• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 15, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home दिल्ली

राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ आज से बजट सत्र की शुरुआत, किसानों के हित से लेकर विकास तक हर पहलू पर गिनाई उपलब्धियां

by Zeeshan Farooqui
January 31, 2022
in दिल्ली, राष्ट्रीय
0

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/themes/jnews/class/Image/ImageNormalLoad.php on line 70

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/themes/jnews/class/Image/ImageNormalLoad.php on line 73
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: संसद का बजट सत्र सोमवार से राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संसद के दोनों सदनों को संबोधित किया। राष्ट्रपति ने बताया कि किस तरह उनकी सरकार ने अलग-अलग क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

राष्ट्रपति के अभिभाषण की प्रमुख बातें

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संसद के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए कहा, मैं उन लाखों स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करता हूं जिन्होंने अपने कर्तव्यों को प्राथमिकता दी और भारत को उसके अधिकार दिलाने में मदद की। स्वतंत्रता के 75 वर्षों में भारत की विकास यात्रा में योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को भी मैं सम्मानपूर्वक याद करता हूं।

Related posts

लाल किले से PM मोदी ने PAK पर की सर्जिकल स्ट्राइक, ना सिंधु का पानी मिलेगा और ना चलेगी मुनीर की धमकी

लाल किले से PM मोदी ने PAK पर की सर्जिकल स्ट्राइक, ना सिंधु का पानी मिलेगा और ना चलेगी मुनीर की धमकी

August 15, 2025
Kishtwar

’10 लाशें हमने खुद निकाली, लोग अब भी दबे हैं…’ किश्तवाड़ त्रासदी की दर्दनाक दास्तां

August 15, 2025

इस वर्ष सरकार ने 23 जनवरी नेताजी की जयंती से गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत की है। मेरी सरकार का मानना ​​है कि देश के सुरक्षित भविष्य के लिए अतीत को याद रखना और उससे सीखना बहुत जरूरी है।

COVID के कारण कई लोगों की जान चली गई। ऐसी परिस्थितियों में भी हमारे केंद्र व राज्यों की टीमों ने, डॉक्टरों, नर्सों, वैज्ञानिकों ने एक टीम के रूप में काम किया। मैं स्वास्थ्य देखभाल करने वाले अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं का आभारी हूं।

COVID19 के खिलाफ लड़ाई में भारत की क्षमता टीकाकरण कार्यक्रम में स्पष्ट हुई। एक साल से भी कम समय में हमने वैक्सीन की 150 करोड़ से अधिक खुराक देने का रिकॉर्ड बनाया है। आज, हम अधिकतम मात्रा में खुराक देने के मामले में दुनिया के अग्रणी देशों में से एक हैं।

सरकार गरीब की गरिमा बढ़ाने का काम कर रही है। 2 करोड़ से अधिक पक्के घर गरीबों को मिले हैं। आवास योजना के तहत 1 करोड़ से ज्यादा घर स्वीकृत किए गए। पेय जल की व्यवस्था हुई, जिससे महिलाओं को राहत मिली, स्वामित्व योजना ये घर के कागज (प्रोपर्टी कार्ड) मिले, जिससे विवाद कम हुए।

किसानों से भी रिकॉर्ड खरीदी की गई है। किसानों की आय के नए जरिए तैयार किए जा रहे हैं। कृषि से जुड़े निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। किसान रेल से किसानों को फायदा हुआ। कोरोना काल में 1900 से ज्यादा किसान रेल चली। कोविंद बोले यह दिखाता है कि सोच नई हो तो पुराने संसाधन भी काम आ सकते हैं। छोटे किसानों (कुल के 80 फीसदी) के हितों को सरकार ने प्रमुख तौर पर रखा है। सरकार आर्गेनिक खेती जैसे प्रयास भी कर रही है। सरकार बारिश के जल को बचाने के लिए भी कदम उठा रही है। अटल भू-जल योजना से 64 लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षमता विकसित की गई है।

महिला सशक्तिकरण की तरफ सरकार का खास ध्यान है। लड़कियों की शादी की उम्र लड़कों के बराबर होगी। सैनिक स्कूलों में अब लड़कियों का भी नामांकन होता है. तीन तलाक को खत्म किया गया। कोविंद बोले कि सरकार ने तीन तलाक को कानूनन अपराध घोषित कर समाज को इस कुप्रथा से मुक्त करने की शुरुआत की है। मुस्लिम महिलाओं पर केवल मेहरम के साथ ही हज यात्रा करने जैसे प्रतिबंधों को भी हटाया गया है।

भारत में इंटरनेट की कीमत सबसे कम है। 5जी पर भी काम तेजी से जारी है, भारत में स्टार्टअप तेजी से बढ़े हैं। इससे देश में रोजगार बढ़ेंगे।

कोविंद बोले कि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 630 बिलियन डॉलर है। भारत में विदेशी निवेश तेजी से बढ़ रहा है। निर्यात भी तेजी से बढ़ रहा है। राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार के निरंतर प्रयासों से भारत एक बार फिर विश्व की सर्वाधिक तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन गया है। इस वित्त वर्ष के पहले 7 महीनों में 48 बिलियन डॉलर का विदेशी निवेश आना, इसका प्रमाण है कि अंतरराष्ट्रीय निवेशक भारत के विकास को लेकर आश्वस्त हैं।

देश में नेशनल हाईवे की लंबाई बढ़कर अब 1 लाख 40 हजार किलोमीटर हो चुकी है। ग्रीन कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पूरा होने के करीब है, जो देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे होगा।

देश की सुरक्षा पर विशेष ध्यान है। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर सरकार का खास ध्यान है। 2020-21 में 87 फीसदी उत्पादों में मेक इन इंडिया को प्राथमिकता दी गई। 209 ऐसे सामानों की सूची जारी की, जिनको विदेश से नहीं खरीदा जाएगा। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ 83 एलसीए तेजस फाइटर एयरक्राफ्ट के निर्माण हेतु अनुबंध किए गए हैं। सरकार ने ऑर्डिनेन्स फैक्ट्रियों को 7 डिफेंस PSU का रूप देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

आपको बतादे कोरोना महामारी की तीसरी लहर के मद्देनजर लोकसभा (शाम चार से नौ बजे तक) और राज्यसभा (सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक) की कार्यवाही दो पालियों में चलेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को बजट पेश करेंगी। बुधवार से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी। इसके लिए चार दिन का समय निर्धारित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सात फरवरी को चर्चा का जवाब देंगे।

Tags: Budget SessionBudget session of Parliamentbudget session will start form 31 janloksabha rajysabhaPresident Ramnath Kovind
Share196Tweet123Share49
Previous Post

पीएम मोदी की आज पहली वर्चुअल रैली, 21 विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगेगे वोट

Next Post

कानपुर में इलेक्ट्रिक बस ने 17 वाहनों को रौंदा, हादसे में 6 की मौत 9 की हालत नाजुक, राष्ट्रपति ने जताया दुख

Zeeshan Farooqui

Zeeshan Farooqui

Next Post

कानपुर में इलेक्ट्रिक बस ने 17 वाहनों को रौंदा, हादसे में 6 की मौत 9 की हालत नाजुक, राष्ट्रपति ने जताया दुख

news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version