शनिवार, सितम्बर 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

मोमोज की लालच, मासूम बच्चा और 86 लाख की ज्वेलरी… देवरिया की किस घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया

देवरिया में मोमोज का लालच देकर एक बच्चे से घर के लाखों के गहने ले लिए गए। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 2, 2026
in उत्तर प्रदेश
Deoria momos jewellery theft case
Share on FacebookShare on Twitter

Deoria Momos Jewellery Case: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मोमोज बेचने वाले कुछ युवकों पर आरोप है कि उन्होंने एक नाबालिग बच्चे को अपने झांसे में लेकर उसके घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण हड़प लिए। यह घटना रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
यह मामला भगवानपुर तिवारी गांव का है। यहां रहने वाले विमलेश मिश्रा वाराणसी में एक मंदिर में पुजारी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका बेटा देवरिया में रहकर कक्षा सातवीं की पढ़ाई कर रहा है। परिवार का आरोप है कि डुमरी चौराहे पर मोमोज की दुकान लगाने वाले कुछ युवक बच्चे को अक्सर मोमोज खिलाते थे और इसी बहाने उसे अपने करीब ले आए।

ज्वेलरी के बदले मिला मोमोज

परिवार का कहना है कि बच्चे को मोमोज खाने की आदत थी। दुकानदारों ने इसी आदत का फायदा उठाया और धीरे-धीरे उसे बहलाना-फुसलाना शुरू कर दिया। आरोप है कि मोमोज खिलाने के बदले बच्चों से घर की अलमारी में रखे गहने लाने को कहा गया। मासूम बच्चा उनकी बातों में आ गया और घर से जेवर निकालकर उन्हें दे दिया।

RELATED NEWS

एटा में दर्दनाक हादसा: जन्माष्टमी की झांकियां देखकर लौट रहे छह लोगों की बाइक बस से भिड़ी, बच्चे समेत 2 की मौत

एटा में दर्दनाक हादसा: जन्माष्टमी की झांकियां देखकर लौट रहे छह लोगों की बाइक बस से भिड़ी, बच्चे समेत 2 की मौत

सितम्बर 5, 2026
Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

सितम्बर 5, 2026

पीड़ित के अनुसार कितने के थे गहने

पिता विमलेश मिश्रा के अनुसार, चोरी गए गहनों की कीमत करीब 86 लाख रुपये है। इनमें उनकी बहन के गहने और उनके खुद के कीमती आभूषण शामिल थे, जिन्हें सुरक्षित समझकर अलमारी में रखा गया था। परिवार को इस घटना की भनक तक नहीं लगी। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब रविवार को उनकी बहन ने अपने जेवर वापस मांगे। जब अलमारी खोली गई, तो सारे गहने गायब थे। यह देखकर पूरे परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। बेटे से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने मोमोज के बदले ये गहने दुकानदार को दिए हैं।

घटना में कितने लोग थे शामिल

परिवार का आरोप है कि इस घटना में तीन युवक शामिल हैं, जिन्होंने बच्चे की मासूमियत का फायदा उठाया। इतने बड़े नुकसान से परिवार सदमे में है और आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। पीड़ित ने रामपुर कारखाना थाने में लिखित शिकायत दी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

थाना प्रभारी का बयान

थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। गहनों की कीमत 85 से 86 लाख रुपये के बीच बताई जा रही है। बच्चे से भी पूछताछ की गई है, ताकि सच्चाई पूरी तरह सामने आ सके। पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।

Tags: Deoria Crime NewsUttar Pradesh News
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

एटा में दर्दनाक हादसा: जन्माष्टमी की झांकियां देखकर लौट रहे छह लोगों की बाइक बस से भिड़ी, बच्चे समेत 2 की मौत

एटा में दर्दनाक हादसा: जन्माष्टमी की झांकियां देखकर लौट रहे छह लोगों की बाइक बस से भिड़ी, बच्चे समेत 2 की मौत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

उत्तर प्रदेश के एटा में जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदल गईं। कोतवाली देहात क्षेत्र में शुक्रवार देर रात करीब...

Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

 Kanpur DCM Road Accident:कानपुर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।...

Lucknow Transporter Death

Lucknow Crime: 2 दिन से लापता ट्रांसपोर्टर का शव नाले में मिला, भाई ने जताई हत्या की आशंका

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Lucknow Transporter Death:लखनऊ के खदरा मदेयगंज इलाके के रहने वाले 37 वर्षीय ट्रांसपोर्टर जितेंद्र शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...

Kanpur Municipal Corporation ETF Officer

Kanpur Update: नगर निगम में ETF प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश, बोले- ताकतवर लोग नहीं करने दे रहे काम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

 Kanpur Municipal Corporation ETF Officer:कानपुर नगर निगम में इनफोर्समेंट टास्क फोर्स (ईटीएफ) के प्रभारी रिटायर लेफ्टिनेंट कर्नल आलोक नारायन ने...

Lucknow Hotel Manager Death

Lucknow Crime: चौराहे के पास बेसुध मिला होटल मैनेजर, शरीर पर रगड़ के निशान; मौत से उठे कई सवाल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

 Lucknow Hotel Manager Death:लखनऊ के आशियाना इलाके में होटल के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल...

Next Post
Yogi Adityanath News Uttar Pradesh Government

UP news :जनता दर्शन में सीएम योगी का सख्त रुख, फरियादियों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए निर्देश

Weather Alert

Weather update: लखनऊ में बदला मौसम का मिजाज,गरज चमक के साथ झमाझम बारिश ,जनजीवन प्रभावित

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist