सोमवार, जुलाई 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Shravani Mela 2026: 25 हजार फॉलोअर्स वालों को मिलेगा मौका, श्रावणी मेला पर रील बनाकर जीतें इतने लाख तक का इनाम

बिहार पर्यटन विभाग ने श्रावणी मेला 2026 को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया प्रतियोगिता शुरू की है। 25 हजार या उससे अधिक फॉलोअर्स वाले कंटेंट क्रिएटर्स 13 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ वीडियो बनाने वाले प्रतिभागी को 3 लाख रुपये तक का नकद पुरस्कार मिलेगा।

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Shravani Mela 2026: अगर आप सोशल मीडिया पर रील्स और वीडियो बनाते हैं और आपके हजारों फॉलोअर्स हैं, तो बिहार सरकार आपके लिए शानदार मौका लेकर आई है। बिहार पर्यटन विभाग ने श्रावणी मेला 2026 और कांवड़ यात्रा को डिजिटल माध्यम से देश-दुनिया तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया प्रतियोगिता शुरू की है। इस प्रतियोगिता में बेहतरीन वीडियो या रील बनाने वाले प्रतिभागियों को 3 लाख रुपये तक का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा कई अन्य विजेताओं को भी कैश प्राइज और आकर्षक उपहार दिए जाएंगे।

कौन कर सकता है आवेदन?

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी का भारतीय नागरिक होना जरूरी है। साथ ही उसके इंस्टाग्राम, यूट्यूब, फेसबुक या किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कम से कम 25 हजार फॉलोअर्स होने चाहिए। प्रतियोगिता में भेजा गया वीडियो पूरी तरह स्वयं का बनाया हुआ होना चाहिए और उसका विषय श्रावणी मेला, कांवड़ यात्रा, धार्मिक परंपराएं, स्थानीय संस्कृति या पर्यटन से जुड़ा होना चाहिए।

RELATED NEWS

No Content Available

वीडियो के लिए ये नियम जरूरी

प्रतिभागियों को 30 सेकंड से 2 मिनट के बीच की HD क्वालिटी वाली रील या वीडियो तैयार करनी होगी। वीडियो में किसी भी तरह का भ्रामक, आपत्तिजनक या कॉपी किया गया कंटेंट स्वीकार नहीं किया जाएगा। बिहार पर्यटन विभाग ने स्पष्ट किया है कि AI से तैयार किए गए वीडियो या रील्स प्रतियोगिता के लिए मान्य नहीं होंगे।

इतना मिलेगा इनाम

प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। पहले स्थान पर 3 लाख रुपये, दूसरे स्थान पर 2 लाख रुपये और तीसरे स्थान पर 1 लाख रुपये का इनाम मिलेगा। इसके अलावा दो प्रतिभागियों को 50-50 हजार रुपये और पांच प्रतिभागियों को 25-25 हजार रुपये के सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

कैसे करें आवेदन?

प्रतिभागियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार वीडियो तैयार कर बिहार पर्यटन विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड करना होगा। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से पूरी होगी। विभाग के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 13 अगस्त 2026 है। इसके बाद प्राप्त प्रविष्टियों की करीब 45 दिनों तक समीक्षा और निगरानी की जाएगी, जिसके बाद विजेताओं की घोषणा होगी।

Tags: Bihar TourismShravani Mela 2026
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

No Content Available
Next Post
Monsoon Fever Alert: बारिश में हर बुखार सामान्य नहीं, ऐसे पहचानें के ये कोई गंभीर बीमारी तो नहीं

Monsoon Fever Alert: बारिश में हर बुखार सामान्य नहीं, ऐसे पहचानें के ये कोई गंभीर बीमारी तो नहीं

Gadget Care Tips: क्या आपका OLED TV भी हो जाता है ज्यादा गर्म ? जानिए वजह, कब बन सकता है खतरा और कैसे करें बचाव

Gadget Care Tips: क्या आपका OLED TV भी हो जाता है ज्यादा गर्म ? जानिए वजह, कब बन सकता है खतरा और कैसे करें बचाव

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist