Friday, October 30, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » Tilak Varma ने ‘नाटआउट 318’ के बल पर England से छीना मैच, दूसरे T20 में ऐसे दिलाई Team India को जीत

Tilak Varma ने ‘नाटआउट 318’ के बल पर England से छीना मैच, दूसरे T20 में ऐसे दिलाई Team India को जीत

IND vs ENG 2nd T20: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैच की सीरीज खेली जा रही रही है, दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की।

by Vinod
26/01/2025

नई दिल्ली ऑनलाइन खेल डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का दुसरा मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया। टीम इंडिया के कैप्टन सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। जॉस बटलर की आगवाई में इंग्लैंड ने 20 ओवर में 164 रन बनाए। टीम इंडिया को जीत के लिए 165 रन बनाने थे। टी20 सीरीज के इस दूसरे मैच में टीम इंडिया ने तिलक वर्मा की जबरदस्त पारी के दम पर इंग्लैंड को एक रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से हरा दिया। तिलक वर्मा ने 72 रन की नाबाद पारी खेली। इस गेम चेंजिंग प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

सीरीज में 2-0 की बढ़त

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी 20 मुकाबला कोलकाता के ई़डन गार्डन्स में खेला गया था। टीम इंडिया ने ये मैच आसनी ने जीत लिया था। दूसरा मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया, जहां जोरदार टक्कर हुई। ं पहले गेंदबाजी करते हुए भारतीय स्पिनर्स ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को काबू में रखा तो वहीं इंग्लैंड ने अपने पेस अटैक से टीम इंडिया को बैकफुट पर धकेला और मुकाबले को आखिरी ओवर तक खींच कर ले गए। मगर तिलक वर्मा (72 नाबाद) और उनका साथ दे रहे 10वें नंबर के बल्लेबाज रवि बिश्नोई (9) ने हार नहीं मानी और 14 गेंदों में 20 रन की नाबाद साझेदारी कर 166 रन का लक्ष्य हासिल कर टीम इंडिया को जीत के साथ ही सीरीज में 2-0 की बढ़त भी दिलाई।

स्पिन तिकड़ी ने पवेलियन लौटाया

इंग्लैंड की बल्लेबाजी की शुरुआत एक बार फिर अच्छी नहीं रही और पहले ओवर में ही अर्शदीप सिंह ने फिल सॉल्ट को लगातार दूसरी बार आउट कर दिया। बेन डकेट, हैरी ब्रूक और लियम लिविंगस्टन भी कुछ खास नहीं कर सके और सस्ते में निपट गए। इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर (45) लगातार दूसरे मैच में टीम के लिए सबसे सफल बल्लेबाज साबित हुए। इन चारों को ही वरुण चक्रवर्ती (2/38), अक्षर पटेल (2/38) और वॉशिंगटन सुंदर की स्पिन तिकड़ी ने पवेलियन लौटाया। आखिर में जेमी स्मिथ (22) और ब्रायडन कार्स (31) ने कुछ बड़े शॉट्स लगाए, जिसके दम पर इंग्लैंड मुकाबले लायक स्कोर तक पहुंच पाया।

RELATED NEWS

India Japan T20 Match 2026

AFG vs IND: Vaibhav Suryavanshi की वजह से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, प्लेइंग इलेवन पर माथापच्ची

September 12, 2026
India Japan T20 Match 2026

India Japan Match: एशियन गेम्स से पहले जापान के खिलाफ ऐतिहासिक T20 , पहली बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमें

September 5, 2026

सिर्फ 78 रन पर 5 विकेट गंवाने के बाद

पिछले मैच में जहां संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया को तेज शुरुआत दिलाई थी, वहीं इस बार दोनों सस्ते में निपट गए। अभिषेक ने पहले ही ओवर में जोफ्रा आर्चर पर 3 चौके जमाए लेकिन दूसरे ओवर में ही वो आउट हो गए। अगले ओवर में संजू सैमसन भी चलते बने, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव फिर नाकाम रहे और छठे ओवर में आउट हो गए। ध्रुव जुरेल की टीम में वापसी भी विफल रही, जबकि टीम के 78 रन तक पहुंचे ही हार्दिक पंड्या भी आउट हो गए। सिर्फ 78 रन पर 5 विकेट गंवाने के बाद तिलक ने कमान संभाली और पहले वॉशिंगटन सुंदर के साथ एक अच्छी साझेदारी की। दोनों ने 38 रन की तेज पार्टनरशिप की लेकिन सुंदर के आउट होने के बाद अक्षर पटेल और अर्शदीप भी नहीं टिक सके। इस बीच तिलक ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया।

मैच के असल हीरो तिलक वर्मा 

टीम को आखिरी 3 ओवर में 20 रन की जरूरत थी और सिर्फ 2 विकेट बचे थे। लेकिन बिश्नोई ने 2 दमदार चौके लगाकर तिलक का काम आसान किया और टीम को जीत तक ले गए। इंग्लैंड के लिए कार्स ने 3 विकेट हासिल किए। आज के मैच के असल हीरो तिलक वर्मा रहे। वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए और अंत तक क्रीज पर डटे रहे। एक वक्त लग रहा था कि ये मुकाबला इंग्लैंड आसानी से जीत जाएगा, पर तिलक वर्मा कुछ अलग ही मूड में थे। उन्होंने पांच गगनचुम्बी सिक्स जड़े। अपने पास स्ट्राइक रखने के कारण वह एक रन लेने के लिए नहीं दौड़े। वहीं इंग्लैंड के बल्लेबाज एकबार फिर स्पिनर्स के सामने सरेंडर करते हुए नजर आए।

दुनिया के पहले बल्लेबाज

बता दें, तिलक वर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दो डिसमिसल के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। पिछली चार पारियों से वह नाबाद ही हैं। उन्होंने 107’, 120’, 19’, 72’ रनों की पारियां खेली हैं। इन पारियों को मिलाकर उनके कुल 318 रन हो गए हैं। तिलक वर्मा दो डिसमिसल के बीच इस फॉर्मेट में 300 रनों का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज भी हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन हैं, जिन्होंने 271 रन बनाए। चैपमैन के अलावा एरॉन फिंच 240 रन बना, जिसमें 68’ और 172 रन की उन्होंने पारी खेली। जबकि श्रेयस अय्यर चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 240 रन बनाए, जिसमें 57’, 74’, 73’, 36 रनों की पारियां शामिल हैं। पांचवें नंबर पर डेविड वार्नर हैं, जिन्होंने 100’, 60’, 57’, 2’, 20 रनों की पारियां खेलते हुए 239 रन बनाए।

 

Related Posts

India Japan T20 Match 2026

AFG vs IND: Vaibhav Suryavanshi की वजह से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, प्लेइंग इलेवन पर माथापच्ची

September 12, 2026
India Japan T20 Match 2026

India Japan Match: एशियन गेम्स से पहले जापान के खिलाफ ऐतिहासिक T20 , पहली बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमें

September 5, 2026
India ODI World Cup 2027 Squad

Team Selection: वैभव सूर्यवंशी की लगी लॉटरी, उथप्पा ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप टीम, रोहित-विराट समेत किन खिलाड़ियों को मिली जगह

August 20, 2026
Net Bowlers: श्रीलंका टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू: हर्ष, शिवांग, तनुष और विप्रज बने टीम इंडिया के नेट बॉलर

Net Bowlers: श्रीलंका टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू: हर्ष, शिवांग, तनुष और विप्रज बने टीम इंडिया के नेट बॉलर

August 5, 2026
Test Debut: टीम इंडिया का नया तेज गेंदबाज, आकिब नबी की टीम में एंट्री, बुमराह की जगह श्रीलंका दौरे पर मिला मौका

Test Debut: टीम इंडिया का नया तेज गेंदबाज, आकिब नबी की टीम में एंट्री, बुमराह की जगह श्रीलंका दौरे पर मिला मौका

August 3, 2026
Indian Royals Squad: एशियन लीजेंड्स लीग के लिए भारतीय टीम घोषित, यूसुफ पठान सहित कौन से खिलाडी मैदान में दिखाएंगे दम

Indian Royals Squad: एशियन लीजेंड्स लीग के लिए भारतीय टीम घोषित, यूसुफ पठान सहित कौन से खिलाडी मैदान में दिखाएंगे दम

July 30, 2026
Rahane Retirement: अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, भावुक वीडियो में छलके आंसू, शानदार करियर का हुआ अंत

Rahane Retirement: अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, भावुक वीडियो में छलके आंसू, शानदार करियर का हुआ अंत

July 30, 2026
Cricket Update: श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जडेजा की वापसी, बुमराह पर क्या आया अपडेट

Cricket Update: श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जडेजा की वापसी, बुमराह पर क्या आया अपडेट

July 28, 2026
Breaks Silence on Retirement: lord’s में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने के बाद संन्यास पर रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

Breaks Silence on Retirement: lord’s में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने के बाद संन्यास पर रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

July 20, 2026
Gill-Gambhir की जोड़ी पर उठने लगे सवाल, क्या रोहित से कप्तानी लेना पड़ रहा भारी, क्यों वनडे में लगातार मिल रही हार

Gill-Gambhir की जोड़ी पर उठने लगे सवाल, क्या रोहित से कप्तानी लेना पड़ रहा भारी, क्यों वनडे में लगातार मिल रही हार

July 20, 2026
Next Post
rashifal

26 जनवरी 2025 का राशिफल: जानें किसकी खुलेगी किस्मत, किसके लिए रहेगा दिन शानदार, पढ़ें अपना राशिफल

76th Republic Day

76th Republic Day LIVE: देशभर में गणतंत्र दिवस की धूम, कर्तव्य पथ पर दिखेगी भारत की ताकत और परंपराओं का संगम

76th Republic Day

गणतंत्र दिवस पर सीएम योगी ने दी बधाई, कहा: 'आज का दिन गर्व का, संविधान के रास्ते पर चलें'

POPULAR POST

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

October 29, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026

LATEST

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India