गुरूवार, अक्टूबर 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Delhi Chunav Parinam : PM  मोदी के इस दांव से ढहा APP का किला, BJP की ‘अजेय’ बढ़त के बीच संकट में Arvind Kejriwal

Delhi Election Results 2025 Live Updates: दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना का कार्य जारी है। रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है। सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो गई थी। 11 जिलों के 19 केंद्रों पर काउंटिंग चल रही है।

by Vinod
फ़रवरी 8, 2025
in Latest News, TOP NEWS, चुनाव, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Election Results 2025 Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर दिल्ली की जनता ने मुहर लगाते हुए 27 साल के लंबे इंतजार के बाद कमल का फूल खिलाया है। मतगणना के दौरान दोपहर के 12 बजे तक 70 विधानसभा सीटों में से 44 पर बीजेपी ने बढ़त बनाई हुई है। जबकि 26 सीट पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है। नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल पीछे चल रहे हैं। सीएम आतिशी भी बीजेपी कैंडीडेट से पीछे चल रही हैं। जिस तरह का ट्रेंड दिख रहा है। ऐसे में बीजेपी नेताओं का कहना है कि जनता ने पीएम नरेंद्र मोदी को पसंद करते हुए अरविंद केजरीवाल एंड कंपनी का तख्तापलट कर दिया है। अब दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।

फिलहाल बीजेपी 44 सीटों पर आगे चल रही 

दिल्ली की 1.56 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान किया था। इस चुनाव में 669 उम्मीदवार चुनाव के मैदान में हैं। दिल्ली में 13 हजार 766 पोलिंग बूथ पर मतदान संपन्न हुआ। दिल्ली में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच सीधी टक्कर बताई जा रही थी, जो कुछ हद तक सच साबित हुई। 8 फरवरी को मतगणना का कार्य शुरू हुआ और दोपहर आते-आते बीजेपी ने दिल्ली में बढ़त बना ली। बीजेपी फिलहाल 44 सीटों पर आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी 26 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं कांग्रेस का अभी तक खाता नहीं खुला।

RELATED NEWS

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

सितम्बर 1, 2026
Delhi SIR Voter List

Voter List: दिल्ली में SIR से 47.7 लाख नाम हटे, कब तक नाम जुडवाने का मौका, जानिए किन आधारों पर हुई कार्रवाई

अगस्त 31, 2026

दोपहर तक दिल्ली की तस्वीर साफ

दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने 2013, 2015 और 2020 में सरकार बनाई और अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बने। सितंबर 2024 से आतिशी सीएम हैं। इससे पहले 1998, 2003 और 2008 में कांग्रेस ने जीत हासिल की और शीला दीक्षित मुख्यमंत्री बनीं। दिल्ली में बीजेपी 1993 में पहली बार जीत हासिल की थी। सुबह से हर किसी की निगाहें इस पर टिकी रहीं कि बीजेपी राजधानी में 27 साल के सत्ता के सूखे को खत्म कर पाएगी या नहीं?। वहीं, पिछले दो चुनावों में एक भी सीट नहीं जीत पाई कांग्रेस को भी इस चुनाव से काफी उम्मीदें हैं। दोपहर तक दिल्ली की तस्वीर साफ हो गई। दिल्ली की जनता ने कमल का फूल खिलाते हुए झाड़ू को साफ कर दिया।

प्रवेश वर्मा 1184 वोटों से आगे

नई दिल्ली सीट पर 9 राउंड की गिनती के बाद बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1184 वोटों से आगे चल रहे हैं.। रुझानों के बीच बीजेपी ने पोस्टर जारी किया है और लिखा, ’दिल्ली में आ रही है बीजेपी’। दिल्ली चुनाव के रुझानों में आम आदमी पार्टी के खराब प्रदर्शन पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि एक उम्मीदवार का व्यवहार, उनके विचार शुद्ध होने चाहिए। जीवन पर कोई दाग नहीं होना चाहिए। अच्छे गुणों से मतदाताओं का विश्वास बढ़ता है। मैंने उनसे (केजरीवाल) ये सब कहा था लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने शराब पर फोकस किया। वह सत्ताबल से खुश थे।

पहले सत्र में ही सीएजी रिपोर्ट टेबल होगी

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धुआंधार रैलियां की। पूरा चुनाव पीएम नरेंद्र मोदी के चेहरे पर लड़ गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी जनसभाओं में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और अरविंद केजरीवाल को टारगेट पर लिया। साथ ही बीजेपी की गारंटियों से जनता को रूबरू कराया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर कांग्रेस को घेरा। पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान एक नाम का आविष्कार किया। जिसे उन्होंने आप-दा कहा। पीएम मोदी अपनी सभाओं में कहते सुनाई दिए कि आप-दा वालों के हर घोटाले की जांच होगी। विधानसभा के पहले सत्र में ही सीएजी रिपोर्ट टेबल होगी। इसमें आप-दा सरकार के घोटालों का जिक्र है। हर भ्रष्टाचार की जांच होगी।

मैं हर गरीब को पक्का घर दूं

पीएम नरेंद्र मोदी ने जनसभाओं के दौरान कहा कि, गरीब को पक्का घर दूंगा मेरा अपना तो कोई घर नहीं है, लेकिन मेरा सपना है कि मैं हर गरीब को पक्का घर दूं। बीजेपी दिल्ली को आधुनिक बनाना चाहती है। बीजेपी दिल्ली को जितना आधुनिक बनाना चाहती है, उसकी एक झलक यहां द्वारका में दिखती है। केंद्र सरकार ने यहां भव्य यशोभूमि का निर्माण करवाया। इसकी वजह से द्वारका और दिल्ली के हजारों नौजवानों को रोजगार मिला, यहां के लोगों का व्यापार बढ़ा। आने वाले समय में ये पूरा इलाका स्मार्ट शहर होगा।

तालमेल वाली सरकार चाहिए

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी सभाओं में कहा कि, दिल्ली में डबल इंजन सरकार की जरूरत दिल्ली को केंद्र और राज्य सरकार की डबल इंजन वाली सरकार चाहिए। आपने पहले कितने ही साल कांग्रेस को देखा, फिर दिल्ली पर आप-दा वालों ने कब्जा कर लिया। आपने मुझे देश की सेवा करने का बार-बार अवसर दिया है, अब डबल इंजन सरकार बनाकर दिल्ली की भी सेवा करने का मौका दें। दिल्ली में तकरार वाली नहीं, तालमेल वाली सरकार चाहिए।

शिक्षा घोटाला, शराब घोटाला, शीशमहल का जिक्र किया

दिल्ली में 29 जनवरी को अपनी पहली रैली के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने केजरीवाल पर निशाना साधा था। पीएम मोदी ने करतार नगर में 50 मिनट की स्पीच दी। इस दौरान उन्होंने शिक्षा घोटाला, शराब घोटाला, शीशमहल का जिक्र किया। साथ ही यमुना में जहर मिलाने के केजरीवाल के आरोपों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा था कि हरियाणा का भेजा यही पानी दिल्ली में हमारे सारे जज, जस्टिस, सम्मानित सदस्य पीते हैं। आपका प्रधानमंत्री भी यही पानी पीता है। क्या कोई सोच सकता है कि मोदी को जहर देने के लिए हरियाणा ने जहर दिया होगा।

Tags: Delhi Assembly ElectionDelhi ElectionDelhi Election ResultDelhi Election Result 2025PM Narendra Modi
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 1, 2026

PM Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर देशवासियों से सोना खरीदने से बचने की अपील की...

Delhi SIR Voter List

Voter List: दिल्ली में SIR से 47.7 लाख नाम हटे, कब तक नाम जुडवाने का मौका, जानिए किन आधारों पर हुई कार्रवाई

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026

Delhi SIR Voter List:चुनाव आयोग की ओर से देशभर में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया...

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

by Sadaf Farooqui
अगस्त 5, 2026

PM Narendra Modi: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सात वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे...

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 8, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बॉलीवुड के मशहूर गीत 'कुछ...

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

by Sadaf Farooqui
जून 27, 2026

PM Narendra Modi 27 से 29 जून तक सेशेल्स के तीन दिवसीय अत्यंत महत्वपूर्ण राजकीय दौरे पर रवाना हो चुके...

Next Post
Delhi Elections

Delhi Elections: दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा का राज, जंगपुरा से हारे मनीष सिसोदिया

Delhi Election 2025 Result

12 साल बाद टूटा केजरीवाल का तिलिस्म, बुरी तरह सत्ता से बदखल हुई AAP

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In