Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » Uttar Pradesh largest village : कहां प्रधान बनना आसान नहीं,गांव एक चुनौती अनेक, क्या है सोनभद्र के बड़े गांवों की हक़ीक़त

Uttar Pradesh largest village : कहां प्रधान बनना आसान नहीं,गांव एक चुनौती अनेक, क्या है सोनभद्र के बड़े गांवों की हक़ीक़त

सोनभद्र के जुगैल और पनारी जैसे गांव इतने बड़े हैं कि यहां ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी विधायक जैसी लगती है। सीमित संसाधनों में काम करना यहां सबसे बड़ी चुनौती है।

by SYED BUSHRA
22/06/2025
Gram Panchayats in Sonbhadra Ground Reality

Ground Reality of Gram Panchayats in Sonbhadra:कहावत है कि विधायक बनना जितना आसान है, प्रधान बनना उतना ही मुश्किल। सोनभद्र जिले के कई गांव इस कहावत को पूरी तरह सच साबित करते हैं। इनमें सबसे चर्चित नाम है।जुगैल गांव, जो उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा गांव माना जाता है। अगर आपको भरोसा न हो तो एक बार यहां आ जाइए, चुनाव लड़ना तो दूर, पूरा गांव घूमने में ही पसीने छूट जाएंगे।

28 किलोमीटर में फैला है एक ही गांव

जुगैल गांव 75 टोलों में बसा हुआ है। इसकी एक छोर से दूसरी छोर की दूरी 28 से 30 किलोमीटर तक है, जो कई राज्यों के विधानसभा क्षेत्र से भी बड़ा है। गांव की आबादी लगभग 40 हजार है और सिर्फ 2020 के पंचायत चुनाव में ही यहां 17,342 वोटर थे। अब यह संख्या बढ़कर 23 हजार तक पहुंच गई है।

कम संसाधन,ज्यादा जिम्मेदारियां

राजस्व रिकॉर्ड में इसे एक ही गांव माना गया है, इसलिए यहां सिर्फ एक लेखपाल और एक सफाई कर्मचारी है। जबकि इतनी बड़ी आबादी और क्षेत्रफल में यह संख्या बेहद कम है। गांव के कई हिस्से आज भी सड़क, बिजली और नेटवर्क जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। उदाहरण के तौर पर पौसिला टोला में एंबुलेंस तक नहीं पहुंच पाती।

RELATED NEWS

No Content Available

बजट सीमित, जरूरतें असीमित

ग्राम पंचायत का बजट आबादी के हिसाब से तो तय होता है, लेकिन इतने बड़े क्षेत्र में काम कर पाना बेहद मुश्किल हो जाता है। छोटे-छोटे काम तो पंचायत कर लेती है, लेकिन बड़े कार्यों के लिए विशेष बजट की जरूरत होती है। इतना बड़ा क्षेत्र होने के कारण प्रत्याशी भी चुनाव प्रचार के दौरान हर टोले तक नहीं पहुंच पाते।

जनता दरबार बना सहारा

ग्राम प्रधान सुनीता देवी बताती हैं कि गांव बड़ा है तो समस्याएं भी ज्यादा हैं। इसलिए रोज़ सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक पंचायत भवन में जनता दरबार लगाया जाता है, जहां लोग अपनी समस्याएं सीधे आकर बता सकते हैं। गांव के अधिकतर टोलों में अब सड़क बन चुकी है, जिससे वहां तक वाहन से पहुंचना आसान हुआ है।

पनारी गांव भी कम नहीं

चोपन ब्लॉक का पनारी गांव भी क्षेत्रफल में काफी बड़ा है। यहां 64 टोलों में करीब 21 हजार मतदाता और 35 हजार के आसपास की आबादी है। इस गांव की खास बात ये है कि यहां पांच रेलवे स्टेशन हैं।सलईबनवा, फफराकुंड, मगरदहा, ओबरा डैम और गुरमुरा। इस गांव से नौ बीडीसी सदस्य चुने जाते हैं। कई टोलों में आज भी स्कूल और बिजली नहीं पहुंची है।

अधिकारियों की राय

डीपीआरओ नमिता शरण कहती हैं कि बड़ी पंचायतों को आबादी के हिसाब से बजट मिलता है और पंचायत भवनों से सेवाएं दी जा रही हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल के मुताबिक, इन ग्राम पंचायतों के विभाजन का प्रस्ताव पहले भेजा गया था, लेकिन रिकॉर्ड में एक ही राजस्व ग्राम दर्ज होने के कारण प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।

Related Posts

No Content Available
Next Post
UP

बिना जांच के 926 करोड़ की दवाएं मरीजों को बांटी गईं: यूपी में दवा घोटाला उजागर, CAG रिपोर्ट से हड़कंप

Sattenapalli

Sattenapalli में जगनमोहन रेड्डी के काफिले से कुचला गया शख्स, वीडियो वायरल; राजनीति में मचा घमासान

Bihar Election

बिहार चुनाव से पहले वोटर आईडी नियमों में बड़ा बदलाव – जानिए नया तरीका और जरूरी बातें!

POPULAR POST

Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
Pune News,

Pune News: लंदन में MBA छोड़ चुपचाप भारत लौटी युवती की संदिग्ध मौत, पुणे के फ्लैट में मिला शव

October 31, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
Amit Shah UP Election 2027

UP Politics : किसने दिया मिशन-2027 का मंत्र, बोले- नाराजगी भूलिए, तीसरी बार बनाइए भाजपा सरकार

October 31, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026
Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

October 30, 2026

LATEST

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

October 31, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

October 31, 2026
CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

October 31, 2026
Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India