Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » बेवफाई की बलि चढ़ा पति, राजा रघुवंशी केस में सनसनीखेज खुलासा!

बेवफाई की बलि चढ़ा पति, राजा रघुवंशी केस में सनसनीखेज खुलासा!

इंदौर से करीब 2186 किलोमीटर दूर हनीमून मनाने जाना राजा रघुवंशी को जानलेवा साबित हुआ। इस सफर की कीमत उसे अपनी जान गंवाकर चुकानी पड़ी। आरोप है कि राजा दरअसल कश्मीर जाना चाहता था, लेकिन उसकी पत्नी सोनम उसे जबरदस्ती मेघालय ले गई। वहां पहुंचकर सोनम ने राजा की हत्या के लिए सुपारी किलर्स को लगा दिया। इस साजिश में सोनम का साथ उसके प्रेमी राज कुशवाह ने दिया।

by Gulshan
09/06/2025
Sonam Raghuvanshi Arrest

Sonam Raghuvanshi Arrest : शादी को अभी एक महीना भी नहीं बीता था कि राजा रघुवंशी की जिंदगी का अंत हो गया — वो भी अपने हनीमून ट्रिप के दौरान, 2186 किलोमीटर दूर मेघालय में। राजा पत्नी सोनम के साथ हनीमून मनाने गया था, लेकिन ये हनीमून उसके लिए मौत की मंज़िल बन गया। बताया जा रहा है कि 17 दिन पहले राजा और सोनम शिलॉन्ग के जंगलों में अचानक लापता हो गए थे। फिर 2 जून को राजा की लाश जंगल में मिली।

अब इंदौर और मेघालय पुलिस ने इस सनसनीखेज मर्डर मिस्ट्री को काफी हद तक सुलझा लिया है। शुरुआती जांच के अनुसार, राजा की हत्या की साजिश उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने ही रची थी। इस खौफनाक प्लान में उसका साथ दिया उसके प्रेमी राज कुशवाहा ने। सोनम इस समय पुलिस हिरासत में है, जबकि राज कुशवाहा और दो अन्य आरोपी — विक्की ठाकुर और आनंद — भी पकड़े जा चुके हैं।

जांच में चौंकाने वाले खुलासे

पुलिस के मुताबिक, इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड राज कुशवाहा है, जो सोनम का प्रेमी है। दोनों लगातार संपर्क में थे, और पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के जरिए राज को ट्रेस कर गिरफ्तार किया। घटना की कड़ी में पहला हमला आनंद नाम के आरोपी ने किया था, जिसके बाद बाकी दोनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। गाजीपुर पुलिस को यह जानकारी इंदौर क्राइम ब्रांच से मिली, जिसके बाद सोनम ने नंदगंज थाने में खुद को सरेंडर कर दिया। साजिश की पुष्टि एक और बात से होती है — सोनम ने सिर्फ मेघालय जाने का टिकट बुक किया था, वापसी का कोई इंतजाम नहीं किया। इससे यह साफ है कि हत्या की योजना पहले से ही बना ली गई थी।

RELATED NEWS

No Content Available

पुलिस हिरासत और छानबीन

राज कुशवाहा और विक्की ठाकुर इस वक्त इंदौर पुलिस की हिरासत में हैं, जहां उनसे गहन पूछताछ हो रही है। वहीं, तीसरा आरोपी आनंद, जिसे सागर (मध्य प्रदेश) से पकड़ा गया, शिलॉन्ग पुलिस की हिरासत में है। पुलिस कॉल डिटेल, लोकेशन ट्रैकिंग और अन्य तकनीकी सबूतों के जरिए तीनों के बीच की साजिश की परतें खोलने में जुटी है। संभावना जताई जा रही है कि इस साजिश में और भी लोग शामिल हो सकते हैं, जिनकी तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें : सर्किल रेट में 200% तक की बढ़ोतरी, तिहुरा मांझा सबसे ऊंचे दाम पर…

फैक्ट्री में पनपा रिश्ता

जांच में यह भी सामने आया है कि सोनम का अफेयर उसी फैक्ट्री में काम करने वाले राज कुशवाहा से था, जहां वह खुद एचआर के पद पर थी। फैक्ट्री सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी की है, और राज कुशवाहा वहां मैनेजर की भूमिका में था। सोनम के पिता ने बताया कि हत्या से ठीक दो दिन पहले तक राज फैक्ट्री में रोजाना की तरह काम पर आ रहा था। यह मामला अब सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वासघात और साजिश के खतरनाक जाल में फंसी एक ऐसी कहानी बन गया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Smart Summer Garden Care Tips

Summer garden care : क्या है ट्रैवल प्लान के बीच गार्डन बचाने की स्मार्ट ट्रिक्स, जानिए गर्मी में पौधों को सूखने से कैसे बचाएं?

Ajay Devgn

46 फ्लॉप के बाद... 8 मिनट की एंट्री और हर मिनट कमाएं इतने करोड़.. जानें कौन है वो एक्टर

‘विलेन’ को सीएम योगी आदित्यनाथ की दो टूक, ‘बेटी को किया टच तो अगले चौराहे पर होगी यमराज से मुलाकात’

‘विलेन’ को सीएम योगी आदित्यनाथ की दो टूक, ‘बेटी को किया टच तो अगले चौराहे पर होगी यमराज से मुलाकात’

POPULAR POST

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

November 1, 2026
Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

October 29, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026
Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India