Saturday, June 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Nainital News: बच्चों के जूस में चल रही थी खतरनाक मिलावट, पुलिस जाँच में सामने आई हक़ीक़त

हल्द्वानी के गौजाजाली क्षेत्र में अवैध जूस फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ, जहां डिटर्जेंट मिलाकर जूस बनाए जा रहे थे। प्रशासन ने फैक्ट्री सील कर सैंपल जांच के लिए भेजे और मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।

by Sadaf Farooqui
April 29, 2025
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Nainital News: हल्द्वानी के गौजाजाली इलाके में प्रशासन की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को एक अवैध जूस पाउच फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। इस फैक्ट्री में बच्चों के लिए बनाए जा रहे जूस पाउच में डिटर्जेंट और दूसरे खतरनाक केमिकल्स का इस्तेमाल किया जा रहा था। सूचना मिलने पर एसडीएम राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह की अगुवाई में छापेमारी की गई। छापे में कई गंभीर गड़बड़ियां सामने आईं।

फैक्ट्री में मिलीं ये खामियां

फैक्ट्री मेरठ निवासी मोहम्मद राशिद द्वारा बिना किसी लाइसेंस के चलाई जा रही थी। जांच के दौरान पाया गया कि जूस पाउच तैयार करने में घरेलू पेयजल का उपयोग किया जा रहा था, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदेह हो सकता है। वहां मौजूद जूस पाउच के सैंपल लिए गए, जिनमें डिटर्जेंट और अन्य रसायनों की मिलावट पाई गई। फैक्ट्री में तैयार किए जा रहे उत्पादों की बिक्री के लिए न तो कोई बिल उपलब्ध था और न ही कोई वैध कागजात। इसके अलावा, फैक्ट्री मालिक के पास न तो खाद्य सुरक्षा विभाग की अनुमति थी और न ही फैक्ट्री संचालन से जुड़ी कोई वैध स्वीकृति।

RELATED NEWS

Amroha

अमरोहा में अवैध फैक्ट्री पर चला बुलडोजर, प्रदूषण फैला रही थी फैक्ट्री

September 22, 2024

टीम ने उठाए सख्त कदम

प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री को सील कर दिया और वहां हो रहे उत्पादन पर रोक लगा दी। साथ ही, सभी नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं। इस कार्रवाई में तहसीलदार मनीषा बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा और सफाई निरीक्षक अमोल असवाल भी मौजूद रहे।

होगी कड़ी कार्रवाई

एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि फैक्ट्री मालिक के खिलाफ खाद्य सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों की सेहत से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Tags: Haldwani newsillegal factory
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Amroha

अमरोहा में अवैध फैक्ट्री पर चला बुलडोजर, प्रदूषण फैला रही थी फैक्ट्री

by Mayank Yadav
September 22, 2024

Amroha, उत्तर प्रदेश: सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर कार्यवाही पर भले ही रोक लगाई हो, लेकिन उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी...

Next Post
Vaibhav Suryavanshi

व्हीलचेयर से खड़े होकर द्रविड़ ने मनाया जश्न, वैभव सूर्यवंशी के शतक पर वायरल हुआ भावुक वीडियो

Summer Vacation में परिवार संग बनाये इन जगहों पर घूमने का प्लान, कम बजट में होगी फुल मस्ती

Summer Vacation में परिवार संग बनाये इन जगहों पर घूमने का प्लान, कम बजट में होगी फुल मस्ती

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist