Site icon News1India

Gold Price Update: सोने के भाव में फिर आई तेज़ी, जानिये कितने रुपये बढ़ा सोने का रेट

Gold Price Update: शादी का सीजन खत्म हो चुका है, लेकिन सोने की कीमतें अब भी लगातार बढ़ रही हैं। आज लगातार दूसरे दिन सोने के रेट में उछाल देखा गया है। इसके पीछे कई कारण हैं। ग्लोबल मार्केट में भी आज सोने की कीमत में तेजी आई है। आइए जानते हैं लखनऊ, दिल्ली, कानपुर समेत देशभर के अलग-अलग शहरों में 22K, 24K और 18K सोने का ताजा भाव।

आज 22 कैरेट सोने का नया रेट

आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 300 रुपये बढ़कर 79,850 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, 100 ग्राम सोने की कीमत में 3000 रुपये का उछाल आया है, जिससे यह 7,98,500 रुपये हो गया है।अगर शहरों की बात करें, तो लखनऊ, जयपुर और दिल्ली में 22 कैरेट सोना 7,985 रुपये प्रति ग्राम बिक रहा है, जबकि पटना और अहमदाबाद में इसका भाव 7,975 रुपये प्रति ग्राम है।

24 कैरेट सोने की आज की कीमत

आज 24 कैरेट सोने के दाम में भी उछाल देखने को मिला। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 330 रुपये बढ़कर 87,100 रुपये हो गई है। 100 ग्राम सोने की बात करें, तो यह 8,71,000 रुपये पर पहुंच गया है।अगर प्रमुख शहरों की बात करें, तो लखनऊ, दिल्ली और जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 8,710 रुपये प्रति ग्राम है।

18 कैरेट सोने की कीमत

18 कैरेट सोने के रेट में भी इजाफा हुआ है। आज 10 ग्राम 18 कैरेट सोने का भाव 240 रुपये बढ़कर 65,330 रुपये हो गया है। 100 ग्राम सोने की कीमत 6,53,500 रुपये पर पहुंच गई है।

अगर 8 ग्राम 18 कैरेट सोने की कीमत देखें, तो यह 52,264 रुपये है।

आज चांदी का क्या भाव

चांदी की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। 10 ग्राम चांदी 1,005 रुपये पर स्थिर बनी हुई है, जबकि 100 ग्राम चांदी 10,050 रुपये पर बिक रही है। 1 किलोग्राम चांदी की कीमत भी 1,00,500 रुपये पर बनी हुई हैसोने की कीमतों में तेजी लगातार जारी है। वैश्विक बाजार में उठापटक और डॉलर में कमजोरी के कारण सोने की कीमतें ऊपर जा रही हैं। अगर आप सोना खरीदने का सोच रहे हैं, तो बाजार के उतार-चढ़ाव पर नजर रखना जरूरी है। चांदी की कीमत स्थिर बनी हुई है, लेकिन सोने में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

Exit mobile version