Monday, November 16, 2026 10:01 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » Dwarka Expressway: देश का पहला 8 लेन एलिवेटेड हाईवे पीएम मोदी कल उद्घाटन कर Delhi NCR के लोगों को देंगे तोहफा

Dwarka Expressway: देश का पहला 8 लेन एलिवेटेड हाईवे पीएम मोदी कल उद्घाटन कर Delhi NCR के लोगों को देंगे तोहफा

द्वारका एक्सप्रेसवे और UER-2 के शुरू होने से दिल्ली-एनसीआर और आसपास के राज्यों के लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। यह देश का पहला 8 लेन एलिवेटेड हाईवे है, जो एयरपोर्ट कनेक्टिविटी को भी आसान बनाएगा।

by SYED BUSHRA
16/08/2025
Dwarka Expressway Delhi Gurugram Connectivity

Dwarka Expressway: देश में लगातार नए एक्सप्रेसवे बन रहे हैं, जिससे सफर तेज और आसान हो रहा है। इसी कड़ी में अब देश का पहला 8 लेन वाला एलिवेटेड एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अगस्त, रविवार को इस “द्वारका एक्सप्रेसवे” और “अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-2)” का उद्घाटन करेंगे।

किन्हें होगा सबसे ज्यादा फायदा?

इस एक्सप्रेसवे से सबसे ज्यादा लाभ गुरुग्राम और दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों को मिलेगा। एनएच-48 पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और एयरपोर्ट तक पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा।

गुरुग्राम से सिर्फ 10 मिनट में एयरपोर्ट पहुँचना संभव होगा।

RELATED NEWS

No Content Available

पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल से आने वाले लोग भी मात्र 20 मिनट में एयरपोर्ट तक पहुंच जाएंगे।

धौला कुआं से गुरुग्राम जाने वाली सड़क का 50% ट्रैफिक कम होगा।

नोएडा से एयरपोर्ट का सफर भी सिर्फ 20 मिनट में पूरा होगा, जो अभी 1 से 1.5 घंटे में होता है।

कुल मिलाकर दिल्ली-एनसीआर और आसपास के राज्यों के लोगों को सफर में काफी राहत मिलेगी।

लंबाई और निर्माण

द्वारका एक्सप्रेसवे की लंबाई लगभग 29 किलोमीटर है। इसमें से 18.9 किमी हिस्सा हरियाणा में और 10.1 किमी हिस्सा दिल्ली में है। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली के महिपालपुर स्थित शिव मूर्ति से शुरू होकर गुरुग्राम के खेड़की दौला टोल प्लाजा तक जाता है।

कितना खर्च हुआ और क्यों है खास?

इस प्रोजेक्ट पर करीब 9,000 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसके लिए 2 लाख मीट्रिक टन स्टील और 20 लाख क्यूबिक मीटर सीमेंट का इस्तेमाल किया गया है। यही वजह है कि इसे देश का सबसे मजबूत और आधुनिक एक्सप्रेसवे कहा जा रहा है।

पहली बार हुए ये बड़े बदलाव

पिलरों पर 8 लेन की सड़क बनाई गई है।

दो जगह भारत का पहला 4-लेवल इंटरचेंज बनाया गया।

नौ जगहों पर 3-लेवल इंटरचेंज बनाए गए।

3.6 किमी लंबी और देश की सबसे चौड़ी 8 लेन की सुरंग तैयार की गई।

दोनों ओर 3-3 लेन की सर्विस रोड बनाई गई है।

इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम लगाया गया है ताकि यात्रा और भी सुरक्षित हो।

अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-2) का फायदा

द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ ही UER-2 का भी उद्घाटन होगा। यह 75.81 किमी लंबी रोड 7,716 करोड़ रुपये में बनी है। यह रोड दिल्ली-रोहतक हाईवे, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, गुरुग्राम-सोहना हाईवे और सोनीपत-गोहाना हाईवे को आपस में जोड़ेगी। इससे दिल्ली और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक की समस्या काफी कम हो जाएगी।

द्वारका एक्सप्रेसवे और UER-2 दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए नई सौगात साबित होंगे। सफर आसान, तेज और सुरक्षित होगा। ये दोनों प्रोजेक्ट आने वाले समय में देश के बुनियादी ढांचे की ताकत को और मजबूत करेंगे।

Related Posts

No Content Available
Next Post
कुछ ऐसी है पूजा पाल की कहानी, जानें लेडी विधायक अब किस दल की बनेंगी ‘सारथी’

कुछ ऐसी है पूजा पाल की कहानी, जानें लेडी विधायक अब किस दल की बनेंगी ‘सारथी’

Makhana Porridge Recipe: बच्चों और बड़ों के लिए स्वाद, सेहत से भरपूर हेल्दी, हल्का नाश्ता, कैसे करे तैयार

Makhana Porridge Recipe: बच्चों और बड़ों के लिए स्वाद, सेहत से भरपूर हेल्दी, हल्का नाश्ता, कैसे करे तैयार

Mankameshwar Math

शंखनाद और मंत्रोच्चार के बीच श्री मनःकामेश्वर मठ में गूंजे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के जयकारे

POPULAR POST

Accident News : तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; एक युवक की मौत

Accident News : तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; एक युवक की मौत

November 16, 2026
Bigg Boss: बिग बॉस 20 में Scout OP की माँ ने किस बात पर जताई नाराज़गी, लगाए ये आरोप

Bigg Boss: बिग बॉस 20 में Scout OP की माँ ने किस बात पर जताई नाराज़गी, लगाए ये आरोप

November 14, 2026
Highway Accident : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चने से भरा ट्रॉला कार पर पलटा, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Highway Accident : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चने से भरा ट्रॉला कार पर पलटा, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

November 15, 2026
Flight Scare :न्यूजीलैंड में बाल-बाल बचे शुभमन गिल और केएल राहुल, लैंडिंग से पहले विमान को क्यों वापस लौटाना पड़ा?

Flight Scare :न्यूजीलैंड में बाल-बाल बचे शुभमन गिल और केएल राहुल, लैंडिंग से पहले विमान को क्यों वापस लौटाना पड़ा?

November 12, 2026
Entertainment news: 44 साल की उम्र में नंदीश संधू ने रचाई दूसरी शादी, 11 साल छोटी कविता बनर्जी को बनाया हमसफर

Entertainment news: 44 साल की उम्र में नंदीश संधू ने रचाई दूसरी शादी, 11 साल छोटी कविता बनर्जी को बनाया हमसफर

November 14, 2026
Political Surprise : वोट के लिए कुछ भी करेगा, BJP के दिग्गज नेता ने मंच से पढ़ा इस्लाम का पहला कलमा

Political Surprise : वोट के लिए कुछ भी करेगा, BJP के दिग्गज नेता ने मंच से पढ़ा इस्लाम का पहला कलमा

November 14, 2026

LATEST

Shahdara News

Delhi House Collapse: दिल्ली के शाहदरा में दो मंजिला मकान ढहा, 2 की मौत; मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू जारी

November 16, 2026
8वें अंतरराष्ट्रीय एचकेएल सम्मेलन में शुक्राना ग्रैटिट्यूड फाउंडेशन की ओर से कृतज्ञता, करुणा और वैश्विक एकता का संदेश

8वें अंतरराष्ट्रीय एचकेएल सम्मेलन में शुक्राना ग्रैटिट्यूड फाउंडेशन की ओर से कृतज्ञता, करुणा और वैश्विक एकता का संदेश

November 16, 2026
Happy Passports Index 2026: दुनिया का सबसे खुशहाल पासपोर्ट बना फिनलैंड का, जानिए कौन से देश हैं टॉप-3 में

Happy Passports Index 2026: दुनिया का सबसे खुशहाल पासपोर्ट बना फिनलैंड का, जानिए कौन से देश हैं टॉप-3 में

November 16, 2026
IPL 2027: SRH को बड़ा झटका, ट्रैविस हेड वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते अगले सीजन से हो सकते हैं बाहर

IPL 2027: SRH को बड़ा झटका, ट्रैविस हेड वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते अगले सीजन से हो सकते हैं बाहर

November 16, 2026
UP Scooty Yojana

UP Scooty Yojana: यूपी की 50 हजार मेधावी बेटियों को मिलेगी गुलाबी स्कूटी, 15 दिसंबर से बांटने की तैयारी

November 16, 2026
Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India