Friday, November 13, 2026 3:31 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » Delhi Election को लेकर बड़ा खुलासा, Congress के इन 14 नेताओं के ‘खेला’ से ढहा APP का अभेद्य किला

Delhi Election को लेकर बड़ा खुलासा, Congress के इन 14 नेताओं के ‘खेला’ से ढहा APP का अभेद्य किला

Delhi Election Result 2025: दिल्ली चुनाव में आप और कांग्रेस होते साथ तो बन जाती अरविंद केजरीवाल की सरकार, 14 ऐसी सीटें हैं, जहां पंजा के उम्मीदवारों ने झाड़ू के वोटबैंक में की सेंधमारी।

by Vinod
09/02/2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आठ फरवरी को आ गए। भारतीय जनता पार्टी ने 48 सीटें जीतकर 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की। वहीं आम आदमी पार्टी को करारी हार उठानी पड़ी। अरविंद केजरीवाल की पार्टी महज 22 सीट ही जीत सकी। जबकि कांग्रेस का हाल पहले की तरह ही रहा और पंजा के खाते में शून्य सीट आई। हालांकि कांग्रेस भले ही खाता नहीं खोल पाई पर उसने आप का खेल जरूर बिगाड़ दिया। कुल 14 ऐसी सीट रहीं, जहां आप को कांग्रेस ने नुकसान पहुंचाया। अगर कांग्रेस उम्मीदवारों ने आप के वोटबैंक में सेंधमारी नहीं की होती तो शाएद दिल्ली की कमान अरविंद केजरीवाल के हाथों में होती।

तो अरविंद केजरीवाल के खाते में 36 सीट होती

दिल्ली चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन टूट गया। आप ने अलग चुनाव लड़ने का ऐलान किया तो कांग्रेस भी खुलकर मैदान में उतर गई। आरोप-प्रत्यारोप के दौर के बाद 5 फरवरी को दिल्ली के 1 करोड़ 57 लाख मतदाता ने 699 उम्मीदवारों की भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद कर दिया। 8 फरवरी को चुनाव परिणाम आए और आप का अभेद किला दिल्ली ढह गया। दिल्ली में बीजेपी ने प्रचंड जीत दर्ज की। अरिवंद केजरीवाल एंड कंपनी को करारी हार उठानी पडी। आम आदमी पार्टी की 14 ऐसी सीटें रहीं, जहां कांग्रेस के कारण उसे हार उठानी पड़ी। अगर कांग्रेस ने आम के वोटबैंक में सेंधमारी नहीं की होती तो अरविंद केजरीवाल के खाते में 36 सीट होती और वह दिल्ली के सीएम बन जाते।

तो अब दिल्ली में इसका उलट देखने को मिला

बता दें, लोकसभा में बीजेपी को हराने के लिए तमाम विपक्षी दलों ने महागठबंधन ‘इंडिया ब्लाक’ का गठन किया। इसमें कांग्रेस और आप भी शामिल रहे। लेकिन विधानसभा चुनाव आते-आते दोनों ही दल अलग-अलग मैदान में उतर गए। पहले हरियाणा तो अब दिल्ली में दोनों दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा, जिसका सीधा फायदा बीजेपी को हुआ। नतीजन दोनों ही जगह बीजेपी की सरकार बन गई। हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के वोट काटे तो अब दिल्ली में इसका उलट देखने को मिला है। कांग्रेस भले ही दिल्ली में एक भी सीट नहीं जीती हो, पर पंजे ने झाड़ू को जरूर साफ करवाने में अहम रोल निभाया।

RELATED NEWS

Arvind Kejriwal supports Ruchika Singh

Abuse case: PM मोदी को गाली देने वाली लड़की के समर्थन में उतरे केजरीवाल, बोले- जरूरत हो तो बताना

August 2, 2026
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal : ‘इस सरकार के सारे इंजन फेल…’क्लाउड सीडिंग फेल होने पर केजरीवाल ने दिल्ली सरकार को सुनाई खरी-खरी…

October 29, 2025

आप के लिए गेमचेंजर साबित 

कांग्रेस का प्रदर्शन भले ही कमजोर ही रहा, लेकिन कई सीटों पर उसके वोट आप के लिए गेमचेंजर साबित हो सकते थे। बीजेपी ने कई ऐसी सीटें जीतीं, जहां आप और कांग्रेस के वोट बंटने से उसे फायदा हुआ। अगर आप और कांग्रेस का गठबंधन होता, तो बीजेपी के सामने कड़ी चुनौती हो सकती थी। कारण, दिल्ली की 14 ऐसी सीटें हैं, जहां आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की हार सिर्फ कांग्रेस के वोट काटने के चलते हुई। यानी इन सीटों पर बीजेपी से ज्यादा कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को नुकसान पहुंचाया है। आप ने 70 में से 22 सीटें जीतीं, लेकिन इनमें से कई पर उसका वोट शेयर घटा। कांग्रेस ने कोई सीट नहीं जीती, लेकिन कई सीटों पर 5-15 फीसदी तक वोट हासिल किए।

संदीप दीक्षित 4,568 वोट के साथ तीसरे स्थान पर

राजधानी की सबसे हॉट सीट रही नई दिल्ली के नतीजे भी चौंकाने वाले रहे। यहां से परवेश साहिब सिंह ने 30,088 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद 4089 वोटों से हार गए। केजरीवाल को 25,999 वोट मिले.वहीं कांग्रेस के संदीप दीक्षित 4,568 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

गर्वित सिंघवी 6711 वोट लेकर तीसरे स्थान पर

ग्रेटर कैलाश सीट से तीन बार के विधायक सौरभ भारद्वाज को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें बीजेपी की शिखा रॉय ने 3188 वोटों के अंकर से हराया। बीजेपी कैंडिडेट को 49594 वोट मिले। आप के सौरभ भारद्वाज को 46406 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी गर्वित सिंघवी 6711 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे।

फरहद सूरी को 7,350 वोट मिले

जंगपुरा से बीजेपी उम्मीदवार तरविंदर सिंह मारवाह ने 38,859 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। आप के प्रत्याशी मनीष सिसोदिया कड़े मुकाबले में 38,184 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे। सिसोदिया महज 675 वोटों से हार गए। वहीं, कांग्रेस के उम्मीदवार फरहद सूरी को 7,350 वोट मिले।

कांग्रेस के विनीत यादव 4,015 को वोट मिले

राजेंद्र नगर से बीजेपी उम्मीदवार उमंग बजाज ने 46,671 वोट के साथ जीत दर्ज की। वहीं आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक महज 1231 वोटों के अंतर से हार गए। उन्हें 45,440 वोट मिले, जबकि इस सीट पर कांग्रेस के विनीत यादव 4,015 को वोट मिले।

जय प्रकाश पंवार को 17,958 वोट मिले

मादीपुर से बीजेपी के कैलाश गंगवाल ने 52,019 वोट के साथ जीत हासिल की। आप की राखी बिड़ला 41,120 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि कांग्रेस  के जय प्रकाश पंवार को 17,958 वोट मिले और वे तीसरे स्थान पर रहे। बीजेपी ने आप को 10,899 वोटों के अंतर से हराया।

जीतेन्द्र कुमार कोचर को 6,770 वोट मिले

मालवीय नगर से सतीश उपाध्याय ने 39,564 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की। आप के सोमनाथ भारती 37,433 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे। सतीश उपाध्याय ने सोमनाथ भारती को 2,131 वोटों के करीबी अंतर से हराया। इस सीट पर कांग्रेस के जीतेन्द्र कुमार कोचर 6,770 वोट मिले।

देवेंद्र यादव को 41,071 वोट मिले

बादली सीट से बीजेपी के उम्मीदवार अहीर दीपक चौधरी को 61,192 वोट मिले। आप उम्मीदवार अजेश यादव को 46,029 वोट मिले। बीजेपी और आप उम्मीदवार में जीत का अंतर 15 हजार वोट के करीब है। जबकि यहां से कांग्रेस के देवेंद्र यादव को 41,071 वोट मिले।

राजेंद्र सिंह तंवर को 6,601 वोट मिले

छतरपुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार करतार सिंह तंवर को 80,469 वोट मिले। आप के ब्रह्म सिंह तंवर को 74,230 वोट मिले। दोनों में जीत का अंतर 6239 वोटों का रहा। यहां कांग्रेस उम्मीदवार राजेंद्र सिंह तंवर को 6,601 वोट मिले।

अभिषेक दत्त 27,019 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे

कस्तूरबा नगर से बीजेपी के नीरज बसोया को 38,067 वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक दत्त 27,019 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे, जबकि आम आदमी पार्टी के रमेश पहलवान को 18,617 वोट मिले और वे तीसरे स्थान पर रहे। यहां बीजेपी 11,048 वोटों के अंतर से जीती।

पुष्पा सिंह को 9338 वोट मिले

महरौली सीट पर बीजेपी के गजेन्द्र सिंह यादव ने 48,349 वोटों के साथ जीत दर्ज की। आम आदमी पार्टी के महेंद्र चौधरी 46,567 वोट मिले। दोनों में जीत का अंतर महज 1782 वोट रहा। जबकि यहां कांग्रेस उम्मीदवार पुष्पा सिंह को 9338 वोट मिले।

रोहित चौधरी को 32,028 वोट मिले

नांगलोई जाट से मनोज कुमार शौकीन ने 75,272 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की। आप के रघुविंदर शौकीन 49,021 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे। दोनों में 26,251 वोटों के अंतर रहा। जबकि यहां से कांग्रेस के रोहित चौधरी को 32,028 वोट मिले।

हर्ष चौधरी को यहां से 15,863 वोट मिले

संगम विहार से चंदन कुमार चौधरी ने 54,049 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की। आप के दिनेश मोहनिया 53,705 को वोट मिले और वह 344 वोटों के मामूली अंतर से हार गए। कांग्रेस के हर्ष चौधरी को यहां से 15,863 वोट मिले।

कल्याण सिंह को 8,361 वोट मिले

तिमारपुर सीट से बीजेपी के सूर्य प्रकाश खत्री को 55,941 वोट मिले और उन्होंने जीत दर्ज की। आप के सुरिंदर पाल सिंह (बिट्टू) 1168 वोटों के अंतर से चुनाव हार गए। उन्हें 54,773 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के लोकेंद्र कल्याण सिंह को 8,361 वोट मिले।

कांग्रेस पार्टी को 6 लाख 100 वोट मिले

चुनाव आयोग के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 41 लाख 33 हजार 898 वोट मिले हैं। बीजेपी को 43 लाख 23 हजार 121 वोट मिले। कांग्रेस पार्टी को 6 लाख 100 वोट मिले हैं। जबकि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी को 73 हजार और मायावती की पार्टी को 55 हजार वोट मिले हैं। एनडीए के साथ चुनाव लड़ने वाली जेडीयू को 1 लाख तो लोजपा (आर) को 50 हजार वोट मिले हैं।

इस बार आप को 41 लाख वोट मिले

2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप को 49 लाख वोट मिले थे। इस बार आप को 41 लाख वोट मिले हैं। यानी आप के वोटों में 8 लाख की कमी आई है। भारतीय जनता पार्टी को 2020 के विधानसभा चुनाव में 35 लाख वोट मिले थे। जबकि 2025 के चुनाव में बीजेपी 43 लाख वोट मिले हैं। यानी दिल्ली के इस चुनाव में बीजेपी को 8 लाख वोट बढ़े हैं।

अमरदीप 6,147 वोट के साथ तीसरे स्थान पर

त्रिलोकपुरी सीट से चुनाव में रवि कांत ने 58,217 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। आप की अंजना परचा 57,825 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि कांग्रेस के अमरदीप 6,147 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे। रवि कांत ने अंजना परचा को 392 वोटों के बेहद कम अंतर से हराया।

दोनों ने आप के वोट बैंक में सेंध लगा दी

इस चुनाव में आप को सबसे ज्यादा नुकसान दलित और मुस्लिम बहुल सीटों पर हुआ, क्योंकि इन इलाकों में कांग्रेस का पारंपरिक वोट बैंक भी मौजूद था। आप को दिल्ली की 12 अनुसूचित जाति आरक्षित सीटों में से 4 पर हार का सामना करना पड़ा। इसकी सबसे बड़ी वजह यह थी कि कांग्रेस और बीजेपी। दोनों ने आप के वोट बैंक में सेंध लगा दी। इसके साथ ही मुस्लिम बहुल सीटों पर भी आप को झटका लगा है। कारण, दिल्ली की 7 मुस्लिम बहुल सीटों में से भले ही आप ने 6 सीटें जीती हों, लेकिन उसका वोट शेयर गिरा है।

 

Related Posts

Arvind Kejriwal supports Ruchika Singh

Abuse case: PM मोदी को गाली देने वाली लड़की के समर्थन में उतरे केजरीवाल, बोले- जरूरत हो तो बताना

August 2, 2026
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal : ‘इस सरकार के सारे इंजन फेल…’क्लाउड सीडिंग फेल होने पर केजरीवाल ने दिल्ली सरकार को सुनाई खरी-खरी…

October 29, 2025
Arvind Kejriwal

CJI गवई पर जूता फेंकने वाले वकील पर कड़ी कार्रवाई की मांग, केजरीवाल बोले– कानून से ऊपर कोई नहीं!

October 8, 2025
Arvind Kejriwal

गोवा में AAP ने कांग्रेस से तोड़े रिश्ते, गठबंधन से इनकार कर लगाए गंभीर आरोप!

October 5, 2025
Arvind Kejriwal

केजरीवाल की समन विरोधी याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का ED को नोटिस, कैसे आया नया राजनीतिक मोड़

July 9, 2025
Arvind Kejriwal

पंजाब बना नंबर वन, केजरीवाल बोले- AAP सरकार की ये है सबसे बड़ी जीत!

July 7, 2025
Arvind Kejriwal

इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार, केजरीवाल की AAP का चौंकाने वाला फैसला

June 3, 2025
Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल ने लॉन्च की AAP की छात्र इकाई, जानें क्या है इसका दमदार नाम!

May 20, 2025
दिल्ली की हार के बाद केजरीवाल के सामने पंजाब में बढ़ी मुश्किलें, कैसे पार्टी संभालने में हो रही दिक्कत

दिल्ली की हार के बाद केजरीवाल के सामने पंजाब में बढ़ी मुश्किलें, कैसे पार्टी संभालने में हो रही दिक्कत

March 17, 2025
गृह मंत्रालय ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन पर मुकदमा चलाने की दी अनुमति, अब CBI और ED दोनों नेताओं के भ्रष्टाचार की खोलेगी ‘चार्जशीट’

गृह मंत्रालय ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन पर मुकदमा चलाने की दी अनुमति, अब CBI और ED दोनों नेताओं के भ्रष्टाचार की खोलेगी ‘चार्जशीट’

March 13, 2025
Next Post
IND vs ENG 2nd ODI: कटक वनडे में दिखा नया अंदाज,इंग्लैंड की चुनौती के लिए भारत ने उतारी स्पिन जोड़ी

IND vs ENG 2nd ODI: कटक वनडे में दिखा नया अंदाज,इंग्लैंड की चुनौती के लिए भारत ने उतारी स्पिन जोड़ी

Mayra tradition in Rajasthan weddings

Mayra tradition : क्या होता है Rajasthan का मायरा, बहनो के बच्चों को क्यों मिलते है ननिहाल से उपहार बेशुमार

Magh Purnima remedies for Pitru Dosha

Magh Purnima 2025 : पितृदोष से मुक्ति का अवसर पितरों की शांति के लिए करें कौनसे उपाय

POPULAR POST

UP Weather Update

Weather Alert : यूपी में बदलने वाला है मौसम, कब गिरेगा पारा; लखनऊ समेत कौन से जिलों में बढ़ेगी ठंड?

November 10, 2026
Kacchi Dargah Bidupur Bridge

Bihar News : बिहार को मिलेगा गंगा पर नया सिक्सलेन पुल,PM मोदी करेंगे उद्घाटन ; पटना से वैशाली पहुंचने में कितना लगेगा समय?

November 9, 2026
Microsoft Outage : किसका सर्वर ठप, दुनिया भर में मचा कोहराम, आउटलुक से कोपायलट तक, स्पाइसजेट  उड़ानों पर असर

Microsoft Outage : किसका सर्वर ठप, दुनिया भर में मचा कोहराम, आउटलुक से कोपायलट तक, स्पाइसजेट उड़ानों पर असर

November 13, 2026
Overloaded Bus : रायबरेली में बारातियों से भरी बस ने मचाई तबाही, दुकानों का छज्जा गिरा, मलबे में दबे बच्ची और बुजुर्ग

Overloaded Bus : रायबरेली में बारातियों से भरी बस ने मचाई तबाही, दुकानों का छज्जा गिरा, मलबे में दबे बच्ची और बुजुर्ग

November 11, 2026
GIDA Diwas 2026: गोरखपुर में इस बार दिवस तीन दिन तक मनेगा, ज़्यादातर स्टॉल पर दिखेंगे यूपी के उत्पाद और पारंपरिक व्यंजन

GIDA Diwas 2026: गोरखपुर में इस बार दिवस तीन दिन तक मनेगा, ज़्यादातर स्टॉल पर दिखेंगे यूपी के उत्पाद और पारंपरिक व्यंजन

November 10, 2026
Kanpur House Collapse: कानपुर में जर्जर मकान की छत गिरी , 21 दिन के नवजात समेत 3 लोगों की हुई मौत

Kanpur House Collapse: कानपुर में जर्जर मकान की छत गिरी , 21 दिन के नवजात समेत 3 लोगों की हुई मौत

November 8, 2026

LATEST

Bulldozer Action : योगी राज में ब्राह्मणों के मकानो पर क्यों चला बुलडोजर, निकले इतने हथियार की पुलिस भी हैरान

Bulldozer Action : योगी राज में ब्राह्मणों के मकानो पर क्यों चला बुलडोजर, निकले इतने हथियार की पुलिस भी हैरान

November 13, 2026
Microsoft Outage : किसका सर्वर ठप, दुनिया भर में मचा कोहराम, आउटलुक से कोपायलट तक, स्पाइसजेट  उड़ानों पर असर

Microsoft Outage : किसका सर्वर ठप, दुनिया भर में मचा कोहराम, आउटलुक से कोपायलट तक, स्पाइसजेट उड़ानों पर असर

November 13, 2026
Dev Uthani Ekadashi : कब है? 20 या 21 नवंबर, जानें पूजा मुहूर्त, व्रत पारण और तुलसी विवाह की तारीख

Dev Uthani Ekadashi : कब है? 20 या 21 नवंबर, जानें पूजा मुहूर्त, व्रत पारण और तुलसी विवाह की तारीख

November 13, 2026
Varanasi CNG Crisis

Varanasi CNG Crisis : त्योहारों के बीच थम गई गाड़ियों की रफ्तार? सीएनजी पंपों पर हंगामा, घंटों कतार में फंसे पर्यटक

November 13, 2026
UP Political Alliance

UP Politics : ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन पर किसने उठाए सवाल? रोहिणी घावरी ने क्यों दी एक भी सीट जीतने की चुनौती?

November 13, 2026
Mainpuri Electric Shock Death

UP News : 10 साल के मासूम की करंट से मौत, किस विवाद में पेट्रोल पंप मालिक पर लगाए गंभीर आरोप

November 12, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India