बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Bihar Politics: क्या नीतीश फिर बदलेंगे पाला? लालू के प्रस्ताव पर CM ने दिया बड़ा बयान

बिहार की राजनीति में एक बार फिर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। राजद प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फिर से गठबंधन का प्रस्ताव दिया है।

by Akhand Pratap Singh
जनवरी 2, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Bihar Politics
Share on FacebookShare on Twitter

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में एक बार फिर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। राजद प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फिर से गठबंधन का प्रस्ताव दिया है। लालू के इस प्रस्ताव ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है और सवाल खड़ा किया है कि क्या नीतीश कुमार एक बार फिर से अपनी राजनीतिक (Bihar Politics) दिशा बदल सकते हैं। हालांकि इन तमाम अटकलों के बीच सीएम नीतीश कुमार ने लालू के प्रस्ताव पर अपनी प्रतिक्रिया दे दी है।

लालू प्रसाद यादव ने क्या कहा? 

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महागठबंधन में वापसी का प्रस्ताव दिया है। नए साल के मौके पर लालू यादव ने कहा कि उनके दरवाजे नीतीश कुमार के लिए हमेशा खुले हैं और यदि वह चाहें, तो फिर से साथ आ सकते हैं। लालू यादव ने यह भी कहा कि हालांकि नीतीश कई बार अलग हो गए, लेकिन उन्होंने उन्हें माफ कर दिया है।

RELATED NEWS

Prashant Kishor Bankipur News

BJP vs PK: बांकीपुर में कूड़े पर शुरू हुई सियासत, जीत के 24 घंटे में प्रशांत किशोर पर भाजपा का हमला

अगस्त 6, 2026
PK की जीत से आया ‘लड्डू संकट’,कौन है वीणा मानवी जिन्होंने BJP दफ्तर  फोन कर लिये मज़े, फोन कॉल हुई वायरल

PK की जीत से आया ‘लड्डू संकट’,कौन है वीणा मानवी जिन्होंने BJP दफ्तर फोन कर लिये मज़े, फोन कॉल हुई वायरल

अगस्त 4, 2026

नीतीश के ऑफर पर क्या बोले लालू?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू यादव के महागठबंधन में वापसी के प्रस्ताव को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया है। उन्होंने लालू के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “क्या बोल रहे हैं… छोड़िए न।” वहीं, जदयू के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी ने भी इस पर पलटवार करते हुए कहा कि पार्टी और मुख्यमंत्री का रुख साफ है—हम एनडीए में हैं और वहीं रहेंगे। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी इस मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि नीतीश कुमार लालू प्रसाद यादव को अच्छी तरह से जानते हैं और लालू का यह बयान उनकी घबराहट को दर्शाता है।

यह भी पढ़े: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में लगी भीषण आग, कई मकान जलकर हुए खाक

क्या बोले तेजस्वी यादव? 

राजद नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने लालू प्रसाद यादव के नीतीश कुमार को गठबंधन में शामिल होने के ऑफर पर प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी ने कहा, “आप लोग उनसे यही सवाल पूछते रहते हैं, तो वह और क्या कहेंगे? यह बयान सिर्फ आप सभी को शांत करने के लिए दिया गया है।” साथ ही तेजस्वी ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि 2025 नीतीश कुमार के लिए विदाई का साल होगा और नए साल में बिहार में एक नई सरकार का गठन होगा।

Tags: Bihar Politicslalu yadavnitish kumar
Share198Tweet124Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Prashant Kishor Bankipur News

BJP vs PK: बांकीपुर में कूड़े पर शुरू हुई सियासत, जीत के 24 घंटे में प्रशांत किशोर पर भाजपा का हमला

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Bankipur Politics: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव जीतने के महज 24 घंटे के भीतर ही नव-निर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर को लेकर भाजपा...

PK की जीत से आया ‘लड्डू संकट’,कौन है वीणा मानवी जिन्होंने BJP दफ्तर  फोन कर लिये मज़े, फोन कॉल हुई वायरल

PK की जीत से आया ‘लड्डू संकट’,कौन है वीणा मानवी जिन्होंने BJP दफ्तर फोन कर लिये मज़े, फोन कॉल हुई वायरल

by Kirtika Tyagi
अगस्त 4, 2026

Viral Phone Call: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों ने बिहार की राजनीति में नया मोड़ ला दिया है। जन सुराज...

Prashant Kishor Wife

Prashant Kishor Wife: बिहारी बाबू पर कैसे आया असमिया डॉक्टर का दिल? बांकीपुर की जीत में क्या रही भूमिका

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Prashant Kishor Wife: बिहार की राजनीति में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (पीके) की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत...

Bankipur Bypoll: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 31 साल पुराना बीजेपी का किला ढहा

Bankipur Bypoll: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 31 साल पुराना बीजेपी का किला ढहा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 3, 2026

Bankipur Bypoll: बिहार की सबसे चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला। जन सुराज...

Pappu Yadav Sadhu Row

Saints Furious :साधु वेश में दिखे पप्पू यादव, संतों का फूटा गुस्सा, पहचान और मंशा पर उठे तीखे सवाल

by SYED BUSHRA
अगस्त 1, 2026

 Saints Furious: सांसद पप्पू यादव एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गए हैं। इस बार वजह उनका साधु...

Next Post
Armaan Malik

दुल्हे राजा बने Armaan Malik, न्यू ईयर पर दी खुशखबरी, ड्रीमी फोटोज ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

जानिए अरशद ने मां और 4 बहनों को किस वजह से मार डाला, ‘कसाई’ ने क्यों पीएम मोदी-सीएम योगी का लिया नाम

जानिए अरशद ने मां और 4 बहनों को किस वजह से मार डाला, ‘कसाई’ ने क्यों पीएम मोदी-सीएम योगी का लिया नाम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist