Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » उत्तर प्रदेश » बिना जांच के 926 करोड़ की दवाएं मरीजों को बांटी गईं: यूपी में दवा घोटाला उजागर, CAG रिपोर्ट से हड़कंप

बिना जांच के 926 करोड़ की दवाएं मरीजों को बांटी गईं: यूपी में दवा घोटाला उजागर, CAG रिपोर्ट से हड़कंप

यूपी में 926 करोड़ की दवाएं बिना लैब टेस्ट मरीजों को बांटी गईं। CAG रिपोर्ट में बड़ा घोटाला उजागर हुआ है, जिससे स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे हैं। मामला राज्यभर में हड़कंप मचा रहा है।

by Mayank Yadav
22/06/2025
UP

UP medicine scam: उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य तंत्र को झकझोर देने वाला घोटाला सामने आया है। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की हालिया ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि UP के जिला अस्पतालों और CMO कार्यालयों ने 926 करोड़ रुपये की दवाएं बिना किसी लैब टेस्ट के मरीजों को बांट दीं। यह खरीद 2020 से 2024 के बीच की गई और किसी भी स्तर पर दवाओं की गुणवत्ता जांचने की जिम्मेदारी नहीं निभाई गई। न तो ड्रग इंस्पेक्टरों ने सैंपल लिए, न ही अस्पतालों ने किसी अधिकृत एजेंसी से टेस्टिंग करवाई। इससे दवा सप्लाई में गहराई से जुड़ा भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी की बू आ रही है। इस खुलासे से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन दोनों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं।

चार साल में 926 करोड़ की बिना जांच खरीदी गई दवाएं

CAG रिपोर्ट के मुताबिक 2020-21 से 2023-24 के बीच यूपी में औषधि और रसायन मद से कुल 926 करोड़ रुपये की दवा, सिरिंज और इंट्रावेनस फ्लूइड आदि की खरीद हुई। लेकिन हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस पूरी खरीद प्रक्रिया में गुणवत्ता जांच को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया। न तो दवा आपूर्ति करने वाली फर्मों से NABL प्रमाणपत्र लिए गए, न सैंपलिंग के कोई दस्तावेज मौजूद हैं। दवाएं अस्पतालों में पहुंचते ही सीधे मरीजों को दे दी गईं।

UP अस्पतालों और UP CMO कार्यालयों से की गई यह खरीद न केवल प्रक्रिया की अवहेलना है, बल्कि यह मरीजों की जान से खुला खिलवाड़ भी है। ड्रग इंस्पेक्टरों ने किसी भी स्तर पर सैंपलिंग नहीं की और न ही उन्हें ऐसा करने के लिए कोई व्यवस्था दी गई।

RELATED NEWS

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

July 21, 2026
UP Cabinet reshuffle

गांवों में 15 लाख नए उद्यमों से आर्थिक क्रांति की तैयारी, एक करोड़ उद्यमी बनेंगे आत्मनिर्भर

January 12, 2026

फर्मों से सीधी सप्लाई, कोई क्वालिटी चेक नहीं

रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय फर्मों से दवा खरीद कर उन्हें बिना टेस्ट मरीजों को दे देना सिस्टम की सबसे बड़ी चूक है। ड्रग इंस्पेक्टरों को खुद जाकर स्टोर से दवा के सैंपल लेने की अनुमति नहीं थी और अस्पतालों में ऐसी कोई प्रणाली भी नहीं थी जो सैंपल भिजवा सके। ऐसे में जो भी दवाएं आईं, उन्हें सीधे इलाज में इस्तेमाल कर लिया गया।

जानकारों का मानना है कि यह सब कमीशन के खेल का हिस्सा है। स्थानीय स्तर पर ऐसी फर्मों से दवा खरीदना जो जांच में फेल हो सकती हैं, सीधे तौर पर भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है। पहले भी KGMU में ऐसा मामला सामने आने के बाद निजी लैब से टेस्टिंग शुरू की गई थी, लेकिन जिला अस्पताल और CMO कार्यालयों में अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया।

वित्तीय वर्षवार खरीद का विवरण (रुपये में):

  • 2020-21: ₹176 करोड़
  • 2021-22: ₹236 करोड़
  • 2022-23: ₹274 करोड़
  • 2023-24: ₹238 करोड़

स्वास्थ्य विभाग की सफाई और CAG की आपत्ति

UP स्वास्थ्य विभाग ने सफाई दी कि उन्होंने DVDMM पोर्टल पर रजिस्टर्ड फर्मों से ही दवाएं खरीदीं, जो गुणवत्ता में विश्वसनीय मानी जाती हैं। लेकिन CAG ने इस तर्क को खारिज करते हुए कहा कि फर्म कितनी भी प्रमाणित क्यों न हो, बिना लैब टेस्ट दवाएं मरीजों को देना स्वास्थ्य मानकों का खुला उल्लंघन है।

ऑडिट रिपोर्ट की कॉपी न मिलने का हवाला देकर चिकित्सा अधिकारियों ने जवाब देने से इंकार कर दिया है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि रिपोर्ट को लेकर उच्च स्तर पर हलचल तेज है।

अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं

हालांकि इस मामले ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोल दी है, पर अभी तक किसी अधिकारी पर कार्रवाई नहीं हुई है। न ही अस्पतालों या CMO स्तर पर सैंपलिंग प्रक्रिया की शुरुआत की गई है। ऐसे में यह सवाल खड़ा होता है कि क्या यह भ्रष्टाचार यूं ही दबा दिया जाएगा?

UP में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर यह खुलासा बेहद चिंताजनक है। बिना जांच के मरीजों को दी गई दवाएं सिर्फ स्वास्थ्य जोखिम नहीं, बल्कि सिस्टम में गहरे बैठे भ्रष्टाचार की निशानी भी हैं। यदि इस पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो यह स्थिति भविष्य में और गंभीर परिणाम ला सकती है।

सांप ने काटा, फिर पकड़ा भी: युवक बोरी में सांप लेकर पहुंचा मेडिकल कॉलेज, डॉक्टर रह गए दंग

Related Posts

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

July 21, 2026
UP Cabinet reshuffle

गांवों में 15 लाख नए उद्यमों से आर्थिक क्रांति की तैयारी, एक करोड़ उद्यमी बनेंगे आत्मनिर्भर

January 12, 2026
UP Govt CM Yogi

यूपी में अब ‘एआई’ का राज: योगी का ‘डिजिटल प्रहार, न चलेगी दबंगई, न होगी राशन की चोरी!

January 12, 2026
UP Politics

जाति बनाम धर्म की जंग: जाति की आग में झुलसेगी एकता? ‘हिंदू नहीं, यादव हैं’ वाले बयान से उबाल पर यूपी की राजनीति!

January 5, 2026
UP Rural Abadi Bill 2025 UP Gharouni Law

योगी का मास्टरस्ट्रोक: अब यूपी में नहीं होगी डॉक्टरों की कमी, भर्ती के लिए बना ‘सुपरफास्ट’ बोर्ड!

December 23, 2025

यूपी के शिक्षकों को मिला बड़ा तोहफा: योगी सरकार ने दी पुरानी पेंशन योजना की स्वीकृति

December 1, 2025
CM Yogi Govt UP

यूपी में बिजली बिल बकाएदारों की बल्ले-बल्ले! आज से लागू हुई O.T.S. योजना, 100% ब्याज माफ

December 1, 2025
UP SIR process

UP में ‘SIR’ प्रक्रिया पर सवाल: एक ही EPIC पर दो वोटरों की पहचान? चुनाव आयोग ने दी सफाई

November 19, 2025
UP SIR

SIR ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें, आवश्यक दस्तावेज़, और वोटर लिस्ट डाउनलोड करने का पूरा तरीका

November 18, 2025
UP

आतंकियों का यूपी कनेक्शन उजागर: लखनऊ और लखीमपुर से जुड़ रहे ISKP के तार, सीएम योगी ने दिए हाई अलर्ट के आदेश

November 11, 2025
Next Post
Sattenapalli

Sattenapalli में जगनमोहन रेड्डी के काफिले से कुचला गया शख्स, वीडियो वायरल; राजनीति में मचा घमासान

Bihar Election

बिहार चुनाव से पहले वोटर आईडी नियमों में बड़ा बदलाव – जानिए नया तरीका और जरूरी बातें!

Taarak Mehta ka ooltah chashmah

तारक मेहता में जेठालाल-बबीता जी हुए गायब, फैंस और कास्ट में मचा हड़कंप!

POPULAR POST

Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

October 31, 2026
Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
Pune News,

Pune News: लंदन में MBA छोड़ चुपचाप भारत लौटी युवती की संदिग्ध मौत, पुणे के फ्लैट में मिला शव

October 31, 2026
Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

October 31, 2026
Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026

LATEST

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

October 31, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

October 31, 2026
CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

October 31, 2026
Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India