Saturday, May 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Ahmedabad Plane crash :ट्रैफिक जाम बना वरदान,कौन है वह खुशनसीब जिसकी चंद मिनट की देरी ने बचाई जान

अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के हादसे में भूमि चौहान सिर्फ 10 मिनट लेट होने की वजह से बच गईं। ट्रैफिक में फंसने के कारण वह विमान में नहीं जा सकीं और उनकी जान बच गई।

by SYED BUSHRA
June 13, 2025
in राष्ट्रीय
Bhumi Chauhan missed Air India flight crash
Share on FacebookShare on Twitter

Traffic jam Missed Flight Saved Life : गुजरात के अहमदाबाद में एक बड़ा विमान हादसा हुआ। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171, जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में किसी भी यात्री या क्रू मेंबर के बचने की उम्मीद नहीं है। लेकिन इसी फ्लाइट से एक महिला की किस्मत ने उनका साथ दिया। उनका नाम है भूमि चौहान।

10 मिनट की देरी ने बदल दी ज़िंदगी

भूमि चौहान लंदन में अपने पति के साथ रहती हैं और कुछ समय की छुट्टियों पर भारत आई थीं। वापस लौटते समय वह एयर इंडिया की उसी फ्लाइट से लंदन जाने वाली थीं जो हादसे का शिकार हुई। लेकिन अहमदाबाद के ट्रैफिक में फंसे रहने की वजह से वह एयरपोर्ट 10 मिनट लेट पहुंचीं। एयरपोर्ट पर पहुंचने पर उन्हें फ्लाइट में चढ़ने की इजाजत नहीं दी गई।

RELATED NEWS

No Content Available

एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही मिली बुरी खबर

भूमि ने बताया कि जब वह मायूस होकर एयरपोर्ट से बाहर निकलीं और एग्जिट गेट पर पहुंचीं, तभी उन्हें फ्लाइट के क्रैश होने की जानकारी मिली। ये खबर सुनते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वह कांपने लगीं और कुछ देर तक शॉक में रहीं। उनके मुताबिक, अगर वह ट्रैफिक में ना फंसतीं और वक्त पर पहुंचतीं, तो वह भी उस फ्लाइट में होतीं।

गणपति बप्पा को माना जीवनदाता

इस घटना के बाद भूमि ने कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि सिर्फ 10 मिनट की देरी ने उनकी जान बचा ली। उन्होंने भावुक होकर कहा, “मेरे गणपति बप्पा ने मुझे बचा लिया।” उन्होंने बताया कि हादसे की खबर सुनकर वह तुरंत अपने घर लौट आईं।

पहली बार भारत आई थीं दो साल बाद

भूमि दो साल पहले लंदन गई थीं और यह उनकी पहली इंडिया विज़िट थी। वे छुट्टियों पर भारत आई थीं और अब वापस लंदन जा रही थीं। लेकिन ट्रैफिक ने उन्हें रोका और इसी देरी ने उनका जीवन बचा लिया।

Tags: Flight CrashMiracle Escape
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Iran

इजरायल का ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 'ऑपरेशन राइजिंग लायन' में दर्जनों ठिकाने तबाह

Ahmedabad plane crash survivor eyewitness story and aftermath

हादसे की दास्तां : जब आसमान में आई आफत,एक ही परिवार के पांच लोग काल के गाल में समाए

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist