Wednesday, June 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

First World War:कैसे एक हत्या ने दुनिया को झोंक दिया था महायुद्ध में,क्यों इसे ‘विश्व युद्ध’ कहा गया?

प्रथम विश्व युद्ध 1914 से 1918 तक लड़ा गया था, जिसमें करोड़ों लोग मारे गए। इसकी शुरुआत एक हत्या से हुई और इसका अंत वर्साय की संधि पर हुआ, जिसने आगे दूसरे विश्व युद्ध को जन्म दिया।

by SYED BUSHRA
July 28, 2025
in राष्ट्रीय
First World War A Devastating Conflict
Share on FacebookShare on Twitter

First World War A Devastating Conflict:1914 से 1918 तक चला यह युद्ध सिर्फ यूरोप ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को प्रभावित कर गया। जानिए इसकी शुरुआत कैसे हुई, इसका असर क्या पड़ा और क्यों इसे इतिहास की सबसे बड़ी लड़ाइयों में गिना जाता है। जब भी इतिहास के सबसे बड़े युद्धों की बात होती है, तो प्रथम विश्व युद्ध का नाम जरूर लिया जाता है। ये युद्ध साल 1914 से 1918 तक चला और इसमें एशिया, यूरोप और अफ्रीका के कई देशों ने भाग लिया। भले ही इसे अधिकतर लोग यूरोप का युद्ध मानते हैं, लेकिन इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ा, इसलिए इसे ‘विश्व युद्ध’ कहा गया।

दुनिया को झकझोर देने वाला युद्ध

इस युद्ध में करीब 1 करोड़ लोग मारे गए और 2 करोड़ से ज्यादा घायल हुए। सिर्फ युद्ध नहीं, बल्कि उससे जुड़ी बीमारियों, भूखमरी और कुपोषण से भी लाखों लोगों की जान चली गई। इस दौरान जर्मनी, रूस, ऑस्ट्रिया-हंगरी और उस्मानिया साम्राज्य जैसे बड़े-बड़े देशों का अंत हो गया। युद्ध के बाद यूरोप की सीमाएं दोबारा खींची गईं और अमेरिका एक नई वैश्विक शक्ति बनकर उभरा।

RELATED NEWS

No Content Available

युद्ध की शुरुआत कैसे हुई?

प्रथम विश्व युद्ध की कोई एक वजह नहीं थी। यह कई सालों से बन रही तनातनी और राजनीतिक टकरावों का नतीजा था। लेकिन इसकी शुरुआत मानी जाती है 28 जून 1914 को हुई एक घटना से, जब ऑस्ट्रिया-हंगरी के युवराज आर्चड्यूक फर्डिनेंड और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई। इस हत्या का आरोप सर्बिया पर लगा और 28 जुलाई 1914 को ऑस्ट्रिया ने सर्बिया पर हमला कर दिया। इसके बाद एक-एक कर कई देश इसमें शामिल होते चले गए और यह एक महायुद्ध बन गया।

कैसे खत्म हुआ युद्ध और क्या हुआ असर?

11 नवंबर 1918 को जर्मनी ने आत्मसमर्पण कर दिया और यही दिन इस युद्ध के अंत के रूप में जाना जाता है। इसके बाद 28 जून 1919 को वर्साय की संधि हुई, जिसमें जर्मनी को कई कठोर शर्तें माननी पड़ीं।

जर्मनी से उसकी ज़मीन छीनी गई, उसकी सेना सीमित कर दी गई और उस पर भविष्य में कोई युद्ध न छेड़ने का दबाव डाला गया।

यही अपमान बना दूसरे विश्व युद्ध की वजह

कहा जाता है कि वर्साय की संधि ने जर्मनी के लोगों को अपमानित किया। हिटलर और उनके समर्थकों ने इसे जर्मनी की बेइज्जती के रूप में देखा और इसी अपमान की भावना ने आगे चलकर द्वितीय विश्व युद्ध की नींव रखी।

Tags: Global ConflictsWorld History
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
कौन था मास्टरमाइंड हाशिम मूसा, जिसे ‘महादेव’ की कृपा से सेना ने ठोक कर लिया पहलगाम नरसंहार का बदला

कौन था मास्टरमाइंड हाशिम मूसा, जिसे ‘महादेव’ की कृपा से सेना ने ठोक कर लिया पहलगाम नरसंहार का बदला

Rental Agreement Mistakes

Rental Agreement: घर किराए पर लेने या देने से पहले किन बातों का रखें ध्यान जानिए रेंटल एग्रीमेंट से जुड़ी जरूरी बातें

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist