Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » ‘भोजन, ईंधन और उर्वरक संकट…’ G20 समिट में संबोधन के समय बोले PM मोदी, कई देशों के राष्ट्रीय अध्यक्षों से की मुलाकात

‘भोजन, ईंधन और उर्वरक संकट…’ G20 समिट में संबोधन के समय बोले PM मोदी, कई देशों के राष्ट्रीय अध्यक्षों से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G20 समिट के दौरान अपने संबोधन में कहा कि वैश्विक संघर्षों और घटनाओं के कारण भोजन, ईंधन और उर्वरक के संकट उत्पन्न हो गए हैं, जो विशेष रूप से ग्लोबल साउथ के देशों को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने इस संकट को वैश्विक स्तर पर स्थिरता और विकास के लिए एक बड़ी चुनौती बताया और वैश्विक सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि इन समस्याओं का समाधान निकाला जा सके।

by Gulshan
19/11/2024
PM Modi in G20 Summit

RELATED NEWS

No Content Available

PM Modi in G20 Summit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील की राजधानी रियो डी जनेरियो में आयोजित दो दिवसीय G20 समिट में हिस्सा ले रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने ग्लोबल साउथ के देशों की समस्याओं को प्रमुखता देने का आग्रह किया। समिट को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक संघर्षों के कारण भोजन, ईंधन और उर्वरक की आपूर्ति में संकट उत्पन्न हो गया है, जिसका प्रभाव खासकर ग्लोबल साउथ के देशों पर पड़ा है। उन्होंने अपनी बात की शुरुआत में ब्राजील के राष्ट्रपति की सराहना भी की और कहा कि दुनिया भर में चल रहे विभिन्न संघर्षों के कारण यह संकट और गहरा हो गया है, इसलिए हमें इन देशों की समस्याओं को प्राथमिकता देकर उनके समाधान के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि वैश्विक संघर्षों के कारण खाद्य, ऊर्जा और उर्वरक संकट का सबसे बड़ा प्रभाव ग्लोबल साउथ के देशों पर पड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी वार्ता तभी सार्थक और प्रभावी हो सकती है जब हम इन देशों की चुनौतियों और प्राथमिकताओं को समझकर आगे बढ़ें। पीएम मोदी ने उदाहरण के तौर पर अफ्रीकी संघ को G-20 की स्थायी सदस्यता देने की बात की, जिससे ग्लोबल साउथ की आवाज को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूती मिले। उन्होंने यह भी भरोसा जताया कि इस तरह के कदम वैश्विक शासन की संस्थाओं में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण होंगे।

फ्रंस के राष्ट्रपति से हुई मुलाकात

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G20 समिट के इतर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों से मुलाकात की, जहां उन्होंने अंतरिक्ष, ऊर्जा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के संभावित तरीकों पर चर्चा की। मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मेरे मित्र इमैनुअल मैक्रों से मिलना हमेशा सुखद अनुभव होता है।” प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 समिट के अलावा इटली, इंडोनेशिया, नॉर्वे और पुर्तगाल के प्रमुखों से भी द्विपक्षीय मुलाकातें कीं। इन मुलाकातों में उन्होंने देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की।
https://twitter.com/narendramodi/status/1858622532079022556

इटली की प्रधानमंत्री जियॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने रक्षा, व्यापार और प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाने पर विचार विमर्श किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, “जी20 समिट के इतर इटली की प्रधानमंत्री जियॉर्जिया मेलोनी से मिलकर खुशी हुई। हमारे बीच रक्षा, तकनीक और व्यापार में सहयोग बढ़ाने के साथ-साथ संस्कृति, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में भी साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा हुई।”

Glad to have met Prime Minister Giorgia Meloni on the sidelines of the Rio de Janeiro G20 Summit. Our talks centred around deepening ties in defence, security, trade and technology. We also talked about how to boost cooperation in culture, education and other such areas.… pic.twitter.com/BOUbBMeEov

— Narendra Modi (@narendramodi) November 18, 2024

प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा नाइजीरिया के दो दिवसीय दौरे के बाद ब्राजील पहुंचने के साथ ही उनके तीन देशों की पांच दिवसीय यात्रा का दूसरा चरण है। इस यात्रा के दौरान वह विभिन्न वैश्विक नेताओं के साथ बहुपक्षीय सहयोग के नए रास्ते तलाश रहे हैं।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Mumbai Crime

Mumbai Crime : लालाची लड़की के प्यार में पागल हुआ लड़का, यौन शोषण में बॉयफ्रेंड ने दी जान...

UP Weather

UP Weather : ठिठुरने को हो जाएं तैयार, बारिश के बाद प्रदेश में बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग का नया अपडेट

Gujarat Road Accident

जब खड़े ट्रक से टकराई ईको कार, गुजरात के हादसे का वो भयानक मंजर जिसमें 6 लोगों की गई जान

POPULAR POST

INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

November 1, 2026
Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

October 31, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

October 30, 2026
Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

October 31, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India