• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, September 22, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Latest News

Bihar Monsoon : बिहार को गर्मी से मिलेगी राहत! अगले 48 घंटे में इन जिलों में झमाझम बारिश

बिहार में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। यह पूर्वी बिहार के सभी जिलों में पहुंच चुका है और अगले 48 घंटों में इसके पूरे राज्य में फैलने की संभावना जताई जा रही है।

by Gulshan
June 17, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
0
Bihar Monsoon
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Bihar Monsoon : बिहार में आखिरकार मानसून की एंट्री हो चुकी है, जिससे तपती गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है। पूर्वी बिहार के अधिकतर जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है, जिनमें किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, मुंगेर, भागलपुर, सुपौल, कटिहार और बांका प्रमुख हैं। मौसम विभाग, पटना के प्रमुख आशीष कुमार ने बताया कि इस साल मॉनसून 17 जून को राज्य में पहुंचा, जो सामान्य समय से दो दिन की देरी मानी जा रही है। अगले 24 से 48 घंटों में यह पूरे बिहार में फैलने की उम्मीद है। जिन इलाकों में मॉनसून पहुंच चुका है, वहां अब तक 50 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है। आगामी सप्ताह भर पूरे राज्य में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे किसानों में खासा उत्साह है।

कहां-कहां हुई बारिश?

उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में मानसून ने जबरदस्त शुरुआत की है। भागलपुर, जमुई, बांका, अररिया, कटिहार और पूर्णिया जैसे जिलों में भारी बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। कई जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा और मधुबनी शामिल हैं। वहीं, दक्षिण बिहार के जिलों—पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नवादा, नालंदा, गया, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय और खगड़िया—में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने का खतरा अधिक है, इसलिए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

Related posts

H-1B Visa Controversy: क्यों लोगों को याद आ रहा मस्क का पुराना बयान “मैं ऐसी लड़ाई छेड़ दूंगा, जिसकी तुम……

H-1B Visa Controversy: क्यों लोगों को याद आ रहा मस्क का पुराना बयान “मैं ऐसी लड़ाई छेड़ दूंगा, जिसकी तुम……

September 22, 2025
यात्रियों के लिए खुशखबरी : GST सुधारों के बाद पानी की बोतलों की नई कीमतें लागू , क्या अब सस्ता मिलेगा ‘रेल नीर’

यात्रियों के लिए खुशखबरी : GST सुधारों के बाद पानी की बोतलों की नई कीमतें लागू , क्या अब सस्ता मिलेगा ‘रेल नीर’

September 22, 2025

पटना में मौसम का हाल

राजधानी पटना में मौसम ने करवट ली है। फिलहाल आसमान में आंशिक बादल छाए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं। थोड़ी-बहुत धूप भी देखने को मिल रही है, लेकिन उमस और गर्मी का असर काफी कम हो गया है। मौसम विभाग ने दक्षिण बिहार में वज्रपात की आशंका जताते हुए लोगों से घरों में रहने और सतर्कता बरतने की सलाह दी है। आने वाले दो दिनों में पूरे राज्य में अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है, जिससे आम जनता और किसान वर्ग दोनों खुश नजर आ रहे हैं।

पिछले 5 वर्षों में मॉनसून की स्थिति

पिछले पांच सालों पर नजर डालें तो मॉनसून की टाइमिंग में उतार-चढ़ाव रहा है। 2020 से 2022 के बीच मॉनसून 13 जून को पहुंचा था। 2023 में यह एक दिन पहले 12 जून को आया, लेकिन बारिश औसत से 23% कम हुई। 2024 में मॉनसून 20 जून को आया, जो सामान्य से पांच दिन देर था और उस वर्ष 20% कम बारिश हुई। इस साल 2025 में मॉनसून 15 जून को पहुंचा है, जो औसतन दो दिन की देरी मानी जा रही है। मौसम विभाग का आकलन है कि इस बार बारिश सामान्य से थोड़ी अधिक हो सकती है, जो खेती-बाड़ी के लिहाज से शुभ संकेत है।

यह भी पढ़ें : Big Bash लीग में विराट कोहली के दोस्त की एंट्री, अब ऑस्ट्रेलिया…

बिहार की अर्थव्यवस्था काफी हद तक कृषि पर निर्भर है। मानसून की समय पर और अच्छी बारिश धान, मक्का और अन्य खरीफ फसलों की बुवाई के लिए बेहद अहम है। किसान इस बार के मौसम से संतुष्ट हैं और मानते हैं कि अगर बारिश यूं ही जारी रही तो उनकी फसलें अच्छी होंगी। हालांकि बारिश के साथ बाढ़ का खतरा भी मंडरा रहा है, जिसे देखते हुए सरकार ने पहले से ही अलर्ट जारी कर दिया है और राहत-बचाव के इंतजामों को सक्रिय कर दिया गया है। लोग मानसून का स्वागत कर रहे हैं, लेकिन सतर्कता भी बरती जा रही है।

Tags: Bihar Monsoon
Share196Tweet123Share49
Previous Post

कौन सा पद पंचायत सीरियल से आया चर्चा में,जानिए पंचायत सचिव बनने के लिए योग्यता और आयु सीमा क्या होनी चाहिए

Next Post

स्वामी प्रसाद मौर्य का आकाश आनंद पर उमड़ा प्यार, मायावती के पूर्व ‘सेनापति’ ने कहा, ‘हां हम हाथ मिलाने को तैयार’

Gulshan

Gulshan

Next Post
स्वामी प्रसाद मौर्य का आकाश आनंद पर उमड़ा प्यार, मायावती के पूर्व ‘सेनापति’ ने कहा, ‘हां हम हाथ मिलाने को तैयार’

स्वामी प्रसाद मौर्य का आकाश आनंद पर उमड़ा प्यार, मायावती के पूर्व ‘सेनापति’ ने कहा, ‘हां हम हाथ मिलाने को तैयार’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
H-1B Visa Controversy: क्यों लोगों को याद आ रहा मस्क का पुराना बयान “मैं ऐसी लड़ाई छेड़ दूंगा, जिसकी तुम……

H-1B Visa Controversy: क्यों लोगों को याद आ रहा मस्क का पुराना बयान “मैं ऐसी लड़ाई छेड़ दूंगा, जिसकी तुम……

September 22, 2025
यात्रियों के लिए खुशखबरी : GST सुधारों के बाद पानी की बोतलों की नई कीमतें लागू , क्या अब सस्ता मिलेगा ‘रेल नीर’

यात्रियों के लिए खुशखबरी : GST सुधारों के बाद पानी की बोतलों की नई कीमतें लागू , क्या अब सस्ता मिलेगा ‘रेल नीर’

September 22, 2025
UP News

UP News : नशे में चौकी पहुंची महिला ने मचाया बवाल, बिना कपड़ों के की जोरदार हंगामेबाज़ी, दारोगा से भी भिड़ी!

September 21, 2025
UP News

Up News : ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर युवक की गोली मारकर हत्या, SP ने चार पुलिसकर्मी किए सस्पेंड

September 21, 2025
Aparna Yadav

अपर्णा यादव के भाई पर 14 करोड़ की ठगी का केस, मां के बाद बेटे पर FIR, BJP नेता को एक और बड़ा झटका!

September 21, 2025
Delhi News

दिल्ली महिला कामगारों पुरषों की तुलना में क्यों मिलती है कम मजदूरी, कांग्रेस ने जताई चिंता

September 21, 2025
Namo Marathon

CM योगी ने यूपी में नमो मैराथोन का किया शुभारंभ, जाने नशे को कर क्या कहा ?

September 21, 2025
Bullet Train

दिसंबर 2027 से शुरू होगा मुंबई‑अहमदाबाद Bullet Train का पहला फ़ेज़, अब रिज़र्वेशन की झंझट खत्म…

September 21, 2025
Gold Rate Today

क्या है आज सोने का भाव? जानें 24K से लेकर 14K तक सोने के ताज़ा दाम!

September 21, 2025
Zubeen Garg

Zubeen Garg के मैनेजर पर FIR, पत्नी बोलीं- दोनों भाई जैसे थे; अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

September 21, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version