Monday, June 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Firefly Aerospace का ब्लू घोस्ट मिशन चांद पर सफलपूर्वक उतरा निजी कंपनी की चन्द्रमा पर पहली लैंडिंग

फायरफ्लाई एयरोस्पेस के ब्लू घोस्ट मिशन ने चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की। यह मिशन नासा के सहयोग से पूरा किया गया।

by SYED BUSHRA
March 3, 2025
in राष्ट्रीय
Firefly Aerospace Blue Ghost mission lands successfully on Moon
Share on FacebookShare on Twitter

 Blue Ghost mission फायरफ्लाई एयरोस्पेस के चंद्र मिशन ब्लू घोस्ट ने चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर ली है। यह ऐतिहासिक लैंडिंग चांद के मेयर क्रीसियम क्षेत्र में हुई। इस सफलता के साथ फायरफ्लाई एयरोस्पेस पहली निजी कंपनी बन गई है, जिसने चांद पर अंतरिक्षयान उतारा है। यह मिशन चंद्र अन्वेषण के क्षेत्र में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

स्पेसएक्स रॉकेट से हुआ था लॉन्च

ब्लू घोस्ट मिशन की शुरुआत 15 जनवरी 2025 को हुई थी। इसे स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष में भेजा गया। वहां करीब एक महीने तक पृथ्वी की कक्षा में चक्कर लगाने के बाद यह चंद्रमा की ओर रवाना हुआ। इसके बाद 16 दिन तक चांद की कक्षा में रहने के बाद 2 मार्च को यह चंद्र सतह पर सफलतापूर्वक उतर गया।

RELATED NEWS

No Content Available

फायरफ्लाई एयरोस्पेस ने इस मिशन को नासा के सहयोग से पूरा किया। कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि ब्लू घोस्ट की सफल लैंडिंग के साथ चांद पर खोज के नए रास्ते खुल गए हैं। यह मिशन आने वाले समय में चंद्रमा पर इंसानी मौजूदगी को आसान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

ब्लू घोस्ट मिशन का उद्देश्य

इस मिशन के साथ नासा ने अपने 10 पेलोड भेजे हैं, जो उसके कमर्शियल लूनर पेलोड सर्विस प्रोग्राम का हिस्सा हैं। मिशन का मुख्य उद्देश्य चांद के वातावरण और उसकी सतह से जुड़ी अहम जानकारियां जुटाना है।

ब्लू घोस्ट चंद्रमा के आंतरिक हिस्से में गर्मी के बहाव का अध्ययन करेगा, जिससे वैज्ञानिकों को यह समझने में मदद मिलेगी कि चांद पर गर्मी कैसे उत्पन्न होती है।

मिशन की समय-सीमा और महत्व

यह मिशन करीब 14 दिनों तक चलेगा, जो चांद पर एक दिन के बराबर होता है। इस सफलता से भविष्य में चंद्रमा पर इंसानी पहुंच को आसान बनाने की कोशिशों को मजबूती मिलेगी।

फायरफ्लाई एयरोस्पेस का यह मिशन चंद्रमा के अध्ययन और वहां संसाधनों की खोज के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।और इसके तहत चंद्रमा के वातावरण और तापमान से जुड़ी अहम जानकारियां जुटाई जाएंगी। इस सफलता से चंद्रमा पर भविष्य की खोजों और इंसानी मौजूदगी की संभावनाओं को और बल मिलेगा।

Tags: Blue Ghost missionFirefly Aerospace
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Samay Raina

The Ranveer Show: सुप्रीम कोर्ट से रणवीर इलाहाबादिया को राहत, ‘द रणवीर शो’ फिर शुरू करने की इजाजत... शर्तों के साथ मिली अनुमति

Samay Raina

Samay Raina News:'खुद कनाडा भाग गया और फिर मजाक बना रहा'... सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना पर जताई नाराजगी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist