गुरूवार, अगस्त 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

प्रशांत किशोर छात्रों के साथ प्रदर्शन में हुए शामिल, मुख्य सचिव अभ्यर्थियों से करेंगे मुलाकात

आज पटना के गांधी मैदान में छात्र जुटे हैं और लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर भी छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गए

by Akhand Pratap Singh
दिसम्बर 29, 2024
in Breaking, राष्ट्रीय
BPSC Exam

BPSC Exam

Share on FacebookShare on Twitter

BPSC Exam: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) पेपर लीक मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। आज पटना के गांधी मैदान में छात्र जुटे हैं और लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर भी छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गए हैं। आपको बता दें कि छात्र सीएम आवास का घेराव करने जा रहे हैं। छात्र लगातार सीएम नीतीश कुमार से मिलने की मांग कर रहे हैं। इससे पहले पटना जिला प्रशासन ने आयोग के अधिकारियों से बात करने की पेशकश की थी, लेकिन छात्रों ने इसे ठुकरा दिया।

छात्रों के साथ प्रशांत किशोर रहे मौजूद

अब पटना के गांधी मैदान में हजारों की संख्या में छात्र जुटे हैं और सीएम आवास की ओर बढ़ रहे हैं। छात्रों को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और जगह-जगह बैरिकेडिंग भी की गई है। इस बीच छात्रों ने गांधी मैदान के पास जेपी गोलंबर से पहले बैरिकेडिंग तोड़ दी और अब आगे बढ़ रहे हैं। वहीं, इससे 100 मीटर आगे होटल मौर्या के पास एक और बैरिकेडिंग बनाई गई है, जहां छात्रों को रोका गया है। यहां जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर भी मौजूद हैं।

RELATED NEWS

Prashant Kishor Bankipur News

BJP vs PK: बांकीपुर में कूड़े पर शुरू हुई सियासत, जीत के 24 घंटे में प्रशांत किशोर पर भाजपा का हमला

अगस्त 6, 2026
PK की जीत से आया ‘लड्डू संकट’,कौन है वीणा मानवी जिन्होंने BJP दफ्तर  फोन कर लिये मज़े, फोन कॉल हुई वायरल

PK की जीत से आया ‘लड्डू संकट’,कौन है वीणा मानवी जिन्होंने BJP दफ्तर फोन कर लिये मज़े, फोन कॉल हुई वायरल

अगस्त 4, 2026

ये भी पढ़े: Noida police encounter: पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर, चार घायल, अवैध हथियार और लाखों रुपये बरामद

मुख्य सचिव छात्रों से करेंगे मुलाकात

इस दौरान जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने कहा कि, “सरकार के प्रशासनिक अधिकारी यहां मौजूद थे, उन्होंने हमारे साथियों से बात की है और आश्वासन दिया है कि सरकार अभ्यर्थियों की मांगों पर चर्चा के लिए तैयार है। सरकार का कहना है कि छात्रों की 5 सदस्यीय कमेटी अब मुख्य सचिव से बात करेगी, ताकि उनकी समस्याओं और मांगों पर कोई निर्णय लिया जा सके। अगर मुख्य सचिव से बात करने के बाद भी BPSC अभ्यर्थी संतुष्ट नहीं होते हैं, तो कल सुबह सभी लोग एक साथ बैठेंगे। मैं छात्रों से अनुरोध करूंगा कि अभी ऐसा कुछ न करें जो विधि सम्मत न हो। अगर निर्णय छात्रों के पक्ष में नहीं होता है, छात्रों के साथ कोई अन्याय होता है, तो हम पूरी ताकत से उनके साथ खड़े रहेंगे।”

जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने दिया आश्वासन

पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने शनिवार को कहा कि प्रदर्शनकारियों को वार्ता के लिए अपने पांच प्रतिनिधियों को नामित करना होगा, जिसके बाद BPSC “उचित समय के भीतर” (बैठक के लिए) निर्णय लेगा। उन्होंने कहा, “जिला प्रशासन ने प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों से अपने प्रतिनिधियों (सभी अभ्यर्थियों) की सूची मांगी है, ताकि हम इस मुद्दे पर BPSC अधिकारियों के साथ बैठक की व्यवस्था कर सकें।” उन्होंने कहा कि, “वे बैठक में आयोग के अधिकारियों को अपनी शिकायतों से अवगत करा सकते हैं। जिला प्रशासन भी प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों को आश्वस्त करता है कि आयोग उचित समय के भीतर उचित निर्णय लेगा।” सिंह ने कहा कि आयोग एक स्वतंत्र संस्था है और वह अपने निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र है।

ये भी पढ़े: Hanuman ji remark: ओम-प्रकाश राजभर का फिर विवादित बयान… हनुमानजी को बताया राजभर, मचा बवाल

Tags: biharBPSC ExamPatnaprashant kishor
Share198Tweet124Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Prashant Kishor Bankipur News

BJP vs PK: बांकीपुर में कूड़े पर शुरू हुई सियासत, जीत के 24 घंटे में प्रशांत किशोर पर भाजपा का हमला

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Bankipur Politics: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव जीतने के महज 24 घंटे के भीतर ही नव-निर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर को लेकर भाजपा...

PK की जीत से आया ‘लड्डू संकट’,कौन है वीणा मानवी जिन्होंने BJP दफ्तर  फोन कर लिये मज़े, फोन कॉल हुई वायरल

PK की जीत से आया ‘लड्डू संकट’,कौन है वीणा मानवी जिन्होंने BJP दफ्तर फोन कर लिये मज़े, फोन कॉल हुई वायरल

by Kirtika Tyagi
अगस्त 4, 2026

Viral Phone Call: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों ने बिहार की राजनीति में नया मोड़ ला दिया है। जन सुराज...

Prashant Kishor Wife

Prashant Kishor Wife: बिहारी बाबू पर कैसे आया असमिया डॉक्टर का दिल? बांकीपुर की जीत में क्या रही भूमिका

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Prashant Kishor Wife: बिहार की राजनीति में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (पीके) की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत...

Bankipur Bypoll: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 31 साल पुराना बीजेपी का किला ढहा

Bankipur Bypoll: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 31 साल पुराना बीजेपी का किला ढहा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 3, 2026

Bankipur Bypoll: बिहार की सबसे चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला। जन सुराज...

Patna DRI Action: पटना में ट्रेन से पकड़ी गई नाइजीरियन महिला, बैग खोलते ही DRI के उड़ गए होश, करोड़ों की ड्रग्स बरामद

Patna DRI Action: पटना में ट्रेन से पकड़ी गई नाइजीरियन महिला, बैग खोलते ही DRI के उड़ गए होश, करोड़ों की ड्रग्स बरामद

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

  Patna DRI Action: पटना के पाटलिपुत्र जंक्शन पर राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नॉर्थईस्ट...

Next Post
Neem karoli baba

Happiness tips : नीम करोली बाबा,इन तीन प्रकार के लोगों से दूर रहकर पाएं सच्ची खुशी

feel colder in winter

Winter season: क्या आपको भी ठंड ज्यादा लगती है? जानें इसके पीछे के कारण और उपाय

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist