शनिवार, अगस्त 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं.. आपने उतने में दुश्मन निपटाए, भुज एयर फोर्स स्टेशन से बोले रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को गुजरात के भुज एयर फोर्स स्टेशन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वायु योद्धाओं से बातचीत की। जवानों को संबोधित करते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के लिए बधाई दी।

by Akhand Pratap Singh
मई 16, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
Rajnath Singh
Share on FacebookShare on Twitter

भुज, 16 मई (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने शुक्रवार को गुजरात के भुज एयर फोर्स स्टेशन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वायु योद्धाओं से बातचीत की। जवानों को संबोधित करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के लिए बधाई दी। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी धरती पर आतंक के अजगर को कुचलने के लिए भारतीय वायुसेना के लिए 23 मिनट काफी थे। जितनी देर में लोग नाश्ता-पानी निपटाते हैं, उतनी देर में आपने दुश्मनों को निपटा दिया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कहा, “मैं आज आपके बीच में आपका अभिनंदन करने के लिए आया हूं। ऑपरेशन सिंदूर में सचमुच आप लोगों ने करिश्माई काम किया है, भारत का मस्तक आपने सारी दुनिया में ऊंचा किया है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जो हमारे सैनिक अथवा हमारे नागरिक शहीद हुए हैं, मैं सबको नमन करता हूं और जो हमारे बहादुर जवान घायल हुए हैं, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की मैं ईश्वर से कामना करता हूं।”

RELATED NEWS

Modi Cabinet Reshuffle : मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की चर्चा तेज, राजनाथ सिंह और अमित शाह को लेकर बढ़ीं अटकलें

Modi Cabinet Reshuffle : मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की चर्चा तेज, राजनाथ सिंह और अमित शाह को लेकर बढ़ीं अटकलें

जुलाई 2, 2026
लखनऊ के विकास में जनता की भागीदारी अहम, नागरिक संवाद को लेकर अहम बात बोले राजनाथ सिंह

लखनऊ के विकास में जनता की भागीदारी अहम, नागरिक संवाद को लेकर अहम बात बोले राजनाथ सिंह

जून 7, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “यह कोई छोटी बात नहीं है कि हमारी एयरफोर्स की पहुंच पाकिस्तान के हर कोने तक है और यह बात पूरी तरह से साबित हो चुकी है। आज स्थिति यह है कि भारत के फाइटर प्लेन बिना सरहद पार किए ही, यहीं से उनके हर कोने तक सीधा प्रहार करने में पूरी तरह से सक्षम हैं और पूरी दुनिया ने देख लिया है कि कैसे आपने पाकिस्तान की धरती पर मौजूद आतंकियों के 9 ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है। बाद में की गई कार्रवाई में उनके अनेक एयरबेस भी तबाह कर दिए।

यह भी पढ़े: कानपुर में बर्ड फ्लू का खतरा.. चिड़ियाघर 19 मई तक बंद, हैलेट अस्पताल में विशेष वार्ड तैयार

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एयरफोर्स ने न केवल पराक्रम दिखाया, बल्कि पूरी दुनिया के सामने इस बात का प्रमाण भी दिया है कि भारत की युद्ध नीति और टेक्नोलॉजी दोनों बदल चुकी हैं। आपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत का संदेश पूरी दुनिया तक इस बार पहुंचा दिया है।” रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भुज एयरबेस पर कहा, “मैं आपको बताना चाहता हूं कि ऑपरेशन सिंदूर का नाम हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी ने रखा था। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जो कुछ भी आपने किया, उस पर सभी भारतीयों को गर्व है।

पाकिस्तानी धरती पर आतंक के अजगर को कुचलने के लिए भारतीय वायुसेना के लिए 23 मिनट काफी थे। वह आपने करके दिखाया। यह कहना गलत नहीं होगा कि जितनी देर में लोग नाश्ता-पानी निपटाते हैं, उतनी देर में आपने दुश्मनों को निपटा दिया। आपने दुश्मन की धरती पर मिसाइलें गिराईं, उन मिसाइलों की गूंज सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं थी, पूरी दुनिया ने सुनी। वास्तव में वह गूंज सिर्फ मिसाइलों की ही नहीं थी, वह गूंज थी आपके शौर्य और सेना के जवानों के पराक्रम की।”

उन्होंने (Rajnath Singh) कहा, “अब यह स्पष्ट हो गया है कि पाकिस्तान में आतंकवाद और वहां की सरकार का चोली-दामन का संबंध है। इस परिस्थिति में यदि वहां परमाणु अस्त्र और अटॉमिक वेपन रहते हैं, तो इस बात की संभावना को भविष्य में कभी नकारा नहीं जा सकता है कि वह आतंकवादी तत्वों के हाथों में चले जाएं। यह सिर्फ भारत के लिए नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए और पाकिस्तान की आम जनता के लिए भी एक गंभीर खतरे की बात होगी। सारे विश्व और खासकर पाकिस्तान की आवाम को यह समझना होगा कि वह कितने बड़े खतरे के मुकाम पर बैठे हैं। इस हालात के लिए पाकिस्तान की फौज को यह संदेश देना चाहूंगा, ‘कागज का है लिबाज, चिरागों का शहर है, चलना संभल-संभल कर क्योंकि तुम नशे में हो।’

Tags: Rajnath Singh
Share198Tweet124Share50

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Modi Cabinet Reshuffle : मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की चर्चा तेज, राजनाथ सिंह और अमित शाह को लेकर बढ़ीं अटकलें

Modi Cabinet Reshuffle : मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की चर्चा तेज, राजनाथ सिंह और अमित शाह को लेकर बढ़ीं अटकलें

by SYED BUSHRA
जुलाई 2, 2026

Modi Cabinet Reshuffle Political Prediction:दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में इन दिनों केंद्रीय मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल को लेकर चर्चाएं तेज...

लखनऊ के विकास में जनता की भागीदारी अहम, नागरिक संवाद को लेकर अहम बात बोले राजनाथ सिंह

लखनऊ के विकास में जनता की भागीदारी अहम, नागरिक संवाद को लेकर अहम बात बोले राजनाथ सिंह

by Sadaf Farooqui
जून 7, 2026

Rajnath Singh: लखनऊ के आलमबाग स्थित जीपी होटल एंड बैंक्वेट में आयोजित प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम में रक्षा मंत्री और...

Rajnath Singh

‘कोई भी ताकत भारत को बड़ी शक्ति बनने से नहीं रोक सकती…’ राजनाथ सिंह का ट्रंप पर किया करारा प्रहार, 

by Gulshan
अगस्त 10, 2025

Rajnath Singh : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम लिए बिना उन पर कटाक्ष...

Rajnath Singh

‘पाकिस्तान ने की कायराना हरकत तो फिर गूंजेगा ऑपरेशन सिंदूर’, संसद में गरजे राजनाथ सिंह

by Mayank Yadav
जुलाई 28, 2025

Rajnath Singh Parliament speech: संसद के मॉनसून सत्र के छठे दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दो टूक...

Rajnath Singh

सिर झुकाए पाकिस्तान, बगलें झांकता चीन! राजनाथ सिंह की गर्जना से दहला SCO मंच, आतंकवाद पर दी दो टूक चेतावनी

by Mayank Yadav
जून 26, 2025

Rajnath Singh at SCO meeting: किंगदाओ में आयोजित SCO बैठक में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की गरजती आवाज़...

Next Post
Jagdish Devda

“मोदी के चरणों में झुकी सेना” कहकर देवड़ा ने पार की बेशर्मी की हद, भाजपा की चुप्पी शर्मनाक,

Health Hazard : ज़हरीली शराब कैसे बनती है जानलेवा और कितनी देर में ले सकती है इंसान की जान

Health Hazard : ज़हरीली शराब कैसे बनती है जानलेवा और कितनी देर में ले सकती है इंसान की जान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist