Friday, October 30, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » Latest News » दिल्ली चुनाव में आधी आबादी पर दलों की दरियादिली, जानिए बीजेपी, कांग्रेस और आप में से सबसे ज्यादा किसकी ‘मीठी रेवड़ी’

दिल्ली चुनाव में आधी आबादी पर दलों की दरियादिली, जानिए बीजेपी, कांग्रेस और आप में से सबसे ज्यादा किसकी ‘मीठी रेवड़ी’

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक दल सियासी अखाड़े में उतर चुके हैं, बीजेपी, आप और कांग्रेस ने महिलाओं के लिए अनेकों वादे किए हैं।

by Vinod
19/01/2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली विधानसभा चुनाव के शंखनाद के बाद राजनीतिक दलों के नेता लाव-लश्कर के साथ सियासी दंगल में उतर चुके हैं। एक-दूसरे को चित करने के लिए रणनीति बनाने के साथ ही कैंडीडेट के नामों का ऐलान भी कर रहे हैं। अपनी-अपनी पिटारों से वादों की लोकलुभान सौगातों की घोषणा कर रहे हैं। इसबार तीनों बड़े राजनीतिक दल बीजेपी, आम और कांग्रेस पूरी ताकत के साथ ‘आधीआबादी’ को अपने पाले में लाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए है। तीनों का पहला संकल्प पत्र भी जारी हो चुका है। जिसमें सबसे बड़ा वादा महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का है। इसके अलावा गैस, पानी, बिजली और दावा का वादा किया गया है।

महिलाओं को दिए टिकट

दिल्ली की सत्ता से बीजेपी करीब 25 साल से दूर है। कुछ ऐसा ही हाल कांग्रेस का है। पिछले 10 सालों से पंजा भी दिल्ली में सरकार नहीं बना पाए। दिल्ली की कमान आप के हाथों में हैं। बीजेपी और कांग्रेस 2025 के चुनाव में अरविंद केजरीवाल को सियासी दंगल में पटखनी देने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। आप की तरह ही दोनों दलों की नजर दिल्ली की महिला वोटर्स पर हैं। आप, कांग्रेस और बीजेपी ने अपना-अपना पहला संकल्प जारी कर दिया है। जिसमें दिल्ली की आधी आबादी के लिए अनेकों सौगातें हैं। संयोग देखिए तीनों दलों ने इसबार के चुनाव में नौ-नौ महिलाओं को टिकट देकर चुनाव के मैदान में उतारा भी है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संकल्प जारी किया, जिसमें उन्होंने दिल्ली की महिलाओं को अनेकों सौगातें दिए जाने का वादा किया है।

जानिए बीजेपी की सौगातें

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र का पहला भाग जारी किया। बीजेपी की ओर से कहा गया, दिल्ली में महिला समृद्धि योजना के तहत प्रतिमाह 2,500 रुपये हर महिला को दिए जाएंगे। इस योजना को पहली ही कैबिनेट में पारित किया जाएगा। गरीब बहनों को सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। होली और दीवाली पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा। मातृ सुरक्षा वंदना को और ताकत देने के लिए 6 पोषण किट दी जाएंगी और हर गर्भवती महिला को 21,000 रुपये दिए जाएंगे। बीजेपी चीफ नड्डा ने कहा कि दिल्ली में सरकार बनने के बाद हम पहली कैबिनेट मीटिंग में केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना को उन 51 लाख लोगों के लिए लागू करेंगे, जो आप सरकार के समय इसके लाभ से वंचित रह गए थे।

RELATED NEWS

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

August 17, 2026
BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

August 17, 2026

बीजेपी को हेल्थ कवर

बीजेपी चीफ ने आगे कहा कि, हम 5 लाख रुपये का अतिरिक्त कवर भी देंगे। यानी कुल 10 लाख रुपये का हेल्थ कवर दिल्लीवासियों को आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलेगा। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को सरल और सफल बनाने के लिए हमारी सरकार द्वारा 60 से 70 साल के बुजुर्गों के लिए उनकी सीनियर सिटीजन पेंशन को 2,000 से बढ़ाकर 2,500 कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त 70 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं, बेसहारा महिलाओं की पेंशन 2,500 से बढ़ाकर 3,000 रुपये कर दिया जाएगा। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी पार्टी का मोहल्ला क्लीनिक भ्रष्टाचार का अड्डा और लोगों की आंखों में धूल झोंकने वाला कार्यक्रम है। आप की सरकार ने भ्रष्टाचार किया है, जिसकी जांच कराई जाएगी।

आप के चुनावी वादे

दिल्ली विधानसभा चुनाव में जनता को लुभाने के लिए आम आदमी पार्टी ने भी कई बड़े चुनावी वादे किए हैं। उसने ’संजीवनी योजना’, ’महिला सम्मान योजना’ और ’पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना’ सहित कई ऐलान किए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने’महिला सम्मान योजना’ के तहत हर महिला को प्रति माह 2100 रुपये दिए जाने की घोषणा की है। साथ ही पुजारियों-ग्रंथियों के लिए 18 हजार रुपये महीना, बुजुर्गों के लिए ’संजीवनी योजना’ के तहत फ्री में इलाज, ऑटो चालकों की बेटी की शादी पर 1 लाख रुपये और दलित छात्रों के लिए अंबेडकर स्कॉलरशिप, योजना के तहत पढ़ाई का खर्च उठाने सहित कई वादे किए।

क्या बोले अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि, हम जानते हैं कि हमारी माताएं-बहनें कितनी मेहनत करती हैं। अपना घर संभालती हैं। सुबह 4 बजे से रात को 10-11 बजे तक मेहनत करती हैं। बच्चे जो देश का भविष्य हैं, उनको अच्छे संस्कार देकर पालती हैं। उनमें से कई माताएं-बहनें बाहर जाकर नौकरी भी करती हैं। उनकी सुविधा के लिए हम लोगों ने ऐलान किया है कि हम लोग 2,100 रुपए हर महीने उनके अकाउंट में डलवाएंगे। केजरीवाल ने साथ ही एक और बड़ी घोषणा की कि “आप“ की सरकार बनने पर पानी के सभी ग़लत बिल माफ कर दिए जाएंगे।

मिलता रहेगा फ्री में जल और पानी

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हमारी सरकार फ्री पानी उपलब्ध करा रही है। 20,000 लीटर पानी फ्री मिलता है। जब से मैं जेल गया तो पता नहीं बीजेपी ने क्या-क्या किया, दिल्ली वालों के लाखों रुपए के पानी के बिल आने लगे। उन्होंने कहा कि फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर जिन लोगों के पानी के गलत बिल आए हुए हैं, उन्हें भरने की जरूरत नहीं हैं। चुनाव के बाद उनके गलत बिल माफ कर दिए जाएंगे। यह मेरा सभी लोगों से वादा है, यह मेरी गारंटी है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली चुनाव को लेकर ‘दिल्ली दा पूत्त केजरीवाल’ के बोल वाला एक गीत भी जारी किया है, जिसमें दिल्लीवासियों से आगामी विधानसभा चुनावों में अरविंद केजरीवाल को फिर से चुनने की अपील की गई है।

कांग्रेस की सौगातें

कांग्रेस ने भी दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर अपने वादों का पिटारा खोल दिया। कांग्रेस ने ’प्यारी दीदी योजना’ और ‘जीवन रक्षा योजना’ जैसी कई घोषणाएं की। कांग्रेस ने दिल्ली के लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ‘जीवन रक्षा योजना’ की घोषणा की। इस योजना के तहत कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रत्येक दिल्लीवासी को 25 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। वहीं कांग्रेस की दूसरी बड़ी घोषणा ’प्यारी दीदी योजना’ है, इसके तहत दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनने पर हर महिला को प्रतिमाह 2500 रुपये देने का वादा किया गया है। कांग्रेस ने साथ ही ‘महंगाई मुक्ति योजना’ और ‘फ्री बिजली योजना’ की घोषणा की.।

क्या और हैं कांग्रेस के वादे

पार्टी ने वादा किया कि यदि वो सत्ता में आई तो 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर, मुफ्त राशन किट और 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी। साथ ही दिल्ली में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को एक साल तक हर महीने 8,500 रुपये देने का भी वादा किया गया है। कांग्रेस ने कहा कि ‘युवा उड़ान योजना’ के तहत हम उन युवाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे, जो किसी कंपनी, कारखाने या संगठन में अपना कौशल दिखा सकते हैं। इन कंपनियों के जरिए उन्हें ये पैसे मिलेंगे। कहा जा रहा है कि कांग्रेस की ये दोनों योजना सीधे तौर पर केजरीवाल की उन दो योजनाओं को टक्कर दे सकती हैं, जो आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के लोगों के लिए लॉन्च की थी।

70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग

बता दें कि 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा, जबकि मतों की गिनती आठ फरवरी को की जाएगी। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं, जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की, जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में 8 फरवरी को मतदान संपन्न हुआ था, जबकि मतगणना 11 फरवरी को हुई थी। इस चुनाव में आप ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जिसमें से 62 ने जीत दर्ज की थी। इस प्रकार आप ने भारी बहुमत से जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी। इस चुनाव में बीजेपी ने 67 सीटों पर उम्मीदवार उतारे और उसे महज आठ ही सीट पर सफलता मिल सकी। वहीं कांग्रेस सहित अन्य दलों का खाता भी नहीं खुल सका था।

Related Posts

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

August 17, 2026
BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

August 17, 2026
Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

August 6, 2026
BJP Former MP: पूर्व भाजपा सांसद रेबती त्रिपुरा ने छोड़ी राजनीती,जानिए किस काम की ली जिम्मेदारी

BJP Former MP: पूर्व भाजपा सांसद रेबती त्रिपुरा ने छोड़ी राजनीती,जानिए किस काम की ली जिम्मेदारी

August 3, 2026
By Election Results 2026

Election Results: दतिया-मांजलपुर में बीजेपी की बढ़त, बांकीपुर में प्रशांत किशोर दे रहे कड़ी टक्कर बढ़ा सस्पेंस

August 2, 2026
Arvind Kejriwal supports Ruchika Singh

Abuse case: PM मोदी को गाली देने वाली लड़की के समर्थन में उतरे केजरीवाल, बोले- जरूरत हो तो बताना

August 2, 2026
BJP leader daughter supports student protest

Student Protest : किस भाजपा नेता की बेटी ने छात्र आंदोलन का किया समर्थन, क्या बताई वजह, राजनीति में बढ़ी हलचल

July 31, 2026
UP Assembly Election 2027:  नितिन नवीन ने कहा  2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

UP Assembly Election 2027: नितिन नवीन ने कहा 2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

July 4, 2026
Modi Cabinet Reshuffle 2026

Modi Cabinet Reshuffle: क्या मोदी कैबिनेट में होगा फेरबदल, कई मंत्रियों के विभाग बदलने, नए चेहरों की एंट्री की चर्चा

June 28, 2026

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

November 30, 2025
Next Post
vastu remedies for health

Vastu tips : बार बार बीमार होना कौन जिम्मेदार ,बदलता मौसम या आपके घर का वास्तु

Bigg Boss 18 Finale

Bigg Boss 18 Finale से पहले इस कंटेस्टेंट पर मंडराया खतरा, ट्रॉफी की रेस में आगे पहुंचे 5 खिलाड़ी

कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर दर्ज हुई दुष्कर्म की FIR , पीड़िता बोली, ‘मैं कोई बाजारू औरत थोड़े हूं नेता जी’

कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर दर्ज हुई दुष्कर्म की FIR , पीड़िता बोली, ‘मैं कोई बाजारू औरत थोड़े हूं नेता जी’

POPULAR POST

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026

LATEST

Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

October 30, 2026
Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

October 30, 2026
UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, यूपी समेत कई राज्यों में गिरेगा तापमान

October 30, 2026
IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India