Saturday, June 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

‘भारत अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार’, पाकिस्तानी हमलों के बाद रक्षा मंत्रालय का बयान

जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में गुरुवार रात पाकिस्तान के कायराना हमले के बाद भारत ने माकूल जवाब दिया। इस बीच, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेना प्रमुखों के साथ बैठक की।

by Akhand Pratap Singh
May 9, 2025
in TOP NEWS, राष्ट्रीय
IND PAK War
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में गुरुवार रात पाकिस्तान (IND PAK War) के कायराना हमले के बाद भारत ने माकूल जवाब दिया। इस बीच, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेना प्रमुखों के साथ बैठक की। बैठक के बाद रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि भारत अपनी रक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार है।

रक्षा मंत्रालय ने आधिकारिक बयान में बताया कि जम्मू, पठानकोट और उधमपुर स्थित सैन्य ठिकानों को पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों द्वारा निशाना बनाने की कोशिश की गई। ये हमले जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास किए गए।

RELATED NEWS

No Content Available

मंत्रालय ने कहा कि भारत के सुरक्षा बलों ने इन खतरों को मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार अपनी क्षमताओं का उपयोग कर तत्काल निष्क्रिय कर दिया। पाकिस्तानी हमले में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। बयान में कहा गया, “भारत अपनी संप्रभुता की रक्षा और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार है।”

भारत का यह बयान संकेत देता है कि पाकिस्तान को इन हमलों (IND PAK War) की जबरदस्त कीमत चुकानी पड़ेगी और भारतीय सेनाएं कड़ी जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार हैं। इधर, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई देशों के विदेश मंत्रियों और अन्य अधिकारियों से बात की।

यह भी पढ़े: जम्मू और जैसलमेर पर पाकिस्तान का हमला नाकाम, S-400 ने पाक की 8 मिसाइलें हवा में किया तबाह

अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रूबियो से बातचीत में जयशंकर ने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका के सहयोग की सराहना करता है। उन्होंने बताया कि भारत ने सीमापार आतंकवाद पर लक्षित और संतुलित प्रतिक्रिया दी है और किसी भी तरह के उकसावे का कड़ा जवाब दिया जाएगा।

यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख काजा कालास के साथ चर्चा में भी उन्होंने यही रुख दोहराया कि भारत की कार्रवाई संतुलित रही है, लेकिन यदि हालात बिगड़ते हैं, तो जवाबी कार्रवाई बेहद कड़ी होगी।

इटली के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी से बातचीत में भी उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद का मजबूती से सामना कर रहा है, और किसी भी वृद्धि की स्थिति में प्रतिक्रिया निर्णायक होगी। जयशंकर ने स्पष्ट किया कि भारत शांति का पक्षधर है, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Tags: IND PAK War
Share198Tweet124Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

No Content Available
Next Post
Delhi NCR

Delhi पर मौसम का ट्रिपल अटैक: बारिश, आंधी और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित, अगले तीन दिन भारी

UP Red Alert के बाद यूपी की सीमाएं सील, नेपाल बॉर्डर पर रातभर चेकिंग अभियान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist