रविवार, जुलाई 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Gold Rate Today : सोने की कीमतें बढ़ीं, गोल्ड लोन की लगी लाइन! अगस्त में 12,000 करोड़ के गहने गिरवी

भारत में जहां एक ओर लोग सोना खरीद रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सोना गिरवी रखकर लोन लेने वालों की संख्या में भी तेज़ी से इज़ाफा हुआ है। ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 5 महीनों में भारतीयों ने कुल 97,079 करोड़ रुपये का गोल्ड लोन लिया है।

by Gulshan
अक्टूबर 22, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Gold Rate Today
Share on FacebookShare on Twitter

Gold Rate Today : हाल ही में सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी ने आम लोगों की चिंता तो बढ़ाई ही है, लेकिन साथ ही निवेशकों को भी इस ओर आकर्षित किया है। भारत में सोना लंबे समय से एक सुरक्षित निवेश विकल्प के तौर पर देखा जाता रहा है, और मौजूदा त्योहारी सीजन में इसकी कीमतों ने नए कीर्तिमान बनाए हैं।

जहां एक ओर लोग सोने में निवेश कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आर्थिक ज़रूरतों को पूरा करने के लिए लोग तेजी से अपने गहने गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने लगे हैं। ताजा आंकड़े बताते हैं कि बीते 5 महीनों के दौरान भारतीयों ने कुल 97,079 करोड़ रुपये के गोल्ड लोन लिए हैं। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त 2025 में गोल्ड लोन की सालाना ग्रोथ 117.8% दर्ज की गई है, जो इस बढ़ते रुझान की पुष्टि करता है।

RELATED NEWS

Gold Rate : कई शहरों में बदले सोने-चांदी के भाव, निवेशकों की नजर बाजार पर, खरीदारी से पहले जान लें ताजा रेट

Gold Rate : कई शहरों में बदले सोने-चांदी के भाव, निवेशकों की नजर बाजार पर, खरीदारी से पहले जान लें ताजा रेट

जून 22, 2026
Gold Rate Today

Gold Rate Today : 2000 के पार पहुंचा सोना और चांदी की भी बढ़ती जा रही कीमत, जानें क्या कहते हैं आपके शहर के ताज़ा रेट…

नवम्बर 13, 2025

गोल्ड लोन का ग्राफ तेजी से ऊपर

जारी किए गए आंकड़ों से यह साफ होता है कि मार्च 2025 तक देशभर में 2,08,735 करोड़ रुपये के गोल्ड लोन दिए जा चुके थे। लेकिन जुलाई तक इसमें जोरदार उछाल आया और यह आंकड़ा 2,94,166 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। यानी सिर्फ चार महीनों में ही करीब 85,000 करोड़ रुपये के नए गोल्ड लोन लिए गए।

अगस्त में भी यह ट्रेंड जारी रहा और अकेले इस महीने में करीब 12,000 करोड़ रुपये के गहने गिरवी रखे गए। विशेषज्ञों का मानना है कि लोग अपनी तात्कालिक वित्तीय ज़रूरतों को पूरा करने के लिए गोल्ड लोन की ओर रुख कर रहे हैं। चूंकि सोने की कीमतें ऊंची हैं, इसलिए गिरवी रखे गए सोने के बदले आसानी से ज्यादा लोन मिल रहा है।

गोल्ड लोन की बढ़ती लोकप्रियता के पीछे क्या है वजह?

सोने की कीमतों में इजाफा जहां एक ओर चिंता का विषय है, वहीं दूसरी ओर यही बढ़ी हुई कीमतें लोगों को अधिक लोन पाने में मदद कर रही हैं। मतलब साफ है—जितना महंगा सोना, उतना ज्यादा लोन! इसके अलावा, गोल्ड लोन लेना प्रक्रिया में आसान और त्वरित है, जबकि पर्सनल लोन के लिए बैंकों में पहले से लंबी कतारें लगी होती हैं। बैंकों और एनबीएफसी (नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों) को भी गोल्ड लोन देना ज्यादा सुरक्षित लगता है क्योंकि गहने उनके पास गिरवी रहते हैं और रिकवरी की संभावना अधिक होती है।

यह भी पढ़ें : स्टील ग्लास में सुतली बम फोड़ने से युवक की मौत,पुलिस ने की अपील…

इसीलिए वे ऐसे लोन आवेदकों को प्राथमिकता दे रहे हैं। त्योहारी सीजन में तो गोल्ड लोन एक सुविधाजनक विकल्प बनकर उभरा है। मौजूदा नियमों के तहत, गिरवी रखे गए सोने की वैल्यू पर करीब 85% तक लोन मिल जाता है और यह पारंपरिक लोन के मुकाबले सस्ता भी होता है। यही कारण है कि आम लोग तेजी से इस विकल्प की ओर झुकाव दिखा रहे हैं।

Tags: Gold Rate Today
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

Gold Rate : कई शहरों में बदले सोने-चांदी के भाव, निवेशकों की नजर बाजार पर, खरीदारी से पहले जान लें ताजा रेट

Gold Rate : कई शहरों में बदले सोने-चांदी के भाव, निवेशकों की नजर बाजार पर, खरीदारी से पहले जान लें ताजा रेट

by Kirtika Tyagi
जून 22, 2026

Gold silver rate today: अगर आप आज सोना खरीदने का सोच रहे हैं, तो पहले नए रेट जरूर देख लें।...

Gold Rate Today

Gold Rate Today : 2000 के पार पहुंचा सोना और चांदी की भी बढ़ती जा रही कीमत, जानें क्या कहते हैं आपके शहर के ताज़ा रेट…

by Gulshan
नवम्बर 13, 2025

Gold Rate Today : देश में आज सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। 24 कैरेट...

Gold Rate Today

Gold Rate Today : शादी के सीजन में सोने-चांदी के दामों में आया भारी उतार चढ़ाव, जानें क्या कहते हैं आज के ताजा भाव ?

by Gulshan
नवम्बर 10, 2025

Gold Rate Today : अगर आप इस वेडिंग सीजन में गोल्ड खरीदने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले सोने की...

Gold Rate Today

Gold Rate Today : सोने के दामों में दिखा उछाल, लगातार 4 दिन बाद बढ़ी रफ्तार, आज यहां तक पहुंचा सोने का भाव…

by Gulshan
नवम्बर 7, 2025

Gold Rate Today : देश में सोने की गिरावट पर अब ब्रेक लग गया है। लगातार चार दिनों तक भाव...

Gold Rate Today

Gold Rate Today : गुरु पर्व के मौके पर सोने के दामों मे आएगी गिरावट ? जानें क्या कहते हैं आज सोने के ताजा रेट…

by Gulshan
नवम्बर 5, 2025

Gold Rate Today :  मंगलवार को सर्राफा बाजार में एक बार फिर गिरावट का सिलसिला जारी रहा। 24 कैरेट, 22...

Next Post
Delhi News

दिल्ली में दीपावली के बाद बिगड़ा मौसम, अब कृत्रिम बारिश से राहत की आस! जानें कब बरस सकते हैं बादल?

President Draupadi Murmu

Breaking News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में हुई बड़ी लापरवाही ! लैंडिंग के वक्त धंसे हेलीकॉप्टर के पहिए...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist