सोमवार, अक्टूबर 26, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

पीएम मोदी की सुरक्षा चूक मामले में सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनावाई, जांच में NIA भी होगी शामिल

by Zeeshan Farooqui
जनवरी 7, 2022
in दिल्ली, राष्ट्रीय

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में आज पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में भारी चूक मामले पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने निर्देश दिया है, सभी रिकॉर्ड पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के पास सुरक्षित रखें जाएंगे। अब मामले की अगली सुनवाई सोमवार को होगी। जांच में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी भी शामिल होगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अदालत में मामले की सुनवाई शुरू होने पर सबसे पहले याचिकाकर्ता मनिंदर सिंह ने अपना पक्ष रखा। याचिकाकर्ता मनिंदर सिंह ने कहा कि यह मामला लॉ एंड ऑर्डर का नहीं है, बल्कि स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप एक्ट का है। प्रधानमंत्री यदि खुद भी चाहें अपनी सुरक्षा को नहीं हटा सकते हैं। सुरक्षा में चूक मामले की जांच राज्य सरकार नहीं कर सकती। मामले की गंभीरता को समझते हुए प्रधानमंत्री के दौरे से जुड़े डॉक्यूमेंट को एनआईए की सहायता से डीएम को जब्त करने की छूट मिलनी चाहिए। सभी सबूतों को सुरक्षित करके ही मामले की जांच होनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट से अपील की गई है कि जांच उनकी निगरानी में हो।

वहीं केंद्र सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में एसजी तुषार मेहता ने भी कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक जिसमें राज्य शासन और पुलिस प्रशासन दोनों पर जिम्मेदारी थी, उसकी जांच राज्य सरकार नहीं कर सकती। जांच में एनआईए का शामिल होना भी जरूरी है। तुषार मेहता ने आगे कहा कि, पंजाब के गृह सचिव खुद जांच और शक के दायरे में हैं। तो वो कैसे जांच टीम का हिस्सा हो सकते हैं? वे खुद प्रदर्शनकारियों संग चाय पी रहे थे। वहीं सुप्रीम कोर्ट में पंजाब सरकार की ओऱ से पेश एडवोकेट जनरल ने कहा, उसी दिन घटना के कुछ घंटों के भीतर ही जांच कमेटी का गठन कर दिया गया था। राज्य सरकार की तरफ से कहा गया कि जब केंद्र सरकार हमारी बनाई जांच समिति पर सवाल उठा रही है तो हमें भी केंद्र की समिति पर आपत्ति है। पंजाब के एडवोकेट जनरल डीएस पटवालिया ने कहा कि हमने घटना के फौरन बाद एफआईआर भी दर्ज की, जांच कमेटी भी बना दी, फिर भी हमारी नीयत पर केंद्र सरकार सवाल उठा रही है।

RELATED NEWS

Mohali Attack: चंडीगढ़ क्रिकेट टीम के हेड कोच पर हमला, कार रोककर अज्ञात बदमाशों ने की बेरहमी से मारपीट

Mohali Attack: चंडीगढ़ क्रिकेट टीम के हेड कोच पर हमला, कार रोककर अज्ञात बदमाशों ने की बेरहमी से मारपीट

अगस्त 2, 2026
Virat Kohli ने ‘लीक’ कर दी क्वालिफायर-एलिमिनेटर की डिटेल, जानें प्लेऑफ में GT-MI और PBKS का ‘अंकगणित’

Virat Kohli ने ‘लीक’ कर दी क्वालिफायर-एलिमिनेटर की डिटेल, जानें प्लेऑफ में GT-MI और PBKS का ‘अंकगणित’

मई 28, 2025

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वहीं सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने कहा कि हमने केंद्र और राज्य सरकार दोनों को सुना। केंद्र को राज्य सरकार के जांच आयोग पर आपत्ति है। और राज्य की टीम पर केंद्र सरकार को। सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि क्या आप लोग साझा जांच कमेटी/आयोग बना सकते हैं? कोर्ट ने पूछा कि राज्य की कमेटी में आखिर आपत्ति क्या है? कोर्ट ने निर्देश दिया कि मामले से जुड़े सभी रिकॉर्ड पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के पास सुरक्षित रखें जाएंगे। सोमवार को सुनवाई पूरी होने और अगले आदेश तक कोई भी सरकार अपनी जांच के आधार पर किसी भी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगी।

Tags: Hearing in the Supreme Courtpm in punjabpm modi security breachpunjab

Zeeshan Farooqui

Related Posts

Mohali Attack: चंडीगढ़ क्रिकेट टीम के हेड कोच पर हमला, कार रोककर अज्ञात बदमाशों ने की बेरहमी से मारपीट

Mohali Attack: चंडीगढ़ क्रिकेट टीम के हेड कोच पर हमला, कार रोककर अज्ञात बदमाशों ने की बेरहमी से मारपीट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

Chandigarh Cricket Coach Attacked: मोहाली में चंडीगढ़ क्रिकेट टीम के हेड कोच के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

Virat Kohli ने ‘लीक’ कर दी क्वालिफायर-एलिमिनेटर की डिटेल, जानें प्लेऑफ में GT-MI और PBKS का ‘अंकगणित’

Virat Kohli ने ‘लीक’ कर दी क्वालिफायर-एलिमिनेटर की डिटेल, जानें प्लेऑफ में GT-MI और PBKS का ‘अंकगणित’

by Vinod
मई 28, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग आईपीएल 2025 का 70वां मुकाबला आरएसबी और एलएसजी के बीच...

UP

Punjab child molestation case: मां और प्रेमी ने मासूम बेटी के साथ की दरिंदगी, पिता ने फोन में देखी खौफनाक सच्चाई

by Mayank Yadav
मार्च 24, 2025

Punjab child molestation case: पंजाब में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला और उसके...

Farmer Protest

Farmer Protest: पंजाब-चंडीगढ़ बॉर्डर सील.. पुलिस ने रोका तो सड़कों पर धरने पर बैठे किसान

by Akhand Pratap Singh
मार्च 5, 2025

Farmer Protest: चंडीगढ़ में बुधवार को प्रस्तावित किसान मार्च को रोकने के लिए पंजाब सरकार और प्रशासन ने कड़े कदम...

Punjab Nagar Nigam Election 2024

पंजाब में नगर निगम चुनाव के लिए 15 वार्डों पर मतदान आज, आखिर कब आएंगे नतीजे ?

by Gulshan
दिसम्बर 21, 2024

Punjab Municipal Election : पंजाब के 5 नगर निगमों और 44 नगर पालिका परिषदों तथा नगर पंचायतों के लिए मतदान...

Next Post

CBSE टर्म-1 के नतीजे जनवरी में ही होंगे जारी, टर्म-2 को स्थगित करने की मांग

प्रधानमंत्री की लम्बी उम्र के लिए हवन-पूजन, हरियाणा सीएम ने मनसा देवी में मांगी मन्नत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India