB) का पुनर्गठन किया है। पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी को NSAB कमान सौंपी गई है। बोर्ड में 6 और सदस्यों को भी शामिल किया गया है। ऐसे में हम आपको आलोक जोशी के बारे में बताएंगे। साथ ही NSAB  क्या है और ये संस्था कैसे काम करती है।

NSAB  के चीफ बनाए गए आलोक जोशी

पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड ( NSAB) का पुनर्गठन किया है। एनएसएबी की कमान पूर्व रॉ प्रमुख आलो जोशी के हाथों में सौंपी गई है। जबकि पूर्व पश्चिमी वायु सेना कमांडर एयर मार्शल पीएम सिन्हा, पूर्व दक्षिणी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह और रियर एडमिरल मोंटी खन्ना अब एनएसएबी का हिस्सा होंगे। ये सभी सैन्य सेवाओं से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। राजीव रंजन वर्मा और मनमोहन सिंह भी बोर्ड में शामिल हैं। ये दोनों भारतीय पुलिस सेवा (IPS) से सेवानिवृत्त हुए हैं। बी वेंकटेश वर्मा, जो एक सेवानिवृत्त IFS अधिकारी हैं, भी सात सदस्यीय बोर्ड का हिस्सा हैं। पूर्व रॉ चीफ को जैसे ही NSAB का चीफ बनाया गया, वैसे ही पाकिस्तान में हड़कंप मच गया।

क्या है NSAB

पहली बार 1998 में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का गठन किया गया था। इसे लॉन्ग टर्म स्ट्रैटजिक एसेसमेंट का काम दिया गया। ये भी तय किया गया कि NSAB  महत्वपूर्ण मुद्दों पर राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (NSC) को सलाह देगा। 2018 में बोर्ड का एक बार फिर गठन किया गया। तब भारत के रूस में राजदूत रहे पीएस राघवन को इसका प्रमुख बनाया गया था। जानकार बताते हैं कि एनएसएबी चीफ जंग के हालात में रणनीति बनाएंगे। साथ ही दुश्मन को किस तरह से घेरा जाए, इसको लेकर सेना के अधिकारियों के साथ प्लान तैयार करेंगे और अपनी रिपोर्ट भारत सरकार को भेजेंगे। NSAB चीफ सीधे पीएम नरेंद्र मोदी और एनएसए अजीत डोभाल को रिपोर्ट करेंगे। जानकार बताते हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ NSAB के सदस्यों ने ऑपरेशन भी शुरू कर दिया है। जिसके कारण पाकिस्तान के अंदर कोहराम मचा हुआ है।

RELATED NEWS

NSAB

NSAB नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजरी बोर्ड में बड़ा बदलाव, पूर्व RAW चीफ आलोक जोशी को सौंपी गई कमान

April 30, 2025

कौन हैं अलोक जोशी

आलोक जोशी साल 1976 बैच के हरियाणा कैडर के आईपीएल अधिकारी हैं। आलोक जोशी रॉ प्रमुख के साथ ही राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (NTRO) के चेयरमैन भी रह चुके हैं। उन्होंने 2012 से 2014 तक रॉ के प्रमुख के रूप में कार्य किया था। इसके बाद 2015 से 2018 तक NTROके चेयरमैन के रूप में भी सेवा दी। उन्होंने पाकिस्तान और नेपाल में कई महत्वपूर्ण ऑपरेशन्स को अंजाम देने में अहम भूमिका भी निभाई है। लखनऊ के रहने वाले जोशी ने जेएनयू से राजनीति विज्ञान में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने अपने करियर की शुरुआत आईपीएस के रूप में की और बाद में खुफिया क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता स्थापित की। उनकी तकनीकी विशेषज्ञता, विशेष रूप से साइबर खतरों से निपटने में, ने उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में एक सम्मानित नाम बनाया है।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड क्या है?

आलोक जोशी की नियुक्ति इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि वे खुफिया जानकारी और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में बहुत अनुभवी हैं। उनकी अगुवाई में NSAB भारत की सुरक्षा नीतियों को और मजबूत करेगा। खासकर, पहलगाम हमले के बाद जब भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा है, जोशी का अनुभव देश के लिए बहुत उपयोगी होगा। वे साइबर हमलों और आतंकवाद जैसे नए खतरों से निपटने में बोर्ड की मदद करेंगे। जानकार बताते हैं कि आलोक जोशी की पकड़ पाकिस्तान के अंदर बहुतत जबरदस्त है। उन्होंने अपने जॉब के दौरान पाकिस्तान के अंदर रहकर भी काम किया हुआ है। आलोक जोशी को एनएसएबी की कमान सौंपे जाने के बाद से पाकिस्तानी के अंदर खौफ का माहौल है। पाकिस्तानी डिफेंस एक्सपर्ट का दावा है कि आलोक जोशी कुछ बड़ा करने वाले हैं। ऐसे में पाकिस्तान को सतर्क रहना होगा।

Related Posts

NSAB

NSAB नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजरी बोर्ड में बड़ा बदलाव, पूर्व RAW चीफ आलोक जोशी को सौंपी गई कमान

April 30, 2025
Next Post
Bollywood news : कभी अमिताभ को घूरने वाला बच्चा बना सुपरस्टार, जानिए कैसे बनाया इतना बड़ा नाम

Bollywood news : कभी अमिताभ को घूरने वाला बच्चा बना सुपरस्टार, जानिए कैसे बनाया इतना बड़ा नाम

crpf jawan marriage with pakistani woman leads to job dismissal and legal dispute

CRPF जवान की पाकिस्तानी महिला से शादी पर विवाद ,जानिए क्या है पूरा मामला

Amritsar SI Agents Arrested

अमृतसर में ISI का भंडाफोड़, पाकिस्तान को खुफिया जानकारी लीक कर रहे दो एजेंट गिरफ्तार

POPULAR POST

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026
US Iran : केशम द्वीप पर अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, किस सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना?

US Iran : केशम द्वीप पर अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, किस सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना?

November 18, 2026
CNG Car : स्विफ्ट या ग्रैंड i10 निओस, कौन-सी कार पड़ेगी सस्ती? कीमत से माइलेज तक पूरा हिसाब

CNG Car : स्विफ्ट या ग्रैंड i10 निओस, कौन-सी कार पड़ेगी सस्ती? कीमत से माइलेज तक पूरा हिसाब

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
UP Scooty Yojana

UP Scooty Yojana: यूपी की 50 हजार मेधावी बेटियों को मिलेगी गुलाबी स्कूटी, 15 दिसंबर से बांटने की तैयारी

November 16, 2026
Hyundai Creta vs Kia Seltos

Auto news : बारिश में कौन सी SUV है बेहतर, Creta या Seltos जानिए कीमत और EMI का पूरा गणित

November 19, 2026

LATEST

School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

November 22, 2026
Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

November 22, 2026
Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

November 22, 2026
Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

November 22, 2026
Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

November 22, 2026
Sapna Choudhary : 6 साल की शादी टूटने पर छलका सपना चौधरी का दर्द,  दूसरी शादी पर क्या दिया जवाब

Sapna Choudhary : 6 साल की शादी टूटने पर छलका सपना चौधरी का दर्द, दूसरी शादी पर क्या दिया जवाब

November 22, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India