बुधवार, अक्टूबर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर फोड़ा 25 फीसदी वाला टैरिफ बम, जानें US के इस ‘खेला’ कहां कितना होगा असर

Donald Trump announces 25 Percent tariff on India : डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से बुधवार को बड़ा ऐलान कर दिया गया। उन्होंने 1 अगस्त से भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी।

by Vinod
जुलाई 30, 2025
in Breaking, Latest News, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। Donald Trump announces 25 Percent tariff on India ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लोकसभा में दो दिन तक चर्चा हुई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का विपक्षी नेताओं ने नाम लिया। टैरिफ की गूंज भी दोनों सदनों में सुनाई दी। इनसब के बीच डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से बुधवार को बड़ा ऐलान कर दिया गया। उन्होंने 1 अगस्त से भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, ’याद रखें, भारत हमारा मित्र है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में हमने उसके साथ अपेक्षाकृत कम व्यापार किया है क्योंकि उसके टैरिफ बहुत ज्यादा हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा हैं, और किसी भी देश की तुलना में उसके यहां सबसे कठोर और अप्रिय गैर-मौद्रिक व्यापार प्रतिबंध हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट की, जिसमें उन्होंने भारत पर 1 अगस्त से 25 फीसदी टैरिफ लगाए जानें की घोषणा की। पोस्ट में ट्रम्प ने लिखा कि मित्र होने के बावजूद भारत और अमेरिका ने अपेक्षाकृत कम व्यापार किया है। 25 फीसदी टैरिफ लगाने के साथ अमेरिका ने भारत से जुर्माना वसूलने की भी बात कही है। ट्रंप ने मॉस्को के साथ भारत के सैन्य और ऊर्जा सहयोग की भी आलोचना की और भारत को रूस का सबसे बड़ा ऊर्जा खरीदार और हथियारों का एक प्रमुख ग्राहक बताया। डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा, इसके अलावा, भारत ने हमेशा अपने सैन्य उपकरणों का एक बड़ा हिस्सा रूस से ही खरीदा है, और चीन के साथ, वे रूस के ऊर्जा के सबसे बड़े खरीदार हैं,। ऐसे समय में जब हर कोई चाहता है कि रूस यूक्रेन में हत्याएं रोके।

RELATED NEWS

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

सितम्बर 1, 2026
Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

अगस्त 5, 2026

डोनाल्ड ट्रंप ने आगे लिखा कि भारत के साथ सब कुछ ठीक नहीं है!, इसलिए भारत को 1 अगस्त से 25 फीसदी टैरिफ़ और उपरोक्त के लिए जुर्माना देना होगा। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद। इससे पहले, डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भारत पर 20-25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का संकेत दिया था। उन्होंने नई दिल्ली पर अमेरिका पर किसी भी अन्य देश की तुलना में सबसे ज्यादा टैरिफ लगाने का आरोप भी लगाया था। जानकारों का कहना है कि डोनाल्ड ट्रंप का ये कदम उचित नहीं है। ट्रंप मनमानी कर रहे हैं। भारत भी अब इसको लेकर कदम उठाएगा। जानकार मानते हैं कि 25 फीसदी टैरिफ लगाने से कुछ हद तक भारत को नुकसान हो सकता है। लेकिन अमेरिकी नागरिक भी ट्रंप के टैरिफ बम से प्रभावित होंगे।

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील अभी तक नहीं हो पाई है। अमेरिका अपने अमीर किसानों के लिए भारत का बाजार चाहता है। लेकिन भारत अपने फैसलों पर अडिग है। दोनों देशों के बीच कई दौरों की बातचीत हो चुकी है। लेकिन अभी तक समझौता अंतिम रूप नहीं ले पाया है। अगले महीने अमेरिकी प्रतिनिधि मंडल ट्रेड डील को लेकर अगले दौर की बातचीत के लिए भारत आएगा। इस महीने की शुरुआत में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि भारत समय सीमा के आधार पर कोई व्यापार समझौता नहीं करता है और वह अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते को तभी स्वीकार करेगा जब वह अंतिम रूप से तैयार हो जाएगा, उचित रूप से संपन्न होगा और राष्ट्रीय हित में होगा। भारत सरकार ने अभी तक ट्रंप के बयान पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

भारत अमेरिका को जिन वस्तुओं का ज्यादा निर्यात करता है, जैसे कि दवाएं, ऑटो पार्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और आभूषण, उन पर टैरिफ का सीधा असर पड़ेगा। इससे भारत की कीमतें अमेरिका में महंगी हो जाएंगी। वियतनाम, इंडोनेशिया और फिलीपींस जैसे देश भारतीय निर्यातकों को टक्कर देंगे। अमेरिका में ऑर्डर अनिश्चितता के कारण नए ऑर्डर होल्ड पर चले गए हैं। यूरोप में चीनी माल की बाढ़ से भारतीय कंपनियों का मार्जिन पहले ही घट रहा है। टेक्सटाइल भारत के प्रमुख एक्सपोर्टर में से एक है। अमेरिका भारत से कपड़ा और फुटवियर का सबसे बड़ा आयातक देश है। 25 फीसदी तक टैरिफ लगने से अमेरिकी बाजार में ये उत्पाद ज्यादा महंगे हो सकते हैं, जिससे भारत का शिपमेंट से लेकर कारोबार तक प्रभातिव हो सकता है। भारत दुनिया के सबसे बड़े डायमंड एक्सपोर्ट करने में से एक है और अमेरिका भारत से बड़ी मात्रा में डायमंड का आयात करता है। टैरिफ लागू होने से ज्वेलरी और डायमंड की कीमतें बढ़ सकती है।

ऑटो सेक्टर की बात करें तो भारत की ओर से अमेरिका को बड़ी मात्रा में ऑटो प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट किए जाते रहे हैं। पहले से ही स्टील और एल्यूमीनियम पर पर 25 फीसदी टैरिफ है और अब 25 फीसदी और ऑटो सेक्टर पर टैरिफ लागू होतो है तो भारतीय मांग प्रभावित हो सकती ह। अमेरिका अगर अपनी टैरिफ नीति को लागू करता है तो एक्सपर्ट्स के अनुमान के मुताबिक, टैरिफ के कारण भारत के सालाना निर्यात में 2 से 7 अरब डॉलर की कमी आ सकती है। भारत अमेरिका को 2023-24 में 77.52 अरब डॉलर का सामान एक्सपोर्ट किया था, जो भारत के कुल एक्सपोर्ट का 18 फीसदी हिस्सा है।

भारत ने कोटा आधारित प्रणाली का प्रस्ताव दिया है जिसमें कुछ अमेरिकी उत्पादों को सीमित संख्या में आयात करने की अनुमति दी जाए.। यह रणनीति हाल ही में ब्रिटेन के साथ किए गए समझौते की तर्ज पर है। नई दिल्ली के एक अधिकारी ने कहा कि बातचीत सही दिशा में है, लेकिन समझौता नहीं हुआ तो भारत को अस्थायी रूप से टैरिफ झेलने होंगे। जानकारों का कहना है कि ट्रंप ने ये कदम जल्दबाजी में उठाया है। ट्रंप भारत को अपने इशारे पर नचाना चाह रहे हैं। जानकार बताते हैं कि अमेरिका का ये कदम आने वाले वक्त में उसी पर भारी पड़ने वाला है। भारत अमेरिका बाजार को बाय-बाय कह सकता है। भारत अपने सामान को दूसरे देशों में निर्नात कर सकता है। जानकार बताते हैं कि ट्रंप ने दबाव मनाने के लिए टैरिफ लगाया है। ट्रंप खुद अपना फैसला वापस लेते हुए दिखेंगे।

Tags: 25 percent tariff on IndiaPM Narendra ModiUS imposes tariff on IndiaUS President Donald Trump
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 1, 2026

PM Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर देशवासियों से सोना खरीदने से बचने की अपील की...

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

by Sadaf Farooqui
अगस्त 5, 2026

PM Narendra Modi: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सात वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे...

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 8, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बॉलीवुड के मशहूर गीत 'कुछ...

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

by Sadaf Farooqui
जून 27, 2026

PM Narendra Modi 27 से 29 जून तक सेशेल्स के तीन दिवसीय अत्यंत महत्वपूर्ण राजकीय दौरे पर रवाना हो चुके...

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

by Sadaf Farooqui
जून 25, 2026

PM Modi on Emergency Anniversary: आपातकाल की 51वीं बरसी के अवसर पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भारतीय लोकतंत्र की रक्षा...

Next Post

Meet Indonesia's first female longboard surfer: Elly Whittaker

सच साबित हुई ’बाबा वेंगा’ की भविष्यवाणी, यूएस-जापान में आया जलजला तो 8.8 तीव्रता के भूकंप से रूस दहला

सच साबित हुई ’बाबा वेंगा’ की भविष्यवाणी, यूएस-जापान में आया जलजला तो 8.8 तीव्रता के भूकंप से रूस दहला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In