मंगलवार, जून 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर दर्ज हुई दुष्कर्म की FIR , पीड़िता बोली, ‘मैं कोई बाजारू औरत थोड़े हूं नेता जी’

कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर नगर कोतवाली में दुष्कर्म का मुकदमा लिखा गया है। महिला का आरोप है कि सांसद शादी करने और राजनीति में करियर बनवाने का झांसा देकर चार वर्षों से दुष्कर्म कर रहे हैं।

by Vinod
जनवरी 19, 2025
in Breaking, Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश की सीतापुर लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर के खिलाफ एक महिला ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सांसद के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़िता ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के रूप में कॉल रिकार्डिंग भी पुलिस को दी। पीड़िता का आरोप है कि सांसद ने उसका चार साल तक यौन उत्पीड़न किया। शादी करने के अलावा नेता बनाए जाने के नाम पर सांसद उसकी आबरू लूटते रहे। महिला ने सांसद पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, सीतापुर कोतवाली की रहने वाली एक महिला पुलिस के पास गई। महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर गंभीर आरोप लगाए। महिला का आरोप है कि सांसद उसके साथ चार साल तक दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि वह कांग्रेस सांसद से चार वर्ष पहली मिली। इसबीच सांसद ने मुझसे शादी करने को कहा। फिर राजनीति में लाने का वादा किया। सांसद शादी के नाम पर उसका यौन शोषण किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कांग्रेस सांसद पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को कॉल रिकार्डिंग भी उपलब्ध करायी है।

RELATED NEWS

UP News:सीतापुर में लापता प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिले, गांव में मचा हड़कंप ,जांच में जुटी पुलिस

UP News:सीतापुर में लापता प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिले, गांव में मचा हड़कंप ,जांच में जुटी पुलिस

जून 20, 2026
यूपी के इस गांव में रात को पत्नी बदलती है रूप, इच्छाधारी नागिन बनकर पति पर चुभोती है जहरीला दांत

यूपी के इस गांव में रात को पत्नी बदलती है रूप, इच्छाधारी नागिन बनकर पति पर चुभोती है जहरीला दांत

अक्टूबर 6, 2025

इन धाराओं में दर्ज हुई एफआईआर

प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली नगर, सीतापुर में अभियोग संख्याः 16/2025 कायम किया गया। यह केस बीएनएस धारा 64 (आई०पी०सी० धारा 376), बी०एन०एस० 351 (3), बी०एन०एस० 127 (2) के अन्तर्गत पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा विवेचना के क्रम में अभी तक इलेक्ट्रानिक साक्ष्य संकलन की कार्रवाई व पीड़िता का मेडिकल और न्यायाधीश के समक्ष धारा 183 बी०एन०एस०एस० (सी०आर०पी०सी० धारा 164) के अन्तर्गत बयान दर्ज किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज करने के साथ ही जांच शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही सांसद से पूछताछ भी कर सकती है। मामले की जांच डीएसपी रैंक के अफसर को सौंपी गई है।

क्या बोले एसपी

पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि 15 जनवरी को दी गई शिकायत के आधार पर शहर कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई.। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया और मजिस्ट्रेट के सामने उसका बयान दर्ज करावाया गया। एसपी ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। एसपी ने बताया कि संबंधित मामले में साक्ष्य जुटाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि महिला को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

कौन हैं कांग्रेस के सांसद राकेश राठौर

राकेश राठौर 2017 के चुनाव में बीजेपी की उम्मीदवार के रूप में सीतापुर से चुने गए थे। 2021 में उनकी निजी बातचीत के कई ऑडियो क्लिप लीक हुए थे। जिसमें वह सरकार की कड़ी आलोचना कर रहे थे। खासकर कोरोना महामारी की प्रक्रिया पर साथी पार्टी के भीतर जातिवादी रुझान की भी शिकायत कर रहे थे। राकेश राठौर ने 2022 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी के खिलाफ बगावत और तेज कर दी। फिर उन्होंने बीजेपी से रिजाइन कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

कांग्रेस के टिकट पर चुने गए सांसद

राकेश राठौर ने 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा से टिकट मांगा, लेकिन पार्टी ने देने से इंकार कर दिया। टिकट नहीं मिलने से राकेश राठौर ने सपा को छोड़ दिया और कांग्रस से हाथ मिला लिया। कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव में राकेश राठौर को सीतापुर से टिकट देकर चुनाव के मैदान में उतारा। राकेश राठौर ने चार बार के सांसद राजेश वर्मा को 90000 मतों के अंतर से हराकर अप्रत्याशित जीत हासिल की थी।

सांसद कार्यालय ने डाली फेसबुक पोस्ट

मुकदमा लिखे जाने के बाद सांसद के सभी फोन बंद हो गए। उधर, दोपहर बाद उनकी फेसबुक पर उनके कार्यालय की ओर से एक पोस्ट डाली गई। इसमें घटना को राजनीतिक साजिश करार दिया गया। कहा गया कि सांसद की छवि धूमिल करने के लिए साजिश की गई है। क्षेत्र के लोग संयम बनाए रखें।

Tags: Congress MP Rakesh RathoreFIR against MP Rakesh RathoreFIR for rape against MP Rakesh Rathoresitapur news
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

UP News:सीतापुर में लापता प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिले, गांव में मचा हड़कंप ,जांच में जुटी पुलिस

UP News:सीतापुर में लापता प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिले, गांव में मचा हड़कंप ,जांच में जुटी पुलिस

by SYED BUSHRA
जून 20, 2026

UP News:सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के बाहर एक पेड़...

यूपी के इस गांव में रात को पत्नी बदलती है रूप, इच्छाधारी नागिन बनकर पति पर चुभोती है जहरीला दांत

यूपी के इस गांव में रात को पत्नी बदलती है रूप, इच्छाधारी नागिन बनकर पति पर चुभोती है जहरीला दांत

by Vinod
अक्टूबर 6, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के रहने...

Sitapur

सीतापुर के पिसावा में पुलिस और प्रशासन पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

by Akhand Pratap Singh
अप्रैल 6, 2025

Sitapur News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के पिसावां थाना क्षेत्र के दिव्यापुर गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति...

Rakesh Rathore Bail Hearing

Sitapur सांसद रेप केस आरोपी राकेश राठौर की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट से नहीं मिली राहत, रहेंगे जेल में

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 24, 2025

Uttar Pradesh सीतापुर की एक महिला नेता ने कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर शादी का झांसा देकर चार साल तक...

बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को उठा ले गई पुलिस, 1500 सौ दिन तक ‘नेताजी’ ने युवती के साथ किया दुष्कर्म

बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को उठा ले गई पुलिस, 1500 सौ दिन तक ‘नेताजी’ ने युवती के साथ किया दुष्कर्म

by Vinod
जनवरी 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। Congress MP Rakesh Rathore arrested यूपी के सीतापुर सीट से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को पुलिस ने...

Next Post
Raviwar Ke Upay : जीवन में सुख-समृद्धि और शांति के लिए अपनाएं ये रविवार के खास उपाय, होगा फायदा ही फायदा

Raviwar Ke Upay : जीवन में सुख-समृद्धि और शांति के लिए अपनाएं ये रविवार के खास उपाय, होगा फायदा ही फायदा

YEIDA

YEIDA Plot Scheme 2024: जेवर एयरपोर्ट के पास प्लॉट्स की ई-नीलामी, कितनी रकम जमा करना जरूरी?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist