Important Rules for Cheque Payments : डिजिटल बैंकिंग के इस जमाने में लोग ऑनलाइन पेमेंट को ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन आज भी कई लोग चेक से पैसे देने या लेने में विश्वास रखते हैं। हालांकि, चेक से पेमेंट करते समय कुछ नियमों का ध्यान रखना जरूरी है, वरना दिक्कत हो सकती है। खासतौर पर सही साइन न करने या नियम न समझने से चेक बाउंस हो सकता है, जिससे आर्थिक नुकसान और कानूनी झंझट भी हो सकते हैं। इसलिए, चेक से जुड़े जरूरी नियमों को जानना बहुत जरूरी है।इस चेक के पीछे साइन करना जरूरी होता है।अगर यह चेक खो जाए या चोरी हो जाए, तो कोई भी इसे भुना सकता है।
ऑर्डर चेक क्या होता है
इसमें जिसे पैसा मिलना है, उसका नाम साफ साफ लिखा होता है।
बैंक सिर्फ उसी व्यक्ति को पैसा देता है, जिसका नाम चेक पर लिखा होता है।
इस चेक के पीछे साइन करने की जरूरत नहीं होती।
बियरर्स चेक के पीछे साइन क्यों जरूरी है
अगर आप किसी को बियरर्स चेक दे रहे हैं, तो बैंक उसके पीछे साइन करने को कह सकता है। इसकी तीन वजह हो सकती हैं।
इससे यह साफ होता है कि लेन।देन आपकी मर्जी से हुआ है।
बैंक को किसी गलती की जिम्मेदारी नहीं लेनी पड़ती।
कई बार साइन वेरीफिकेशन के लिए भी बैंक ऐसा करवाता है।
चेक बाउंस होने पर क्या होगा
भारत में चेक बाउंस होना एक गंभीर मामला है। इसके कई दुष्परिणाम हो सकते हैं।
पहली बार चेक बाउंस होने पर बैंक जुर्माना लगा सकता है।
अगर बार-बार चेक बाउंस होता है, तो कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
अगर चेक बाउंस होने से किसी को नुकसान होता है, तो चेक देने वाले को जेल भी हो सकती है।
चेक भरते समय किन बातों का ध्यान रखें
सही साइन करें
चेक पर वही साइन करें जो बैंक के रिकॉर्ड में दर्ज हैं।
साइन मेल न खाने पर बैंक चेक को रिजेक्ट कर सकता है।
राशि साफ-साफ लिखें
अंकों और शब्दों में लिखी रकम एक जैसी होनी चाहिए।
अस्पष्ट लिखावट से गलतफहमी हो सकती है।
तारीख सही होनी चाहिए
अगर चेक की तारीख पुरानी हो गई (स्टेल चेक), तो बैंक इसे नहीं मानेगा।
भविष्य की तारीख वाला चेक (पोस्ट डेटेड चेक) समय से पहले कैश नहीं किया जा सकता।
अगर आप चेक से पेमेंट करते हैं, तो इन जरूरी नियमों को जानना बहुत जरूरी है। एक छोटी-सी गलती भी आपको आर्थिक नुकसान और कानूनी परेशानी में डाल सकती है। इसलिए, हमेशा सही तरीके से चेक भरें और बैंक के नियमों का पालन करें।