शुक्रवार, जुलाई 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

जारी रहेगा ठंड का सितम, मौसम विभाग ने बारिश की दी चेतावनी

by Zeeshan Farooqui
जनवरी 17, 2022
in दिल्ली, मौसम, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में पिछले एक महीने से ठंड का कहर जारी है। हाल के दिनों में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में सर्दी का सितम खत्म नहीं हुआ है। लोग कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कुछ दिनों पहले बारिश हुई थी, जिससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

अब इस हफ्ते फिर से राजधानी में बारिश हो सकती है। बारिश की वजह से दिल्लीवासियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, आने वाले दो दिन पंजाब, हरियाणा, यूपी समेत कई राज्यों के लिए भारी पड़ने वाले हैं। दरअसल, मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि दो दिनों तक इन राज्यों में कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। इसके चलते आम जनजीवन पर असर पड़ सकता है।

RELATED NEWS

Mumbai Rain Alert: मुंबई में रेड अलर्ट जारी, अगले कई घंटे भारी बारिश की चेतावनी; तेज हवाओं और हाई टाइड का भी खतरा

Mumbai Rain Alert: मुंबई में रेड अलर्ट जारी, अगले कई घंटे भारी बारिश की चेतावनी; तेज हवाओं और हाई टाइड का भी खतरा

जुलाई 6, 2026
UP Monsoon Weather Update

UP Weather Update: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी

जुलाई 4, 2026

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आज के दिन कोहरा छाने का अनुमान जताया गया है। वहीं, इस हफ्ते के आखिरी दिनों में राजधानी में फिर से बारिश हो सकती है। IMD के अनुसार, दिल्ली में 21 जनवरी को बारिश की संभावना है। यदि मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच होती है तो फिर ठिठुरन के बढ़ने की संभावना और अधिक हो जाएगी। मालूम हो कि जनवरी के शुरुआती दिनों में राजधानी में जमकर बारिश हुई थी। इसके अलावा, यूपी, बिहार समेत कई अन्य राज्यों में भी बारिश ने ठंड बढ़ा दी थी।

अगले दो दिनों तक कई राज्यों में भीषण ठंड लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में अगले दो दिनों तक कड़ाके की सर्दी रहेगी। इस दौरान इन जगहों पर रात और सुबह के समय घना कोहरा भी छाया रहेगा। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए कहा, ”18 जनवरी से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते पश्चिमी पर्वतीय क्षेत्र के मौसम पर असर पड़ सकता है।इसके अतिरिक्त, 18-21 जनवरी के बीच में एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दस्तक देगा, जिसकी वजह से नॉर्थवेस्ट इंडिया के मौसम पर असर पड़ सकता है।”

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक सुबह और रात के समय राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाया रहेगा। इसक अलावा, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक कड़ाके की सर्दी भी पड़ेगी। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 19 व 20 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।

Tags: cold weather in delhiCold weather will continueIMDrain in delhi
Share197Tweet123Share49

Zeeshan Farooqui

Related Posts

Mumbai Rain Alert: मुंबई में रेड अलर्ट जारी, अगले कई घंटे भारी बारिश की चेतावनी; तेज हवाओं और हाई टाइड का भी खतरा

Mumbai Rain Alert: मुंबई में रेड अलर्ट जारी, अगले कई घंटे भारी बारिश की चेतावनी; तेज हवाओं और हाई टाइड का भी खतरा

by Sadaf Farooqui
जुलाई 6, 2026

Mumbai Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ में भारी से अत्यधिक भारी बारिश...

UP Monsoon Weather Update

UP Weather Update: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 4, 2026

IMD weather Update: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। अब प्रदेश...

PAK की इस ‘अदृश्य शक्ति’ की एंट्री से ‘पगलाया’ मानसून, नहीं तपा नौतपा और आंधी-बारिश ने UP का बिगाड़ा हाजमा

PAK की इस ‘अदृश्य शक्ति’ की एंट्री से ‘पगलाया’ मानसून, नहीं तपा नौतपा और आंधी-बारिश ने UP का बिगाड़ा हाजमा

by Vinod
जून 3, 2025

कानपुर। गर्मी में तपने वाली मई इसबार पाकिस्तान और बांग्लादेश के विक्षामों के चलते ठंडी पड़ गई। पिछले 29 दिनों...

क्या है ‘कालबैसाखी’, जिसने मचाई तबाही, मई में दिल्ली-मुम्बई हुई ‘पानी-पानी’ अब जून में आएगी ‘महासुनामी’

क्या है ‘कालबैसाखी’, जिसने मचाई तबाही, मई में दिल्ली-मुम्बई हुई ‘पानी-पानी’ अब जून में आएगी ‘महासुनामी’

by Vinod
मई 26, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पहेली बने मई माह के मौसम ने शनिवार आधी रात के बाद से यूपी, दिल्ली के...

Weather: यूपी में पश्चिम से पूरब तक मौसम की स्ट्राइक से आम हुआ जख्मी, आंधी-बारिश के अलर्ट से सहमी ‘राजाबाई’

Weather: यूपी में पश्चिम से पूरब तक मौसम की स्ट्राइक से आम हुआ जख्मी, आंधी-बारिश के अलर्ट से सहमी ‘राजाबाई’

by Vinod
मई 5, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के 60 से अधिक जिलों में 27 अप्रैल के बाद से मौसम कहर ढाए हुए...

Next Post

IIT के छात्र ने की खुदखुशी, सुसाइड नोट में लिखी वजह

भारत में अरबपतियों की संख्या में हुआ इजाफा, गरीबों की हालत कोरोना ने की ख़राब

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist