शनिवार, अगस्त 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

बम रिसीव करते वक्त धमाका… क्या खालिस्तानी आतंकियों का बम रखने का अड्डा था ये?

अमृतसर में एक रहस्यमयी धमाके ने खालिस्तानी आतंकवाद को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। एक संदिग्ध की मौत और विस्फोटक की बरामदगी ने इस जगह को संभावित आतंकी अड्डा बना दिया है। जांच जारी है।

by Mayank Yadav
मई 27, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
Amritsar
Share on FacebookShare on Twitter

Amritsar blast: पंजाब के अमृतसर में हुए एक रहस्यमयी धमाके ने खालिस्तानी आतंकवाद के पुराने जख्मों को फिर से कुरेद दिया है। नौशेरा गांव में अचानक हुए इस ब्लास्ट में एक संदिग्ध शख्स की मौत हो गई, जो कथित तौर पर बब्बर खालसा जैसे कुख्यात आतंकी संगठन से जुड़ा था। चौंकाने वाली बात यह है कि यह धमाका उस वक्त हुआ जब वह शख्स एक विस्फोटक वस्तु को रिसीव करने आया था। डीआईजी सतिंदर सिंह के मुताबिक, आतंकी संगठन इस जगह को एक “पिकअप प्वाइंट” की तरह इस्तेमाल करते थे—यहां बम या ग्रेनेड रखे जाते थे और खंभों को निशानी बना कर लोकेशन भेजी जाती थी। अब बड़ा सवाल ये उठ रहा है—क्या अमृतसर के इस इलाके में खालिस्तानी आतंकियों का बम रखने का अड्डा सक्रिय है?

Image

RELATED NEWS

Amritsar

Amritsar poisonous liquor tragedy: 14 की मौत, सरकार और प्रशासन पर उठे सवाल

मई 13, 2025
Amritsar

Amritsar blast: क्या वापस लौट रहा आंतकवाद? इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन के पास तेज धमाका…

दिसम्बर 17, 2024

मौत से पहले कौन था ये शख्स?

Amritsar धमाके में घायल हुए शख्स की मौत हो चुकी है और पुलिस का दावा है कि वह आतंकी संगठन बब्बर खालसा से जुड़ा था। उसका हाथ ब्लास्ट में बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया था। वह व्यक्ति किस उद्देश्य से वहां पहुंचा था और किसके निर्देश पर विस्फोटक लेने आया था—इन सवालों ने जांच एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। एफएसएल की टीम मौके पर मौजूद है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह विस्फोटक आईईडी था या ग्रेनेड।

Image

‘खंभा’ बनी था संकेत?

Amritsar डीआईजी सतिंदर सिंह ने बताया कि आतंकी इस जगह पर विस्फोटक रखकर खंभे को निशानी बनाते थे और फोटो भेजकर अगले सदस्य को लेने का निर्देश देते थे। इसी प्रक्रिया के तहत यह व्यक्ति वहां विस्फोटक लेने आया था, लेकिन तभी उसके हाथ में धमाका हो गया। क्या यह सिर्फ एक हादसा था या एक बड़ी साजिश का हिस्सा? पुलिस को इस इलाके में ऐसे और भी संदिग्ध गतिविधियों के सबूत मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

सवालों के घेरे में नौशेरा गांव

Amritsar घटना के बाद से नौशेरा गांव और आसपास का इलाका छावनी में तब्दील हो गया है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। इस धमाके के वीडियो में देखा गया कि मौके से घना धुआं उठ रहा था। क्या यह गांव खालिस्तानी नेटवर्क की गतिविधियों का केंद्र बन चुका है? या फिर यह किसी नए मॉड्यूल की शुरुआत थी? इन सभी सवालों का जवाब आने वाले दिनों में जांच से ही मिल पाएगा।

बागेश्वर धाम की कथा से लौटते वक्त हुआ ‘बुराड़ी कांड’: पंचकूला में एक ही परिवार के 7 लोगों ने गाड़ी में खाकर जान दी

Tags: amritsar
Share198Tweet124Share50

Mayank Yadav

Related Posts

Amritsar

Amritsar poisonous liquor tragedy: 14 की मौत, सरकार और प्रशासन पर उठे सवाल

by Mayank Yadav
मई 13, 2025

Amritsar liquor tragedy: पंजाब के अमृतसर में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि...

Amritsar

Amritsar blast: क्या वापस लौट रहा आंतकवाद? इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन के पास तेज धमाका…

by Mayank Yadav
दिसम्बर 17, 2024

Amritsar blast: पंजाब के अमृतसर जिले के इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन के पास मंगलवार तड़के एक तेज धमाके की आवाज सुनाई...

Punjab

Amritsar : पंजाब से बरामद की गई 5600 करोड़ की कोकीन

by Gulshan
अक्टूबर 6, 2024

Amritsar : ​पंजाब में एक बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का पुलिस ने खुलासा किया है।​ 5600 करोड़ रुपये के ड्रग्स सिंडिकेट...

Punjab News, amritsar, NRI, firing, Cctv Footage, Sukhbir Singh Badal

Amritsar : बिलखता रहा परिवार लेकिन कुछ न हो पाया, घर में घुंसकर NRI को गोली मारने की सामने आई वारदात

by Gulshan
अगस्त 24, 2024

Amritsar : पंजाब के अमृतसर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां दो युवक सुबह के समय एक...

Amritsar: चुनाव लड़ेगा खालिस्तानी समर्थक, मां ने बताया कहां से लड़ेगा बेटा और कौन दल देगा समर्थन 

Amritsar: चुनाव लड़ेगा खालिस्तानी समर्थक, मां ने बताया कहां से लड़ेगा बेटा और कौन दल देगा समर्थन 

by Mayank Yadav
अप्रैल 27, 2024

Amritsar:  राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत एक साल से अमृतपाल सिंह असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। पिछले...

Next Post
Meerut

Badaun में सिर कटी लाश से फैली दहशत, शराब पार्टी के बाद हुआ खूनी खेल — दो पर केस दर्ज

AC की ठंडी हवा का क्या है राज़ , कौन सी गैस करती है कमाल और कितनी है सुरक्षित

AC की ठंडी हवा का क्या है राज़ , कौन सी गैस करती है कमाल और कितनी है सुरक्षित

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist