Friday, June 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ा ऑपरेशन: कर्रेगुट्टा पहाड़ पर 22 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में कर्रेगुट्टा पहाड़ पर सुरक्षा बलों ने बड़े ऑपरेशन में 22 नक्सलियों को मार गिराया। यह कार्रवाई ड्रोन और आधुनिक तकनीक की मदद से हुई, जो नक्सलवाद के खिलाफ अभियान की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

by Mayank Yadav
May 7, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Bijapur
Share on FacebookShare on Twitter

Bijapur operation: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलवाद के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। कर्रेगुट्टा पहाड़ पर चले विशेष ऑपरेशन में 22 नक्सलियों को मार गिराया गया। यह क्षेत्र लंबे समय से नक्सलियों का गढ़ रहा है और यहां दंडकारण्य विशेष क्षेत्र समिति (DKSZC), तेलंगाना राज्य समिति (TSC) और पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (PLGA) जैसे संगठन सक्रिय हैं। इस अभियान में ड्रोन और एडवांस तकनीक का इस्तेमाल किया गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। यह ऑपरेशन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने के लक्ष्य की दिशा में अहम माना जा रहा है।

सीमा पर बसे गढ़ में चला संयुक्त ऑपरेशन

कर्रेगुट्टा पहाड़ Bijapur , जो छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर स्थित है, नक्सलियों की गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा है। अप्रैल 2025 में शुरू हुए इस अभियान में लगभग 24,000 सुरक्षाकर्मियों ने मिलकर इलाके को चारों ओर से घेर लिया था। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा बलों का उद्देश्य न केवल नक्सलियों को मार गिराना था, बल्कि उनके भागने के सभी रास्ते बंद करना और स्थायी अड्डों को नेस्तनाबूद करना भी था।

RELATED NEWS

Bijapur

Bijapur Naxalite Encounter: बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 12 नक्सली ढेर

February 9, 2025

इस अभियान में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की संयुक्त टीम शामिल थी। ऑपरेशन के दौरान ड्रोन की मदद से निगरानी की गई, जिससे नक्सलियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गई।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया और राजनीतिक रंग

Bijapur ऑपरेशन की जानकारी मिलते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं तेज हो गईं। एक यूजर ने लिखा, “आज देश के दुश्मनों का मृत्यु दिवस है।” वहीं कुछ लोगों ने इसे “सफाई अभियान” बताया। कई यूजर्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति की तारीफ करते हुए लिखा कि यह अभियान नक्सलवाद के अंत की शुरुआत है।

हालांकि, कुछ लोगों ने आदिवासी समुदाय को नक्सली कहे जाने पर आपत्ति जताई और इस अभियान की नैतिकता पर सवाल उठाए।

अब तक 150 से ज्यादा नक्सली ढेर

इस साल अब तक छत्तीसगढ़ में चल रहे अभियानों में करीब 150 नक्सली मारे जा चुके हैं। मार्च में सुकमा में 16 और बीजापुर-कांकेर में 30 नक्सली मारे गए थे। हथियारों की भारी बरामदगी भी हुई है।

विशेषज्ञों के अनुसार, सैन्य कार्रवाई के साथ-साथ आदिवासी इलाकों में विकास और संवाद की प्रक्रिया भी जरूरी है।

‘Operation Sindoor’ के बाद अलर्ट मोड में भारत, पीएम मोदी ने टाली यूरोप यात्रा

Tags: Bijapur
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Bijapur

Bijapur Naxalite Encounter: बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 12 नक्सली ढेर

by Mayank Yadav
February 9, 2025

Bijapur Naxalite Encounter: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से ठीक पहले छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क इलाके में सुरक्षा बलों...

Next Post
Prem Kumar struggle to justice journey

कौन है जज प्रेम कुमार, जानिए उनके संघर्ष,आरोपों और सुप्रीम कोर्ट से मिली जीत की पूरी कहानी

Android 16

एक क्लिक में मोबाइल बनेगा पावरफुल PC, Android 16 ला रहा है ये कमाल का फीचर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist