शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Delhi Chunav Parinam : अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की करारी हार, पीछे चल रही हैं सीएम आतिशी सिंह

Delhi Election Results 2025 Live Updates: दिल्ली चुनाव में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की हार, सीएम आतिशी भी चल रही पीछे, बीजेपी ने बनाई अजेय बढ़त।

by Vinod
फ़रवरी 8, 2025
in Breaking, Latest News, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Election Results 2025 Live Updates:  दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने लगे हैं। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया जंगपुरा सीट से चुनाव हार गए हैं। वहीं नई दिल्ली सीट से पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने हरा दिया है। कुछ ऐसा ही हाल सीएम आतिशी सिंह का भी है। वह भी अपनी विधानसभा सीट से पीछे चल रही हैं।

तरविंदर सिंह मारवाह ने हरा दिया

दिल्ली की 70 सीटों में एक चर्चित जंगपुरा विधानसभा की भी सीट है। इस सीट से आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को उतारा था। इस सीट पर मनीष सिसोदिया के सामने कांग्रेस ने फरहाद सूरी और बीजेपी के तरविंदर सिंह मारवाह थे। ये पहली बार है जब मनीष सिसोदिया दिल्ली की इस सीट से चुनाव लड़े है, इससे पहले मनीष सिसोदिया पटपड़गंज की सीट से चुनाव लड़ते थे। 2025 के चुनाव में मनीष सिसोदिया को बीजेपी उम्मीदवार तरविंदर सिंह मारवाह ने हरा दिया है।

RELATED NEWS

Delhi Election Result

हार के बाद पंजाब को लेकर बढ़ी चिंता, केजरीवाल ने दिल्ली में बुलाई मान सरकार की अहम बैठक

फ़रवरी 10, 2025
Delhi Election Result

दिल्ली को नया रूप देने की तैयारी! भाजपा का दलित पर दांव, PM के अमेरिका से लौटते ही होगा बड़ा फैसला…

फ़रवरी 10, 2025

अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव हार गए

2020 में 62 सीटों के प्रचंड बहुमत से दिल्ली की कुर्सी पर काबिज होने वाली आम आदमी पार्टी के विधायक और उसके बड़े नेता चुनाव हार रहे हैं। खुद पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव हार गए हैं। यहां पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सामने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित और पूर्व सीएम साहब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश साहब सिंह वर्मा बीजेपी की टिकट पर मैदान में थे। यह सीट दिल्ली की लकी सीट भी मानी जाती है। यहां से जो जीत सत्ता में वही काबिज भी हुआ है।

केजरीवाल को शिकस्त देकर इतिहास रच दिया

इस सीट पर अरविंद केजरीवाल कांटे के मुकाबले में फंसे हुए थे। दो राउंड को छोड़ दें तो यहां प्रवेश वर्मा लगातार बढ़त बनाए हुए थे। 10 राउंड के बाद अरविंद केजरीवाल 1170 मतों से पीछे चल रहे थे। आखिर में प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को शिकस्त देकर इतिहास रच दिया। बता दें, नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र दिल्ली के केंद्र में स्थित है और इसमें वीआईपी इलाके शामिल हैं, जैसे कनॉट प्लेस, लुटियन्स दिल्ली, और सरकारी कार्यालयों वाले क्षेत्र। इस विधानसभा क्षेत्र के अधिकतर मतदाता शिक्षित और आर्थिक रूप से संपन्न हैं। सरकारी अधिकारी, व्यवसायी जैसे वोटर्स की संख्या यहां अधिक है।

रमेश बिधूड़ी 3,231 वोटों से आगे चल रहे

दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखा गया, जिसमें आप, बीजेपी, और कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर रही। आम आदमी पार्टी से इस सीट पर खुद सीएम आतिशी चुनाव लड़ी, जबकि भारतीय जनता पार्टी से रमेश बिधूड़ी और आम आदमी पार्टी से अलका लांबा चुनावी रण में थी। इस बार के चुनाव में दिल्ली में कुल 60.44 फीसदी मतदान हुआ, जो पिछले चुनाव की तुलना में लगभग 2 फीसदी कम है। इस सीट पर अभी बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी 3,231 वोटों से आगे चल रहे हैं, उन्हें 25,792 वोट मिले हैं।

Tags: Delhi Assembly ElectionDelhi ElectionDelhi Election ResultDelhi Election Result 2025
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Delhi Election Result

हार के बाद पंजाब को लेकर बढ़ी चिंता, केजरीवाल ने दिल्ली में बुलाई मान सरकार की अहम बैठक

by Gulshan
फ़रवरी 10, 2025

Delhi Election Result : दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) को भाजपा के हाथों करारी हार का सामना...

Delhi Election Result

दिल्ली को नया रूप देने की तैयारी! भाजपा का दलित पर दांव, PM के अमेरिका से लौटते ही होगा बड़ा फैसला…

by Gulshan
फ़रवरी 10, 2025

Delhi Election Result : दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की संभावना 13 फरवरी के बाद जताई जा...

Delhi Election को लेकर बड़ा खुलासा, Congress के इन 14 नेताओं के ‘खेला’ से ढहा APP का अभेद्य किला

Delhi Election को लेकर बड़ा खुलासा, Congress के इन 14 नेताओं के ‘खेला’ से ढहा APP का अभेद्य किला

by Vinod
फ़रवरी 9, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आठ फरवरी को आ गए। भारतीय जनता पार्टी ने 48 सीटें...

अरविंद केजरीवाल की बड़ी चूक, सिर्फ 1 लाख 89 हजार वोटों से दिल्ली का चुनाव हार गई APP 

अरविंद केजरीवाल की बड़ी चूक, सिर्फ 1 लाख 89 हजार वोटों से दिल्ली का चुनाव हार गई APP 

by Vinod
फ़रवरी 9, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आठ फरवरी को आ गए। 48 सीटें जीतकर 27 साल बाद...

Delhi Election Result 2025

सीएम आतिशी आज LG को सौपेंगी अपना इस्तीफा, BJP में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री?

by Gulshan
फ़रवरी 9, 2025

Delhi Election Result 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद, बीजेपी आलाकमान मुख्यमंत्री के नाम...

Next Post
Delhi Assembly Election Result Live

Delhi Assembly Election Result Live: चुनाव में मिली करारी हार के बाद केजरीवाल ने BJP को दी जीत की बधाई... कार्यकर्ताओं का किया धन्यवाद

Astrology: ज्योतिष शास्त्र पर अटूट विश्वास रखते हैं  बॉलीवुड के ये सितारे, कुछ नाम तो आपको कर देंगे हैरान

Astrology: ज्योतिष शास्त्र पर अटूट विश्वास रखते हैं बॉलीवुड के ये सितारे, कुछ नाम तो आपको कर देंगे हैरान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist