गुरूवार, जुलाई 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

PM Modi US Visit: कौन हैं US की ‘तुलसी’, जिसने मिले PM नरेंद्र मोदी, जानिए शहबाज शरीफ क्यों ‘हकलाए’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वाशिंगटन दौरे के दौरान अमेरिकी खुफिया एजेंसी की निदेशक तुलसी गबार्ड से मुलाकात की, देररात प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप से मिलेंगे पीएम मोदी।

by Vinod
फ़रवरी 14, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय, विदेश
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेक्स। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के बाद अमेरिका के दौरे पर हैं। वह देररात करीब दो बजे प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप से मिलेंगें। ट्रंप से रूबरू होने से ठीक पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी की  निदेशक तुलसी गबार्ड के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। दोनों के बीच कई मुद्दों को लेकर बातचीत भी हुई। पीएम नरेंद्र मोदी ने तुलसी के साथ बैठक की तस्वीरें भी साझा की हैं।

तुलसी गबार्ड से पीएम मोदी की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने फ्रांस दौरे के बाद बृहस्पतिवार को अमेरिका पहुंचें। यहां उनका भव्य तरीके से स्वागत किया गया। अमेरिका पहुंचने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी यूएस डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस (डीएनआई) की निदेशक तुलसी गबार्ड से मिले। उन्होंने गबार्ड को नई जिम्मेदारी संभालने को लेकर शुभकानाएं और बधाई दी। दोनों के बीच भारत अमेरिका दोस्ती के अलग-अलग पहलुओं पर विस्तार से बातचीत हुई।

RELATED NEWS

Tulsi Gabbard Claim: तुलसी गैबार्ड के दावों से उठे सवाल, कोविड की शुरुआत को लेकर अमेरिका में फिर छिड़ी नई बहस

Tulsi Gabbard Claim: तुलसी गैबार्ड के दावों से उठे सवाल, कोविड की शुरुआत को लेकर अमेरिका में फिर छिड़ी नई बहस

जून 20, 2026
जानें हिन्दुस्तानी महमूद और मीरा नायर के बेटे जोहरान ममदानी की कहानी, जो चुने गए न्यूयॉर्क के मेयर

जानें हिन्दुस्तानी महमूद और मीरा नायर के बेटे जोहरान ममदानी की कहानी, जो चुने गए न्यूयॉर्क के मेयर

नवम्बर 6, 2025

तुलसी गबार्ड को पीएम मोदी ने दी बधाई

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, वाशिंगटन में तुलसी गबार्ड से मुलाकात कर उनकी नियुक्ति के लिए उन्हें बधाई दी। वे हमेशा से भारत-अमेरिका दोस्ती की प्रबल समर्थक रही हैं। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी प्रवासी भारतीयों से मिले। पीएम मोदी का अभिनंदन करते हुए लोगों ने ’भारत माता की जय’ और ’मोदी-मोदी’ के नारे लगाए। भारतीय से मिलने के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ’सर्दी के मौसम में गर्मजोशी से स्वागत। ठंड के मौसम के बावजूद, वाशिंगटन डीसी में भारतीय प्रवासियों ने मेरा बहुत ही खास तरीके से स्वागत किया है। मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं।

तुलसी गबार्ड बनी डीएनआई की निदेशक

अमेरिका में तुलसी गबार्ड को राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (डीएनआई) के रूप में शपथ दिलाई गई। अमेरिकी समयानुसार बुधवार शाम को व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में तुलसी को शपथ दिलाई गई। अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पाम गोंडी ने ओवल ऑफिस में गबार्ड को शपथ दिलाई। गबार्ड के शपथ ग्रहण समारोह का वीडियो एक्स पर शेयर किया। व्हाइट हाउस के आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी शपथ ग्रहण की तस्वीरें और वीडियो शेयर की गई।

भगवद गीता पर हाथ रखकर ली थी शपथ

तुलसी गबार्ड अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की पहली हिंदू सदस्य बनी थीं। उन्होंने अपने पद की शपथ भगवद गीता पर हाथ रखकर ली थी। यह कदम चर्चा में रहा था। बाद में, 2019 में न्यूयॉर्क में जब वह पीएम मोदी से मिलीं, तो उन्होंने वही गीता उन्हें भेंट की। गबार्ड ने कई मौकों पर हिंदुओं के मुद्दों को उठाया है। खासतौर पर बांग्लादेश और पाकिस्तान में हिंदुओं की स्थिति पर उन्होंने चिंता जताई थी। इस कारण वह अमेरिकी हिंदुओं के बीच काफी लोकप्रिय हुईं।

भारतीयों के बीच तुलसी काफी लोकप्रिय

तुलसी गबार्ड का नाम सुनकर कई लोग उन्हें भारतीय मूल का समझ लेते हैं। हालांकि, उनका भारत से सीधा संबंध नहीं है। उनकी मां हिंदू धर्म अपना चुकी थीं और उन्होंने अपने सभी बच्चों को हिंदू नाम दिए। उनके भाई-बहनों के नाम भक्ति, जय, आर्यन और वृंदावन हैं। गबार्ड खुले तौर पर अपनी हिंदू पहचान को अपनाती हैं। अमेरिका में रहने वाले भारतीयों के बीच वह काफी लोकप्रिय हैं। खासतौर पर हिंदू अमेरिकी समुदाय ने उनके राजनीतिक सफर में हमेशा समर्थन दिया है।

शादी में शामिल हुए थे राम माधव

2015 में गबार्ड ने सिनेमैटोग्राफर अब्राहम विलियम्स से शादी की। यह विवाह हवाई में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए इस समारोह में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता राम माधव भी शामिल हुए थे। वह पीएम मोदी का विशेष संदेश और उपहार लेकर पहुंचे थे। गबार्ड कई मौकों पर भारत के समर्थन में बोल चुकी हैं। उन्होंने पाकिस्तान को आतंकियों का सुरक्षित पनाहगाह बताया था। 2019 के पुलवामा हमले की उन्होंने निंदा की थी।

पाकिस्तान में रतजगा

पीएम नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे को लेकर पाकिस्तान में लोग रतजगा कर रहे हैं। टीवी पर डिबेट का दौर जारी है। पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ भी घबराए हुए हैं। वह तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन को अपने मुल्क पर बुलवाया। गाजा से लेकर कश्मीर का जिक्र किया। इस दौरान वह हखलाए। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर पाक पीएम की जमकर खिल्ली उड़ाई जा रही है। वहीं पाकिस्तानी कह रहे हैं कि पीएम मोदी और ट्रंप कुछ बड़ा करने वाले हैं।

दो दिन तक अमेरिका में रहेंगे पीएम मोदी

बता दें, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर दो दिवसीय अमेरिका दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि वह ट्रंप से मिलने और भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका लोगों के लाभ और हमारे ग्रह के बेहतर भविष्य के लिए मिलकर काम करते रहेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे के संबंध में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि पीएम मोदी अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप के अलावा अमेरिकी कैबिनेट के सदस्यों और उद्योग जगत के नेताओं से मिलेंगे।

Tags: PM Narendra Modi meets Tulsi GabbardPM Narendra Modi on America tourPresident Donald TrumpPrime Minister Narendra ModiTulsi GabbardWho is Tulsi Gabbard
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Tulsi Gabbard Claim: तुलसी गैबार्ड के दावों से उठे सवाल, कोविड की शुरुआत को लेकर अमेरिका में फिर छिड़ी नई बहस

Tulsi Gabbard Claim: तुलसी गैबार्ड के दावों से उठे सवाल, कोविड की शुरुआत को लेकर अमेरिका में फिर छिड़ी नई बहस

by Kirtika Tyagi
जून 20, 2026

Tulsi Gabbard Fauci Wuhan Lab Claim: अमेरिका की पूर्व राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गैबार्ड ने पद छोड़ने से पहले कुछ...

जानें हिन्दुस्तानी महमूद और मीरा नायर के बेटे जोहरान ममदानी की कहानी, जो चुने गए न्यूयॉर्क के मेयर

जानें हिन्दुस्तानी महमूद और मीरा नायर के बेटे जोहरान ममदानी की कहानी, जो चुने गए न्यूयॉर्क के मेयर

by Vinod
नवम्बर 6, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। लंदन के बाद अब न्यूयॉर्क के मेयर की कुर्सी पर एक हिन्दुस्तानी बैठेगा। अमेरिका के राष्ट्रपति...

Kamar Mohsin Shaikh rakhi tradition with PM Modi

खून का नहीं भावनाओं का रिश्ता ,कौन है वह मुस्लिम बहन जो पीएम मोदी को 30 साल से बांध रही है राखी

by SYED BUSHRA
अगस्त 7, 2025

A Special Rakhi for the PM:  रक्षाबंधन जैसे ही पास आता है, गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाली कमर मोहसिन...

PM Modi Jammu Visit : कटरा से खड़े होकर गरजे पीएम नरेंद्र मोदी, 6 मई की रात पाकिस्तान पर कुछ ऐसे कयामत बरसी

PM Modi Jammu Visit : कटरा से खड़े होकर गरजे पीएम नरेंद्र मोदी, 6 मई की रात पाकिस्तान पर कुछ ऐसे कयामत बरसी

by Vinod
जून 6, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क।  एक महीने पहले 6 मई की रात पाकिस्तान पर कयामत बरसी थी। पाकिस्तान कभी ऑपरेशन सिंदूर...

पीएम नरेंद्र मोदी ने कश्मीर के लिए रवाना की वंदे भारत ट्रेन, 130 साल बाद मिली सौगात तो मुस्कराया ‘महाराजा’ का ‘स्वर्ग’

पीएम नरेंद्र मोदी ने कश्मीर के लिए रवाना की वंदे भारत ट्रेन, 130 साल बाद मिली सौगात तो मुस्कराया ‘महाराजा’ का ‘स्वर्ग’

by Vinod
जून 6, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिनाब दरिया पर बने रेलवे के नायाब, अद्भुत और बेमिसाल चिनाब पुल...

Next Post
पत्नी व 3 बच्चों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी से मिले एलन मस्क, टेस्ला मोटर्स के CEO को बदले में मिला ये गिफ्ट

पत्नी व 3 बच्चों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी से मिले एलन मस्क, टेस्ला मोटर्स के CEO को बदले में मिला ये गिफ्ट

Noida News

नोएडा में अवैध रूप से रह रहे 8 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी आधार और पैन कार्ड बरामद

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist