बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

कौन है अमोल मजूमदार जो रियललाइफ के बने ‘कबीरखान’, जानें महिला क्रिकेट टीम को कैसे जितवाई वर्ल्डकप की ट्रॉफी

अमोल मजूमदार की कहानी सिर्फ एक कोच की नहीं है, यह उस खिलाड़ी की गाथा है जिसने कभी भारतीय टीम की जर्सी नहीं पहनी, पर उसने वह कर दिखाया जो शायद भारत के लिए खेलने वाले भी नहीं कर पाए। उन्होंने खुद मैदान पर मौका नहीं पाया, लेकिन दूसरों को वह मौका दिलाया और उसी से भारत को विश्व कप फाइनल तक पहुंचा दिया।

by Vinod
नवम्बर 5, 2025
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। कुछ साल पहले रूपहले पर्दे पर चक दे इंडिया फिल्म आई थी। इस फिल्म में शाहरूख खान ने हॉकी कोच कबीर खान का किरदार निभाया था। रील के कबीरखान से महिला हॉकी टीम के खिलाड़ियों के अंदर हार नहीं मानने का जज्बा पैदा किया। रील के कबीरखान ने छोरियों को फौलाद बना दिया। देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में रील के कबीरखान को लोगों ने सराहा। रील के बाद कुछ ऐसा ही रियल लाइफ में भी सामने आया है। इसी महीने अपना 51वां जन्मदिन मनाने जा रहे मजूमदार की कहानी शाहरूख खान की फिल्म ‘चक दे इंडिया’ के हॉकी कोच कबीर खान की याद दिलाती है, जो हर कयास को गलत साबित करके टीम को विश्व कप दिलाता है और यह जीत उसके अतीत के कई घावों पर मरहम भी लगा जाती है। जीत मिलने के बाद वह जश्न के बीच अपने भीतर जज्बात के तूफान को समेटने की कोशिश करता नजर आता है लेकिन चेहरे पर सुकून साफ दिखाई देता है ।

हां हम बात कर रहे हैं भारतीय महिला टीम के कोच अमोल मजूमदार की, जिन्हें लोग अब रियललाइफ का कबीरखान के नाम से पुकारने लगे हैं। रियल के इस कबीरखान ने वो कारनामा कर दिखाया है, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। टीम इंडिया के मस्साब ने अपनी पाठशाला में भारत की बेटियों को ऐसा क्रिकेट का ज्ञान दिया, जिसके बाद वह मैदान पर शेरनियों की तरह दहाड़ीं। चीते जैसी फूर्ती से उन्होंने पहले आस्ट्रेलिया को चित किया। फिर फाइनल में साउथ अफ्रीका को पटखनी देकर आईसीसी महिला वनडे वर्ल्डकप की ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। इस जीत में बेशक भारत की 11 खिलाड़ियों ने अहम रोल निभाया हो, लेकिन पर्दे के पीछे अमोल मजूमदार ने ऐसे-ऐसे प्लान बनाए, जिनकी काट विपक्षी टीम के पास नहीं थी।

RELATED NEWS

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

जून 18, 2026
Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

जून 15, 2026

फाइनल से पहले टीम की मीटिंग के वक्त मजूमदार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा, सात घंटे के लिए हम सारी बाहरी आवाजें बंद कर देंगे। सात घंटे तक हम अपनी दुनिया में रहेंगे, अपना बबल बनाएंगे। हम अपनी कहानी खुद लिखेंगे, बाहर की कहानियों को नहीं सुनेंगे। चलो अगले सात घंटे अपने बबल में रहते हैं और इतिहास बनाते हैं। फिर क्या था भारतीय टीम ने इसे अपना मंत्र बना लिया और गुरू के अधुरे सपने को वर्ल्डकप का कप जितवाकर दक्षिणा भी दे दी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लगातार तीन मैचों में शानदार प्रदर्शन किया। आस्ट्रेलिया के पहाड़ वाले रन के लक्ष्य का बड़ी आसानी के साथ पीछा कर जीत हासिल की। फिर फाइनल में साउथ अफ्रीका के सामने शानदार बैटिंग की। मैदान पर जबरदस्त बॉलिंग की। चीते की तरफ फील्डिंग कर साउथ अफ्रीका के सपने को चकनाचूर कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

अब हम आपको अमोल मजूमदार के बारे में बताते हैं। दरअसल अमोल मजूमदार की कहानी सिर्फ एक कोच की नहीं है, यह उस खिलाड़ी की गाथा है जिसने कभी भारतीय टीम की जर्सी नहीं पहनी, पर उसने वह कर दिखाया जो शायद भारत के लिए खेलने वाले भी नहीं कर पाए। उन्होंने खुद मैदान पर मौका नहीं पाया, लेकिन दूसरों को वह मौका दिलाया और उसी से भारत को विश्व कप फाइनल तक पहुंचा दिया। यह केवल एक काल्पनिक चक दे इंडिया कहानी नहीं, बल्कि एक असली योद्धा की गाथा है। मजूमदार का जीवन एक इंतजार से शुरू हुआ। 1988 में वह 13 साल के थे, जब स्कूल क्रिकेट के टूर्नामेंट हैरिस शील्ड के दौरान नेट्स में अपनी बल्लेबाजी की बारी आने का इंतजार कर रहे थे। उसी दिन अमोल की टीम से ही खेल रहे सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली ने 664 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी की।

दिन खत्म हो गया, पारी घोषित कर दी गई, लेकिन अमोल को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। यह घटना उनके जीवन का प्रतीक बन गई। बैटिंग की बारी हमेशा उनसे कुछ दूर ही रही। जानकार एक किस्से का जिक्र करते हुए बताते हैं कि 1993 में जब मजूमदार बॉम्बे (अब मुंबई) के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया, तो पहले ही मैच में 260 रनों की ऐतिहासिक पारी खेल डाली। यह तब विश्व में किसी भी खिलाड़ी की डेब्यू पारी में सबसे बड़ा स्कोर था। लोग कहने लगे- यह अगला सचिन तेंदुलकर बनेगा। पर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। दो दशक से भी अधिक लंबे करियर में उन्होंने 11,000 से ज्यादा रन बनाए, 30 शतक जड़े, लेकिन कभी भी भारत के लिए एक भी मैच नहीं खेल सके। वो एक सुनहरे युग के खिलाड़ी थे, जब टीम में तेंदुलकर, द्रविड़, गांगुली, लक्ष्मण जैसे सितारे थे। मजूमदार उनके साए में खो गए।

2002 तक आते-आते अमोल लगभग हार मान ली थी। चयनकर्ता बार-बार नजरअंदाज करते रहे। वो खुद कहते हैं, ’मैं एक खोल में चला गया था, समझ नहीं आ रहा था अगली पारी कहां से निकलेगी। तभी उनके पिता अनिल मजूमदार ने कहा, खेल छोड़ना नहीं, तेरे अंदर अभी क्रिकेट बाकी है। यह एक वाक्य उनकी जिंदगी बदल गया। उन्होंने वापसी की और 2006 में मुंबई को रणजी ट्रॉफी जिताई। इसी दौरान उन्होंने एक युवा खिलाड़ी रोहित शर्मा को पहली बार फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में मौका दिया। फिर भी, दो दशकों में 171 मैच, 11,167 प्रथम श्रेणी रन, 30 शतक के बावजूद उन्होंने भारत के लिए एक भी मैच नहीं खेला। मजूमदार भले ही भारतीय टीम का हिस्सा नहीं रहे, लेकिन उनके अंदर क्रिकेट भरपूर था। उन्हें बीसीसीआई ने महिला क्रिकेट टीम को कोच बनाया। बतौर कोच अमोल ने भारतीय महिला टीम के अंदर जीत का जज्बा पैदा किया और भारत की बेटियों ने वनडे वर्ल्डकप को जीत का इतिहास रच दिया।

 

Tags: coach Amol MazumdarCricket NewsIndian women's team becomes world championwho is Amol Mazumdarwomen's cricket team
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

by Kirtika Tyagi
जून 18, 2026

Cricket News: दांबुला में खेले गए ट्राई नेशन सीरीज के मुकाबले में भारत ए ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों...

Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

by Kirtika Tyagi
जून 15, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Fight: इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच खेली गई ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला काफी रोमांचक रहा। मैच का...

Impressive Performance: मानव सुथार ने बढ़ाई टेस्ट टीम की उम्मीदें, बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया दम, सुनील गावस्कर ने जमकर की तारीफ

Impressive Performance: मानव सुथार ने बढ़ाई टेस्ट टीम की उम्मीदें, बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया दम, सुनील गावस्कर ने जमकर की तारीफ

by Kirtika Tyagi
जून 8, 2026

Test Team Chances: अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में युवा खिलाड़ी मानव सुथार ने अपने प्रदर्शन से क्रिकेट...

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 17, 2026

ICC T20 World Cup में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत की हैट्रिक लगा दी है। लगातार तीन...

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 16, 2026

India Historic Victory: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बड़े मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर शानदार...

Next Post
Avika Gor

'बालिका वधू’ की आनंदी फिर बनी दुल्हन! शादी के एक महीने बाद दोबारा लिए सात फेरे...

जानें कहां पर मिले अखिलेश यादव और केशव प्रसाद मौर्य, सामने आई तस्वीर, जो सोशल मीडिया पर उड़ा रही गर्दा

जानें कहां पर मिले अखिलेश यादव और केशव प्रसाद मौर्य, सामने आई तस्वीर, जो सोशल मीडिया पर उड़ा रही गर्दा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist