बुधवार, अगस्त 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Railways News : रेलवे टिकट कौन चेक करता है TTE या TC? क्या इनका काम एक कार्यक्षेत्र अलग जानिए इनमें फर्क

TTE ट्रेन के अंदर टिकट और यात्री की व्यवस्था देखता है, जबकि TC स्टेशन परिसर में टिकट जांचता है। दोनों का काम एक ही है, लेकिन उनके कार्यक्षेत्र और जिम्मेदारियां अलग-अलग होती हैं।

by SYED BUSHRA
मई 29, 2025
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Difference Between TTE and TC in Railways:जब लोगों को थोड़ी दूरी की यात्रा करनी होती है, तो वे अक्सर ट्रेन को ही प्राथमिकता देते हैं। क्योंकि आमतौर पर हवाई अड्डे शहरों से दूर होते हैं, जबकि रेलवे स्टेशन नजदीक मिल जाते हैं। ऐसे में एयरपोर्ट तक जाने और फिर चेक-इन की प्रक्रिया में लगने वाले समय से बचने के लिए लोग सीधा रेलवे स्टेशन जाना और उसी समय में मंज़िल पर पहुंचना बेहतर समझते हैं।

इसके अलावा, ट्रेन से यात्रा करना फ्लाइट की तुलना में काफ़ी सस्ता भी होता है। यही वजह है कि ज़्यादातर लोग पैसे बचाने के लिए ट्रेन को ही चुनते हैं। भारतीय रेलवे दुनिया की चौथी सबसे बड़ी रेलवे नेटवर्क है और हर दिन करीब 2.5 करोड़ लोग इससे सफर करते हैं।

RELATED NEWS

RailOne App General Ticket Booking

RailOne App: जनरल टिकट के लिए रेलवे का आसान तरीका, कैसे घर बैठे बुक करें टिकट और पाएं 3% छूट

अगस्त 19, 2026
Vande Bharat Driver Cabin Reel

Train Safety: वंदे भारत के ड्राइवर केबिन में TI की पत्नी की रील वायरल, रेलवे ने शुरू की जांच

अगस्त 5, 2026

टिकट कौन चेक करता है – TTE या TC?

जब आप ट्रेन से सफर करते हैं, तो सफर के दौरान टिकट चेक करने वाला एक व्यक्ति जरूर आता है, जिसे आपने अक्सर काले कोट में देखा होगा। लेकिन क्या आपने सोचा है कि वो TTE है या TC? चलिए आसान भाषा में समझते हैं इन दोनों में क्या फर्क होता है।

कौन होता है TTE?

TTE यानी Travelling Ticket Examiner। यह वो अधिकारी होता है जो ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के टिकट चेक करता है। उसका काम है ये देखना कि सभी यात्री सही टिकट के साथ हैं या नहीं और क्या वे अपनी तय सीटों पर ही बैठे हैं।

टीटीई की पहचान करना आसान है। वो काले कोट में होता है और उसके कोट पर बैज लगा होता है, जिसमें उसका नाम और पद लिखा होता है। इसके अलावा, अगर किसी यात्री को कोई परेशानी हो, जैसे सीट की समस्या या किसी और यात्री से शिकायत हो, तो TTE उसकी मदद करता है।

TC का क्या काम होता है?

TC का मतलब होता है Ticket Collector। ये स्टेशन परिसर में काम करता है। इसका काम है यात्रियों के टिकट की जांच करना, लेकिन ये प्लेटफॉर्म या ट्रेन में चढ़ने से पहले ही चेक करता है।

रेलवे के नियमों के अनुसार, TC को ट्रेन के अंदर जाकर टिकट चेक करने की अनुमति नहीं होती। उसका काम बस स्टेशन तक ही सीमित रहता है, जबकि TTE का काम ट्रेन के अंदर होता है।

TC और TTE दोनों ही भारतीय रेलवे के अहम कर्मचारी हैं, लेकिन दोनों की जिम्मेदारियां अलग-अलग होती हैं। TTE ट्रेन के अंदर टिकट चेक करता है और यात्रियों की मदद करता है, जबकि TC स्टेशन परिसर में टिकट जांच का काम करता है।

Tags: Indian RailwaysTravel Tips
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

RailOne App General Ticket Booking

RailOne App: जनरल टिकट के लिए रेलवे का आसान तरीका, कैसे घर बैठे बुक करें टिकट और पाएं 3% छूट

by SYED BUSHRA
अगस्त 19, 2026

Easy Booking: अगर आपका सफर अक्सर ट्रेन से होता है और आप जनरल डिब्बे में यात्रा करते हैं, तो रेलवे...

Vande Bharat Driver Cabin Reel

Train Safety: वंदे भारत के ड्राइवर केबिन में TI की पत्नी की रील वायरल, रेलवे ने शुरू की जांच

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Vande Bharat Controversy: हावड़ा से गया जाने वाली 22303 वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...

August Update: अगस्त से बदले 5 बड़े नियम, सस्ता हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर, तत्काल टिकट और CKYC 2.0 में क्या हुआ बदलाव

August Update: अगस्त से बदले 5 बड़े नियम, सस्ता हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर, तत्काल टिकट और CKYC 2.0 में क्या हुआ बदलाव

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

August Changes : 1 अगस्त से देशभर में कई ऐसे नए नियम लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम...

Murshidabad Accident Update: मुर्शिदाबाद रेल हादसे में तीन छात्रों की मौत, गेटमैन, सुपरवाइजर निलंबित, जानिए हादसे की पूरी कहानी

Murshidabad Accident Update: मुर्शिदाबाद रेल हादसे में तीन छात्रों की मौत, गेटमैन, सुपरवाइजर निलंबित, जानिए हादसे की पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Murshidabad Rail Accident: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे में तीन छात्रों की जान...

Indian Railways: AC कोच से बीते सालों में चोरी हुए करोड़ों के बेडरोल,जानिए अब तक रेलवे को हुआ कितना बड़ा नुकसान

Indian Railways: AC कोच से बीते सालों में चोरी हुए करोड़ों के बेडरोल,जानिए अब तक रेलवे को हुआ कितना बड़ा नुकसान

by Sadaf Farooqui
जुलाई 13, 2026

भारतीय रेलवे के एसी कोचों में यात्रियों को दी जाने वाली बेडशीट, कंबल, तकिया, तकिया कवर और तौलिये की चोरी...

Next Post
Mathura

चांदी व्यवसायी की कार से बरामद हुई इतनी रकम.. गिनते-गिनते थक गए आयकर अधिकारी, मंगानी पड़ी नोट गिनने की मशीन

Badrinath Dham : आध्यात्मिक शांति और श्रद्धा का प्रतीक,जानिए इसका महत्व और इससे जुड़ी पौराणिक कथाएं

Badrinath Dham : आध्यात्मिक शांति और श्रद्धा का प्रतीक,जानिए इसका महत्व और इससे जुड़ी पौराणिक कथाएं

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist