बुधवार, अक्टूबर 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

इमरजेंसी में यात्रा के लिए कौन सा टिकट है सही विकल्प? जानिए current और tatkal ticket में अंतर

तत्काल टिकट एक दिन पहले बुक होता है, जबकि करंट टिकट सफर से कुछ घंटे पहले मिल सकता है। दोनों की बुकिंग टाइमिंग और किराया अलग होता है। इमरजेंसी में करंट टिकट अच्छा विकल्प है

by SYED BUSHRA
मई 5, 2025
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Current vs Tatkal Ticket:भारत में ट्रेन से सफर करने वाले लोगों की तादाद बहुत ज्यादा है। इसी वजह से रेलवे को हर दिन लाखों टिकटों की बुकिंग करनी पड़ती है। लेकिन इतनी भीड़ के बीच कभी-कभी हमें इमरजेंसी में सफर करना पड़ता है और ऐसे वक्त में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में रेलवे ने दो खास तरह के टिकट सिस्टम बनाए हैं।तत्काल टिकट और करंट टिकट। इन दोनों के अपने नियम और फायदे हैं, जिन्हें समझना बहुत जरूरी है।

क्या होता है तत्काल टिकट?

तत्काल टिकट उस स्थिति में काम आता है जब आपको किसी वजह से अचानक सफर करना पड़ जाए। ये टिकट यात्रा से ठीक एक दिन पहले ही बुक किया जा सकता है। रेलवे ने इसकी बुकिंग का समय तय किया है ,अगर आप AC क्लास में सफर करना चाहते हैं तो इसकी बुकिंग सुबह 10 बजे शुरू होती है, जबकि स्लीपर क्लास के लिए बुकिंग का समय सुबह 11 बजे होता है।

RELATED NEWS

Railway Projects: सरकार ने 7 हाई डेंसिटी रेलवे कॉरिडोर को चार ट्रैक करने की मंजूरी दी, 56 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

Railway Projects: सरकार ने 7 हाई डेंसिटी रेलवे कॉरिडोर को चार ट्रैक करने की मंजूरी दी, 56 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

सितम्बर 10, 2026
Train Rules: ट्रेन में शराब की सील बंद बोतल ले जा सकते  है, क्या कहता है कानून , जानिए राज्यों के हिसाब से नियम

Train Rules: ट्रेन में शराब की सील बंद बोतल ले जा सकते है, क्या कहता है कानून , जानिए राज्यों के हिसाब से नियम

सितम्बर 8, 2026

तत्काल टिकट की कीमत सामान्य टिकट से थोड़ी ज्यादा होती है क्योंकि यह इमरजेंसी जरूरतों को पूरा करता है। ये टिकट ऑनलाइन IRCTC वेबसाइट या ऐप के जरिए आसानी से बुक किया जा सकता है। लेकिन इसमें सीट मिलने की गारंटी नहीं होती क्योंकि बहुत से लोग एक ही समय पर टिकट बुक करते हैं।

करंट टिकट क्या होता है?

current टिकट उन यात्रियों के लिए होता है जिन्हें सफर से ठीक कुछ घंटे पहले टिकट चाहिए होता है। यह टिकट ट्रेन के चलने से कुछ ही घंटे पहले रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर या फिर TTE (ट्रेन टिकट एग्जामिनर) के जरिए मिल सकता है। इसका फायदा तब होता है जब ट्रेन में कुछ सीटें खाली रह जाती हैं और तत्काल टिकट भी नहीं मिल पाया हो।

current  टिकट की बुकिंग यात्रा से लगभग आधा घंटा पहले तक की जा सकती है, लेकिन ये इस बात पर निर्भर करता है कि सीट बची हुई है या नहीं। ये टिकट भी सामान्य किराए पर ही मिलता है और इसमें तत्काल की तरह ज्यादा चार्ज नहीं देना पड़ता।

दोनों टिकटों में क्या है मुख्य फर्क?

बुकिंग टाइमिंग: तत्काल टिकट एक दिन पहले बुक होता है, जबकि करंट टिकट यात्रा से कुछ घंटे पहले भी मिल सकता है।

सीट की उपलब्धता: तत्काल टिकट में भीड़ ज्यादा होती है इसलिए कंफर्म सीट मिलना मुश्किल हो सकता है। वहीं करंट टिकट तभी मिलता है जब सीट बची हो।

किराया: तत्काल टिकट में एक्स्ट्रा चार्ज लगता है, जबकि करंट टिकट सामान्य किराए पर मिलता है।

बुकिंग का तरीका: तत्काल टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से मिल सकता है, जबकि करंट टिकट आमतौर पर स्टेशन से ही मिलता है।

किस टिकट को चुनना बेहतर?

अगर आपको पता है कि अगले दिन कहीं जाना है और तत्काल टिकट मिल सकता है, तो वह अच्छा विकल्प है। लेकिन अगर यात्रा एकदम अचानक करनी पड़ जाए और तत्काल टिकट न मिले, तो करंट टिकट ही आखिरी उम्मीद बनता है।

Tags: Indian Railwaystrain ticket booking
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Railway Projects: सरकार ने 7 हाई डेंसिटी रेलवे कॉरिडोर को चार ट्रैक करने की मंजूरी दी, 56 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

Railway Projects: सरकार ने 7 हाई डेंसिटी रेलवे कॉरिडोर को चार ट्रैक करने की मंजूरी दी, 56 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 10, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार, 9 सितंबर 2026 को हुई कैबिनेट बैठक में रेलवे से जुड़े कई अहम...

Train Rules: ट्रेन में शराब की सील बंद बोतल ले जा सकते  है, क्या कहता है कानून , जानिए राज्यों के हिसाब से नियम

Train Rules: ट्रेन में शराब की सील बंद बोतल ले जा सकते है, क्या कहता है कानून , जानिए राज्यों के हिसाब से नियम

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 8, 2026

ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि क्या वे अपने सामान में...

RailOne App General Ticket Booking

RailOne App: जनरल टिकट के लिए रेलवे का आसान तरीका, कैसे घर बैठे बुक करें टिकट और पाएं 3% छूट

by SYED BUSHRA
अगस्त 19, 2026

Easy Booking: अगर आपका सफर अक्सर ट्रेन से होता है और आप जनरल डिब्बे में यात्रा करते हैं, तो रेलवे...

Vande Bharat Driver Cabin Reel

Train Safety: वंदे भारत के ड्राइवर केबिन में TI की पत्नी की रील वायरल, रेलवे ने शुरू की जांच

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Vande Bharat Controversy: हावड़ा से गया जाने वाली 22303 वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...

August Update: अगस्त से बदले 5 बड़े नियम, सस्ता हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर, तत्काल टिकट और CKYC 2.0 में क्या हुआ बदलाव

August Update: अगस्त से बदले 5 बड़े नियम, सस्ता हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर, तत्काल टिकट और CKYC 2.0 में क्या हुआ बदलाव

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

August Changes : 1 अगस्त से देशभर में कई ऐसे नए नियम लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम...

Next Post
Pawandeep Rajan Car Accident

Pawandeep Rajan Car Accident : अमरोहा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार की कैंटर से टक्कर, मशहूर सिंगर ICU में भर्ती

CJI Sanjiv Khanna

अगली सुनवाई से पहले रिटायर होंगे CJI संजीव खन्ना, आज कोर्ट में क्या बोले?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In