रविवार, सितम्बर 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Bihar News : बीयर के साथ पकड़े गए BJP के पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, SSB ने की कार जब्त

पश्चिम चंपारण में चुनावी प्रचार के दौरान बलिया के पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया की कार से अंग्रेजी बीयर बरामद हुई। पुलिस ने वाहन जब्त करते हुए विधायक और उनके ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।

by Gulshan
अक्टूबर 26, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Bihar News
Share on FacebookShare on Twitter

Bihar News : बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र से आए बीजेपी के पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया एक विवाद में फंस गए हैं। घटना पश्चिम चंपारण जिले के नौतन थाना क्षेत्र के मंगलपुर बांध बरियारपुर चेकपोस्ट पर हुई, जहां उनकी कार से अंग्रेजी बियर बरामद की गई। इस मामले में एसएसबी (SSB) टीम ने विधायक की गाड़ी जब्त कर उन्हें और उनके ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।

घटना 24 अक्टूबर 2025 को लगभग 12:55 बजे हुई, जब SST पॉइंट मजिस्ट्रेट और एसएसबी की टीम बिहार में चुनावी निगरानी के तहत गाड़ियों की जांच कर रही थी। इस दौरान उत्तर प्रदेश नंबर की काली किआ सेल्टोस (UP 60 BF 7173) को रोका गया, जिसमें धनंजय कन्नौजिया सवार थे। तलाशी लेने पर डिग्गी में रखे ट्रॉली बैग से तीन केन अंग्रेजी बियर (बडवाइजर लेगर, 500 एमएल, बैच नंबर 7427) बरामद हुए।

RELATED NEWS

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

सितम्बर 4, 2026
Bihar Alcohol Party Death Case

Wine Poison Mystery: शराब पार्टी में 4 मौतों से मचा हड़कंप, मौके से मिला पांचवां गिलास, अब रहस्यमयी शख्स की तलाश

अगस्त 31, 2026

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ 

पुलिस और मजिस्ट्रेट द्वारा शराब के बारे में पूछताछ के दौरान पूर्व विधायक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के कारण शराब की खरीद, बिक्री और परिवहन पर सख्त पाबंदी है। जांच के बाद मजिस्ट्रेट ने गाड़ी और बरामद बियर को जब्त कर, धनंजय कन्नौजिया और उनके ड्राइवर दिलीप सिंह को गिरफ्तार कर थाने ले जाया।

प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार के लिए आए थे बिहार 

सूत्रों के अनुसार, धनंजय कन्नौजिया बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने बिहार आए थे। चुनावी निगरानी चौकियों पर वाहनों की सघन जांच के दौरान यह मामला सामने आया, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी। पुलिस यह जांच कर रही है कि बियर व्यक्तिगत उपयोग के लिए थी या प्रचार संबंधी किसी गतिविधि से जुड़ी थी।

यह भी पढ़ें : सोना हुआ सस्ता! क्या अब खरीदने का सही वक्त? जानें प्रमुख शहरों में आज के ताजा रेट…

इस घटना के बाद विपक्षी दलों ने बीजेपी पर चुनाव आचार संहिता और शराबबंदी कानून के उल्लंघन का आरोप लगाया है। बीजेपी की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस विवाद ने चुनावी माहौल में बीजेपी के लिए असहज स्थिति पैदा कर दी है, जबकि जांच एजेंसियां मामले की गहन तहकीकात में जुटी हैं।

Tags: Bihar Election 2025bihar News
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

बिहार के बाढ़ अनुमंडल के बिना गांव स्थित सैदपुर टोला में तीन दिन पहले चार युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में...

Bihar Alcohol Party Death Case

Wine Poison Mystery: शराब पार्टी में 4 मौतों से मचा हड़कंप, मौके से मिला पांचवां गिलास, अब रहस्यमयी शख्स की तलाश

by Kirtika Tyagi
अगस्त 31, 2026

Bihar Alcohol Party Death Case:शराब पार्टी के दौरान चार लोगों की मौत के मामले में पुलिस की जांच अब एक...

Lakhisarai Ashok Dham Temple Stampede

Stampede Tragedy: लखीसराय मे सावन के तीसरे सोमवार को अशोक धाम मंदिर में भगदड़, सात महिलाओं की मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 17, 2026

 Lakhisarai Ashok Dham Temple Stampede:बिहार के लखीसराय स्थित अशोक धाम मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर सोमवार सुबह बड़ा...

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा खुलासा, किसने पुलिस और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा खुलासा, किसने पुलिस और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

by SYED BUSHRA
अगस्त 7, 2026

Bharat Tiwari Encounter: बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर मामला लगातार गंभीर...

Begusarai High Tension Line Accident

बेगूसराय में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवती गंभीर रूप से झुलसी, ग्रामीणों ने उठाई सुरक्षा की मांग

by SYED BUSHRA
जुलाई 24, 2026

Begusarai High Tension Line Accident:बिहार के बेगूसराय जिले के बरियारपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड-4 में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा...

Next Post
Sonipat News

Sonipat News : मोहाना टोल प्लाजा पर ग्रामीणों और टोल कर्मचारियों में हंगामा, टोलकर्मी ने लगाया हथियार लहराने का आरोप

Pawan Singh Wife

अक्षरा सिंह ने पवन सिंह की पत्नी का थामा हाथ! खेसारी पर बोलीं "औरतों का करते हैं अनादर!"

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In