गुरूवार, सितम्बर 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

E20 Impact: पेट्रोल से दूरी बना रहे ग्राहक, बिक्री घटी, डीजल और EV की बढ़ी डिमांड

भारत में E20 पेट्रोल को लेकर ग्राहकों की चिंताओं के बीच पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी जुलाई में घटकर 41.68% रह गई। CNG, EV, हाइब्रिड और डीजल वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है।

by Kirtika Tyagi
अगस्त 10, 2026
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

भारत के ऑटोमोबाइल बाजार में ग्राहकों की पसंद तेजी से बदलती नजर आ रही है। जुलाई 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, पेट्रोल कारों की बाजार हिस्सेदारी घटकर 41.68 फीसदी रह गई। इसके मुकाबले CNG, इलेक्ट्रिक और दूसरे वैकल्पिक ईंधन वाले वाहनों की संयुक्त हिस्सेदारी 40.59 फीसदी पहुंच गई है। यानी दोनों के बीच अब सिर्फ करीब 1.1 फीसदी का अंतर बचा है। कुछ समय पहले यह अंतर लगभग 13 फीसदी था। ऑटो डीलर्स का मानना है कि अगर यही रुझान आगे भी जारी रहा तो वैकल्पिक ईंधन वाली कारें पेट्रोल वाहनों से आगे निकल सकती हैं।

E20 पर बढ़ी चिंता

बाजार में इस बदलाव के पीछे E20 पेट्रोल को लेकर ग्राहकों की आशंकाओं को भी एक अहम कारण माना जा रहा है। कई खरीदारों को डर है कि 20 फीसदी एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से माइलेज प्रभावित हो सकता है और पुरानी गाड़ियों पर इसका असर पड़ सकता है। भविष्य में एथेनॉल की मात्रा और बढ़ने की चर्चाओं ने भी लोगों की चिंता बढ़ाई है। इसी वजह से कुछ ग्राहक पेट्रोल कारों के बजाय CNG, इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड मॉडल को प्राथमिकता दे रहे हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटने के पीछे केवल E20 को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं होगा। ईंधन की कीमत, SUV की बढ़ती लोकप्रियता और गाड़ी चलाने का कुल खर्च भी खरीदारी के फैसले को प्रभावित कर रहे हैं।

RELATED NEWS

E20 Petrol

E20 Petrol controvercy: सरकार के आर्थिक सलाहकार ने क्यों E10 वापस लाने की कही बात, कैसे मंडराया खाद्य संकट का खतरा

अगस्त 17, 2026
E20 Debate: E20 पर फिर छिड़ी सियासी बहस, पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG-EV और डीजल की बढ़ी मांग

E20 Debate: E20 पर फिर छिड़ी सियासी बहस, पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG-EV और डीजल की बढ़ी मांग

अगस्त 11, 2026

डीलरों पर बढ़ा दबाव

ग्राहकों की बदलती पसंद का असर अब डीलरशिप के स्टॉक पर भी दिखाई दे रहा है। FADA के आंकड़ों के अनुसार, 25 फीसदी से ज्यादा डीलर्स के पास 60 से 70 दिन या उससे भी पुराना स्टॉक मौजूद है, जबकि सामान्य इन्वेंट्री चक्र करीब 30 से 33 दिन का माना जाता है। जुलाई में कंपनियों ने डीलर्स को लगभग 4.69 लाख वाहन भेजे, जबकि खुदरा बिक्री करीब 4.16 लाख यूनिट रही। यानी थोक और रिटेल बिक्री के बीच लगभग 52 हजार वाहनों का अंतर रहा। पुराने स्टॉक को निकालने के लिए कंपनियां और डीलर्स कई पेट्रोल मॉडलों पर बड़े डिस्काउंट दे रहे हैं। Hyundai Grand i10, i20, Tata Nexon, Kia Sonet और Carens Clavis जैसे मॉडलों पर छूट दी जा रही है। पुराने 2025 मॉडल पर डिस्काउंट करीब 1.5 लाख रुपये से शुरू होकर Tata Curvv पर लगभग 3.5 लाख रुपये तक बताया जा रहा है।

डीजल की वापसी

पेट्रोल कारों की मांग कमजोर होने के बीच डीजल वाहनों को एक बार फिर खरीदारों का साथ मिलता दिख रहा है। जुलाई में डीजल वाहनों की हिस्सेदारी करीब 17.73 फीसदी रही। जानकारों के मुताबिक SUV की बढ़ती मांग, बेहतर टॉर्क और लंबी दूरी पर कम रनिंग कॉस्ट डीजल कारों को आकर्षक बना रहे हैं। E20 को लेकर बनी अनिश्चितता भी कुछ ग्राहकों को डीजल विकल्प की ओर ले जा रही है। टाटा मोटर्स ने भी संकेत दिया है कि करीब 15 लाख रुपये तक की कीमत वाली डीजल SUVs को बाजार में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

सरकार बनाम विपक्ष

E20 नीति को लेकर राजनीतिक बहस भी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल कारों की घटती बिक्री का हवाला देते हुए केंद्र सरकार से एथेनॉल नीति पर दोबारा विचार करने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर ग्राहक पेट्रोल वाहनों से दूरी बना रहे हैं तो इसका असर ऑटोमोबाइल सेक्टर और अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है। ‘आप’ पहले भी E20 के साथ E10 और E0 पेट्रोल उपलब्ध कराने की मांग कर चुकी है। वहीं, पेट्रोलियम मंत्रालय ने सरकार की नीति का बचाव किया है। मंत्रालय के अनुसार, E20 को ऑटो कंपनियों के साथ लंबे विचार-विमर्श और परीक्षण के बाद लागू किया गया है। सरकार का दावा है कि इससे कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता, प्रदूषण और विदेशी मुद्रा खर्च कम करने में मदद मिलती है, जबकि किसानों की आय बढ़ाने में भी फायदा होता है। मंत्रालय का यह भी कहना है कि E20 से इंजन खराब होने का कोई पुख्ता प्रमाण सामने नहीं आया है।

Tags: Automobile MarketE20 PetrolPetrol Cars
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

E20 Petrol

E20 Petrol controvercy: सरकार के आर्थिक सलाहकार ने क्यों E10 वापस लाने की कही बात, कैसे मंडराया खाद्य संकट का खतरा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 17, 2026

E10 Petrol: भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंथा नागेश्वरन और आर्थिक मामलों के विभाग के सलाहकार आकाश पूजारी ने...

E20 Debate: E20 पर फिर छिड़ी सियासी बहस, पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG-EV और डीजल की बढ़ी मांग

E20 Debate: E20 पर फिर छिड़ी सियासी बहस, पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG-EV और डीजल की बढ़ी मांग

by Kirtika Tyagi
अगस्त 11, 2026

भारत के ऑटोमोबाइल बाजार में ग्राहकों की पसंद तेजी से बदल रही है। जुलाई 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, पेट्रोल...

E20 Petrol: आपकी गाड़ी के लिए कितना सही, सरकार ने दिया हर सवाल का जवाब, जानिए E20 के नफा नुकसान

E20 Petrol: आपकी गाड़ी के लिए कितना सही, सरकार ने दिया हर सवाल का जवाब, जानिए E20 के नफा नुकसान

by Kirtika Tyagi
जुलाई 11, 2026

E20 Petrol Questions and Answers: देश में प्रदूषण कम करने और विदेशों से कच्चे तेल की खरीद पर निर्भरता घटाने...

E20 Petrol Controversy

E20 Petrol Controversy: E20 पेट्रोल से गाड़ियों को नुकसान के दावों के बीच आमने-सामने आए आंदोलनकारी और केंद्रीय मंत्री

by SYED BUSHRA
जुलाई 10, 2026

E20 Petrol Controversy : देश में E20 यानी 20 प्रतिशत एथेनॉल मिले पेट्रोल को लेकर बहस लगातार तेज होती जा...

राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ा बदलाव! AAY योजना में प्रति व्यक्ति अनाज देने का प्रस्ताव, सरकार ने मांगी जनता की राय

E20 पेट्रोल को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर सरकार का जवाब, इंजन खराब होने के दावों को बताया गलत

by Sadaf Farooqui
जून 24, 2026

E20 petrol clarification: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एथनॉल मिश्रित पेट्रोल (E20) को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाए जा...

Next Post
Apple Watch में आएगा बड़ा बदलाव? जानिए किस फीचर्स पर काम कर रही काम और कितना होगा फायदेमंद

Apple Watch में आएगा बड़ा बदलाव? जानिए किस फीचर्स पर काम कर रही काम और कितना होगा फायदेमंद

Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा,जानिए कहां-कहां दिखेगा ग्रहण

Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा,जानिए कहां-कहां दिखेगा ग्रहण

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In