रविवार, सितम्बर 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Atal Bihari Vajpayee: पूर्व पीएम की 5वीं पुण्यतिथि आज, इन 5 कामों की वजह से जानती है दुनिया

by Juhi Tomer
अगस्त 16, 2023
in राष्ट्रीय, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की आज 5वीं पुण्यतिथि है. 16 अगस्त यानी आज ही के दिन साल 2018 में उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की एम्स में अंतिम सांस ली थी. अटल बिहारी वाजपेयी जी को आधुनिक भारत का निर्माता भी कहा है. ये एक कुशल राजनेता के साथ-साथ बहुत अच्छे कवि भी थे. अटल भारत के एकलौते ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने देश के चार राज्यों की कुल 6 लोकसभा सीटों से जीत दर्ज की, इन्होंने यूपी के लखनऊ और बलरामपुर, मध्य प्रदेश के ग्वालियर और विदिशा, नई दिल्ली की संसदीय सीट और गुजरात के गांधीनगर से लोकसभा चुनाव को जीता था. इन्होंने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में 5 ऐसे काम किए हैं, जिसकी वजह से आज पूरी दुनिया इनको जानती है.

सर्व शिक्षा अभियान की शुरुआत

सर्व शिक्षा अभियान भारत के पूर्व प्रधानमंक्षी अटल बिहारी वाजपेयी जी की ही देन है. इनके द्वारा 6 से 14 वर्ष के बीच के बच्चों को मुफ्ट शिक्षा देने का अभियान चलाया था. इसकी शुरुआत साल 2000-2001 के बीच हुई थी. अटल जी की इस योजना ने देश में शिक्षा की नई क्रांति ला दी थी. यह योजना उनके इतने करीब थी कि इसकी थीम ‘स्कूल चलें हम’ उन्होंने खुद लिखी थी.

RELATED NEWS

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

अगस्त 17, 2026
BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

अगस्त 17, 2026

परमाणु संपन्न देश बना भारत

पोखरण में परमाणु परीक्षण के लिए पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी जी को याद किया जाता है. 1998 मई में भारत ने परमाणु परीक्षण किया था, वाजपेयी जी ने दुनिया को यह दिखाया था कि भारत एक परमाणु संपन्न देश है. इसकी आलोचना के बाद भी वो अपने इरादों पर अटल थे. देश पर अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और कई यूरोपीय देशों ने प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन अपनी कूटनीति कौशल की वजह से साल 2001 तक करीब सभी प्रतिबंधों को हटा दिया था.

देश की सुरक्षा के लिए यूपीए कानून

13 दिसंबर साल 2001 में भारतीय संसद का सबसे काला दिन पूर्व पीएम के कार्यकाल में ही घटा था. दरअसल इस दिन पांच चरमपंथियों ने भारत की संसद पर हमला किया था, इसमें किसी भी नेता को कोई नुकसान नहीं हुआ था, लेकिन कई जवान शहीद हो गए थे. इस घटना के बाद भारत की आंतरिक सुरक्षा को और ज्यादा मजबूत करने के लिए पूर्व पीएम ने पोटा कानून लाया था. इस सख्त कानून के तहत करीब 800 लोगों की गिरफ्तारी और 4000 से अधिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया. बाद में जब साल 2004 में यूपीए की सरकार आई तो उसने इस कानून को रद्द कर दिया.

स्वर्णिम चतुर्भुज सड़क परियोजना

पूर्व पीएम अटल जी ने सड़कों के माध्यम से पूरे भारत को जोड़ने की पहल की थी. यह उनके खास उपलब्धि के रूप में पहचाना जाता है. अटल जी ने देश को एक सूत्र में पिरोने के लिए स्वर्णिम चतुर्भुज सड़क परियोजना की शुरआत की थी. इसके तहत के महानगरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता को जोड़ा गया. इन्होंने प्रधानमंत्री सड़क योजना की भी शुरुआत की थी, इसके तहत देश के ग्रामों को शहरों को जोड़ा गया और इसने आर्थिक विकास को रफ्तार दी.

भारत में आधुनिक संचार क्रांति

बता दें कि भारत में संचार क्रांति का जनक पूर्व पीएम राजीव गांधी को माना जाता है. लेकिन इसको देश की आमजनों तक पहुंचाने का श्रेय अटल बिहारी वाजपेयी को जाता है. साल 1999 में नई टेलिकॉम नीति लागू की गई थी. देश के आम लोगों इसका लाभ हुआ और सस्ती दरों पर फोन कॉल करने की सुविधा मिली. इसके बाद भारतीय बाजार में पहले की सस्ती दरों में फोन कॉल भी उपलब्ध हुए.

Tags: Atal Bihari VajpayeeAtal Bihari Vajpayee Death AnniversaryAtal Bihari Vajpayee PunyatithiBJPNEWS 1 INDIAupawho is atal bihari vajpayee "अटल बिहारी वाजपेईअटल बिहारी वाजपेई पुण्य तिथिन्यूज 1 इंडिया
Share198Tweet124Share49

Juhi Tomer

Related Posts

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 17, 2026

BJP New Team: भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान...

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 17, 2026

BJP National Team: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी संगठन में हुए...

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Big Claim: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपचुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा...

BJP Former MP: पूर्व भाजपा सांसद रेबती त्रिपुरा ने छोड़ी राजनीती,जानिए किस काम की ली जिम्मेदारी

BJP Former MP: पूर्व भाजपा सांसद रेबती त्रिपुरा ने छोड़ी राजनीती,जानिए किस काम की ली जिम्मेदारी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

BJP Former MP: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद रेबती त्रिपुरा ने सक्रिय राजनीति से दूरी बनाते हुए अपने...

By Election Results 2026

Election Results: दतिया-मांजलपुर में बीजेपी की बढ़त, बांकीपुर में प्रशांत किशोर दे रहे कड़ी टक्कर बढ़ा सस्पेंस

by SYED BUSHRA
अगस्त 2, 2026

Election Results : तीन राज्यों की विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना सोमवार सुबह से जारी है। मध्य प्रदेश...

Next Post

इरशाद बना ईश्वर, हिंदू समुदाय की लड़की से शादी करके कराया धर्मांतरण

Maharashtra: शरद पवार के गुप्त मीटिंग को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान- अजित इतने बड़े नेता नहीं कि ऑफर दे...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist