Wednesday, November 11, 2026 6:55 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » Business Loan : सरकार ने दी बड़ी राहत, बिना कुछ गिरवी रखे कैसे मिलेगा 20 लाख रुपये तक का बिजनेस लोन?

Business Loan : सरकार ने दी बड़ी राहत, बिना कुछ गिरवी रखे कैसे मिलेगा 20 लाख रुपये तक का बिजनेस लोन?

अपना कारोबार शुरू करने के लिए अब जमीन, सोना या दूसरी संपत्ति गिरवी रखने की चिंता कम होगी। केंद्र सरकार ने अगले पांच साल के लिए क्रेडिट गारंटी योजना जारी रखने और स्टैंड-अप इंडिया योजना की अवधि बढ़ाने का फैसला किया है।

by Kirtika Tyagi
11/11/2026

अपना कारोबार शुरू करने के लिए सबसे बड़ी परेशानी पैसों की होती है। बैंक से लोन मांगने पर अक्सर गारंटी या संपत्ति गिरवी रखने की शर्त सामने आ जाती है। अब केंद्र सरकार ने इस परेशानी को दूर करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने सूक्ष्म इकाइयों के लिए ऋण गारंटी निधि को अगले पांच साल तक जारी रखने की मंजूरी दी है। इसके तहत पात्र लोगों को 20 लाख रुपये तक का बिजनेस लोन मिल सकेगा।

5000 करोड़ का फंड

सरकार ने इसके लिए 5000 करोड़ रुपये का फंड मंजूर किया है। यह रकम सीधे लोगों को लोन के रूप में नहीं मिलेगी, बल्कि बैंकों को गारंटी देने के काम आएगी। सरकार का अनुमान है कि इस फंड की मदद से अगले पांच साल में बैंक 12.6 लाख करोड़ रुपये तक के नए लोन दे सकेंगे।

ऐसे काम करेगी गारंटी

मान लीजिए आप दुकान खोलना चाहते हैं और आपके पास गिरवी रखने के लिए जमीन या सोना नहीं है। ऐसी स्थिति में राष्ट्रीय ऋण गारंटी ट्रस्टी कंपनी (NCGTC) बैंक को गारंटी देती है। अगर कर्ज लेने वाला व्यक्ति किसी मजबूरी में पैसा नहीं चुका पाता है तो तय नियमों के मुताबिक नुकसान की भरपाई की जाती है। इससे बैंकों का जोखिम कम होता है और छोटे कारोबारियों को लोन मिलने में आसानी होती है।

RELATED NEWS

No Content Available

योजना के तीन फायदे

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के तहत अब पात्र कारोबारियों को 20 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है। पहले इसकी अधिकतम सीमा 10 लाख रुपये थी।

प्रधानमंत्री जन धन योजना के खाताधारकों को जरूरत पड़ने पर 10,000 रुपये तक की ओवरड्राफ्ट सुविधा मिलती है। इसके अलावा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं और अन्य पात्र लोगों को भी गारंटी योजना का लाभ मिलेगा।

कम होगा गारंटी शुल्क

सरकार ने बैंकों पर लगने वाला सालाना गारंटी शुल्क भी 1 प्रतिशत से घटाकर 0.75 प्रतिशत कर दिया है। इससे बैंकों की लागत कम होगी। स्वयं सहायता समूहों के लिए यह शुल्क 0.25 और 0.50 प्रतिशत रखा गया है।

अब तक करोड़ों को फायदा

सितंबर 2026 तक प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 60.36 करोड़ से ज्यादा लोन मंजूर किए जा चुके हैं। इनकी कुल रकम 43.34 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। इस योजना ने छोटे कारोबारियों को आर्थिक मदद पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

स्टैंड अप इंडिया का विस्तार

कैबिनेट ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को भी 31 मार्च 2031 तक बढ़ा दिया है। इसके लिए 4,111 करोड़ रुपये के क्रेडिट गारंटी फंड को मंजूरी मिली है। इस योजना के तहत महिलाओं और अनुसूचित जाति-जनजाति के पात्र उद्यमियों को नया कारोबार शुरू करने के लिए 10 लाख से 1 करोड़ रुपये तक का लोन मिल सकता है। सरकार का लक्ष्य अगले पांच साल में कम से कम 2.5 लाख नए लाभार्थियों को योजना से जोड़ना है।

Related Posts

No Content Available

POPULAR POST

Sant Kabir Nagar

Delhi News : फैक्ट्री में खुद को लगाई आग, क्या 20 साल की युवती से शादी की जिद बनी मौत की वजह?

November 7, 2026
Yam Deep Daan on Dhanteras

Dhanteras2026:धनतेरस पर क्यों जलाया जाता है यम का दीपक? जानिए इसका धार्मिक महत्व और पौराणिक कथा

November 5, 2026
Israel Politics :नेतन्याहू की सत्ता पर संकट,राष्ट्रपति ने गादी आइसेनकोट को बुलाया; क्या अरब दलों से लेंगे समर्थन?

Israel Politics :नेतन्याहू की सत्ता पर संकट,राष्ट्रपति ने गादी आइसेनकोट को बुलाया; क्या अरब दलों से लेंगे समर्थन?

November 8, 2026
Haldwani Chhath Puja 2026: हल्द्वानी में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, 13 नवंबर से शुरू होंगे चार दिवसीय कार्यक्रम

Haldwani Chhath Puja 2026: हल्द्वानी में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, 13 नवंबर से शुरू होंगे चार दिवसीय कार्यक्रम

November 11, 2026
School Tragedy : 9 साल की बच्ची को आया हार्ट अटैक, मुंह के बल गिरी क्लास में ही मौत, CCTV में कैद हुआ आखिरी पल

School Tragedy : 9 साल की बच्ची को आया हार्ट अटैक, मुंह के बल गिरी क्लास में ही मौत, CCTV में कैद हुआ आखिरी पल

November 4, 2026
Kanpur House Collapse: कानपुर में जर्जर मकान की छत गिरी , 21 दिन के नवजात समेत 3 लोगों की हुई मौत

Kanpur House Collapse: कानपुर में जर्जर मकान की छत गिरी , 21 दिन के नवजात समेत 3 लोगों की हुई मौत

November 8, 2026

LATEST

Business Loan : सरकार ने दी बड़ी राहत, बिना कुछ गिरवी रखे कैसे मिलेगा 20 लाख रुपये तक का बिजनेस लोन?

Business Loan : सरकार ने दी बड़ी राहत, बिना कुछ गिरवी रखे कैसे मिलेगा 20 लाख रुपये तक का बिजनेस लोन?

November 11, 2026
Spy Scandal : Nvidia CEO के किस रिश्ते ने बढ़ाई अमेरिका की चिंता? ट्रंप के फैसले पर क्यों उठे सवाल

Spy Scandal : Nvidia CEO के किस रिश्ते ने बढ़ाई अमेरिका की चिंता? ट्रंप के फैसले पर क्यों उठे सवाल

November 11, 2026
Murder Claim : CRPF कैंप हमले के आरोपी शरीफ की हत्या किसने की? सोशल मीडिया पर किसके दावे से मचा हड़कंप

Murder Claim : CRPF कैंप हमले के आरोपी शरीफ की हत्या किसने की? सोशल मीडिया पर किसके दावे से मचा हड़कंप

November 11, 2026
Mob Violence : बच्चे को बचाना महिला को पड़ा भारी, चोरी के शक में उल्टा लटकाकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही भड़की हिंसा

Mob Violence : बच्चे को बचाना महिला को पड़ा भारी, चोरी के शक में उल्टा लटकाकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही भड़की हिंसा

November 11, 2026
Appointment Letter : कितने युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने मुन्ना भाई MBBS का जिक्र कर पहले की भर्तियों पर क्या कहा?

Appointment Letter : कितने युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने मुन्ना भाई MBBS का जिक्र कर पहले की भर्तियों पर क्या कहा?

November 11, 2026
Smog Empact : दिल्ली से लाहौर तक प्रदूषण का असर, क्यों बदलने पड़े रहे भारत, पाकिस्तान में क्रिकेट मैचों के स्टेडियम?

Smog Empact : दिल्ली से लाहौर तक प्रदूषण का असर, क्यों बदलने पड़े रहे भारत, पाकिस्तान में क्रिकेट मैचों के स्टेडियम?

November 11, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India