Wednesday, March 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Agra Lucknow expressway पर दिखा खूनी मंजर, नींद से खुली आंख तो लाशों का ढेर देख कांपी रूह

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के एक प्राइवेट बस ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कुछ घायल हुए। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद रवाना किया गया।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
June 29, 2025
in राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Expressway Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सवारी से भरी बस टाइल्स लदे ट्रक से टकराई,अचानक हुए हादसा से गहरी नींद में सो रहे यात्री संभल ही नहीं सके चीख-पुकार मच गई थी।शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे का समय था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सभी गाड़ियां तेज रफ्तार से चल रही थीं। एक प्राइवेट बस, जो सवारियों को लेकर जालौन जा रही थी, जैसे ही नगला खंगर क्षेत्र के पास पहुंची, तभी वह आगे चल रहे टाइल्स लदे ट्रक में पीछे से जा टकराई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में बैठे तीन यात्री खिड़की के शीशे तोड़कर सीधे सड़क पर जा गिरे। इन तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त ज्यादातर यात्री गहरी नींद में थे। एक पल में माहौल पूरी तरह बदल गया और बस के अंदर अफरा-तफरी मच गई।

केबिन में बैठे थे मृत यात्री

हादसे में जान गंवाने वाले तीनों यात्री ड्राइवर के पास केबिन में बैठे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उन्हें संभलने का कोई मौका नहीं मिला। बाकी यात्रियों में से कुछ को हल्की चोटें आई हैं। जैसे ही बस ट्रक से टकराई, अंदर बैठे यात्री अपनी-अपनी सीटों से गिर पड़े। हादसे के बाद वहां जोर-जोर से चीख-पुकार मचने लगी।

RELATED NEWS

up panchayat election delay 2027 news

UP Panchayat Election: पंचायत चुनाव पर ब्रेक, अब कब वोटिंग संभव, क्या ओबीसी आरक्षण, जनगणना बनी कारण

February 13, 2026
Budget 2026: महिलाओं पर फोकस, मिली स्किल ट्रेनिंग की सौगात, नए जॉब प्लेसमेंट सेंटर से मिलेगा आर्थिक सहारा

Budget 2026: महिलाओं पर फोकस, मिली स्किल ट्रेनिंग की सौगात, नए जॉब प्लेसमेंट सेंटर से मिलेगा आर्थिक सहारा

February 11, 2026

तुरंत पहुंची मदद, घायलों को भेजा अस्पताल

घटना की जानकारी मिलते ही यूपीडा की टीम और नगला खंगर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने घायलों को तुरंत बस से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार दिलवाया। बाकी यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

तीनों मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज इटावा भेज दिया है। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

हादसे का कारण

बताया जा रहा है कि बस की स्पीड काफी तेज थी और शायद ड्राइवर को सामने जा रहे ट्रक का अंदाजा नहीं लगा। नींद में होने के कारण यात्रियों को कुछ समझने का मौका नहीं मिला। हादसे में घायल यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन मानसिक रूप से सभी काफी सहम गए हैं।

Tags: accident newsUttar Pradesh News
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

up panchayat election delay 2027 news

UP Panchayat Election: पंचायत चुनाव पर ब्रेक, अब कब वोटिंग संभव, क्या ओबीसी आरक्षण, जनगणना बनी कारण

by SYED BUSHRA
February 13, 2026

UP Panchayat Election Delay:उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे हजारों दावेदारों और राजनीतिक दलों के लिए बड़ी...

Budget 2026: महिलाओं पर फोकस, मिली स्किल ट्रेनिंग की सौगात, नए जॉब प्लेसमेंट सेंटर से मिलेगा आर्थिक सहारा

Budget 2026: महिलाओं पर फोकस, मिली स्किल ट्रेनिंग की सौगात, नए जॉब प्लेसमेंट सेंटर से मिलेगा आर्थिक सहारा

by SYED BUSHRA
February 11, 2026

Women Empowerment Budget UP: योगी आदित्यनाथ सरकार ने बजट 2026-27 में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए...

UP Budget 2026: मजदूरों पर खास फोकस, रहने की सुविधा, इलाज और रोजगार के नए अवसरों की घोषणा

UP Budget 2026: मजदूरों पर खास फोकस, रहने की सुविधा, इलाज और रोजगार के नए अवसरों की घोषणा

by SYED BUSHRA
February 11, 2026

UP Budget 2026 Workers Relief: उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने नए बजट में मेहनत करने वाले मजदूरों और असंगठित क्षेत्र...

Rampur Lawyer Murder: रामपुर जिला पंचायत कार्यालय में दिनदहाड़े गोलीबारी, वकील की हत्या से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Rampur Lawyer Murder: रामपुर जिला पंचायत कार्यालय में दिनदहाड़े गोलीबारी, वकील की हत्या से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

by SYED BUSHRA
February 11, 2026

Rampur Lawyer Murder case: रामपुर के जिला पंचायत कार्यालय में बुधवार दोपहर अचानक गोलियों की आवाज गूंज उठी। दिनदहाड़े हुई...

Deoria momos jewellery theft case

मोमोज की लालच, मासूम बच्चा और 86 लाख की ज्वेलरी… देवरिया की किस घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया

by SYED BUSHRA
February 2, 2026

Deoria Momos Jewellery Case: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।...

Next Post
योगी का फैसला: तकनीकी शिक्षा में प्रेरणा और भारतीय गौरव का हुआ संगम  कौन से इंजीनियरिंग कॉलेजो के बदले गए नाम

योगी का फैसला: तकनीकी शिक्षा में प्रेरणा और भारतीय गौरव का हुआ संगम कौन से इंजीनियरिंग कॉलेजो के बदले गए नाम

क्या रेबीज वैक्सीन के बाद भी हैं खतरा? बच्चे की मौत से उठे सवाल, जानिए कितना असरदार है ये टीका

क्या रेबीज वैक्सीन के बाद भी हैं खतरा? बच्चे की मौत से उठे सवाल, जानिए कितना असरदार है ये टीका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist