Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Dussehra Special : 365 दिन बाद खुला रावण के मंदिर का दरवाजा, दहशरा पर्व पर भक्तों ने दशानन की अराधना

Dussehra Special : 365 दिन बाद खुला रावण के मंदिर का दरवाजा, दहशरा पर्व पर भक्तों ने दशानन की अराधना

कुछ ऐसा ही नजारा कानपुर में भी देखने को मिला। यहां साल में सिर्फ एक दिन के लिए रावण के मंदिर के पट खुले। पुजारियों ने रावण की आरती उतारी।

by Vinod
02/10/2025

कानपुर। पूरे देश में दशहरा पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहर-शहर, गांव-गांव रावण के पुतले दहन किए जा रहे हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी इलाके हैं, जहां दशनन की विधि-विधान से पूजा-अर्चना भी की जा रही है। भक्त रावण के दर पर आकर माथा टेकर रहे हैं और मन्नत मांग रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा कानपुर में भी देखने को मिला। यहां साल में सिर्फ एक दिन के लिए रावण के मंदिर के पट खुले। पुजारियों ने रावण की आरती उतारी। पूजा-अर्चना की। भक्तों का सुबह से तांता लगा रहा, जो देरशाम तक जारी रहा।

एक ओर जहां पूरे देश में रावण का पुतला फूंका जा रहा है। लोग एक-दूसरे को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दे रहे हैं तो वहीं कानपुर के शिवाला में स्थिम रावण के मंदिर में दशहरा पर्व पर दशानन की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। भक्तों ने रावण की मूर्ति के समक्ष दीये जलाए। फूल अर्पित किए। ऐसी मान्यता है कि इस दिन मंदिर में दर्शन करने के साथ ही जो मन्नत मांगी जाती है, वह भी पूरी होती है। रावण के दशन के लिए देश के कोने-कोने से भक्त कानपुर पहुंचे। श्रीलंका और नेपाल से भी भक्तों की टोली दशानन के दर पर मत्था टेका।

रावण का यह मंदिर लगभग 158 साल पुराना है। यह मंदिर अपनी खास मान्यता के लिए जाना जाता है। इसके कपाट साल भर बंद रहते हैं और सिर्फ दशहरे (विजयदशमी) के दिन ही भक्तों के लिए खोले जाते हैं। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। दशहरे की सुबह से ही मंदिर के पट खुल जाते हैं और भक्तगण दशानन रावण की पूजा और आरती करने के लिए लंबी कतारों में खड़े हो जाते हैं। शाम को विशेष पूजा और आरती के बाद मंदिर के कपाट फिर से एक साल के लिए बंद कर दिए जाते हैं।

RELATED NEWS

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

August 10, 2026
Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

January 12, 2026

रावण के इस मंदिर का निर्माण वर्ष 1868 में महाराज गुरु प्रसाद शुक्ल ने कराया था। वे भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त थे और उनका मानना था कि रावण सिर्फ बुराई का प्रतीक नहीं था। रावण भगवान शिव के परम भक्त, महान ज्ञानी, और शक्तिशाली था। इसी कारण गुरु प्रसाद शुक्ल ने रावण को शक्ति और विद्या का प्रतीक मानते हुए इस मंदिर का निर्माण करवाया। भक्तों का विश्वास है कि रावण की पूजा करने से बुद्धि और बल की प्राप्ति होती है। दशहरे के दिन यहां आने वाले भक्तों ने तेल का दीपक जलाया और रावण को तरोई का पुष्प चढ़ाकर पूजा-अर्चना की।

मंदिर में स्थापित रावण की प्रतिमा को ‘शक्ति का प्रहरी’ भी माना जाता है, जिसका दशहरे के दिन भव्य श्रृंगार और पूजन किया जाता है। मंदिर के पुजारी राम बाजपेई ने बताया कि रावण को परम ज्ञानी और परम शक्तिशाली कहा जाता था। हम रावण के इस स्वरूप की यहां पर पूजा करते हैं और शाम को रावण के अहंकारी स्वरूप का पुतला दहन करते हैं। रावण दहन के दिन रावण की पूजा का यह तरीका कानपुर की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को एक विशिष्ट पहचान देता है, जहां न केवल पराजय पर विजय का उत्सव मनाया जाता है, बल्कि महान ज्ञानी और शिव भक्त रावण के गुणों का भी सम्मान किया जाता है। कहा कि पिछले कई सालों से रावण के मंदिर में पूजा का सिलसिला चल रहा है। यहां भक्त सुबह से लेकर रात तक दर्शन करने आते हैं और विश्व कल्याण की कामना करते हैं।

वहीं भगवान श्री कृष्ण की नगरी में लंकेश दशानन रावण की पूजा विधि-विधान से कर आरती उतारी गई। लंकेश भक्त मंडल समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी प्राचीन मंदिर में लंकापति रावण की पूजा की गई। मंदिर परिसर में भजन कीर्तन के साथ भोजन वितरण किया गया। मान्यता है कि रावण का मथुरा से पुराना नाता था। क्योंकि मथुरा का पुराना नाम मधुपुर है। रावण की दो बहनें सूर्पनखा और कुम्भानी थी कुम्भानी का विवाह मधु राक्षस के साथ मधुपुर में हुआ था। रावण अपनी बहन से मिलने के लिए यहां आया करता था। लंकेश भक्त मंडल समिति अध्यक्ष ओमवीर सारस्वत कहते हैं कि, रावण चारों वेदों का ज्ञाता था. उनकी विद्वता सर्वोपरि थी, इसलिए रावण की पूजा करते हैं।

 

 

Related Posts

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

August 10, 2026
Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

January 12, 2026
Banaras Kanpur

वर्दी पर दाग: दारोगा की मौजूदगी में छात्रा से दरिंदगी, शिकायत लेकर पहुंचे भाई को पुलिस ने खदेड़ा!

January 7, 2026
Kanpur

दारोगा के बेटे की ‘नशे वाली चूक’: हिस्ट्रीशीटर का घर समझ क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष के घर फोड़ दिया बम!

December 15, 2025
Kanpur, Unnao, Y-shaped bridge

कानपुर-उन्नाव को जोड़ने वाले Y-आकार पुल को ₹730 करोड़ की मंजूरी, 10 साल का इंतज़ार ख़त्म!

December 4, 2025
Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

November 30, 2025
कुछ ऐसी है पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की कहानी, जिनके हाथों पर रही कांग्रेस के ‘पॉवर हाउस’ की चाबी

कुछ ऐसी है पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की कहानी, जिनके हाथों पर रही कांग्रेस के ‘पॉवर हाउस’ की चाबी

November 29, 2025
बोला ‘आई लव यू’ और किया बैड टच तो एक्स गर्लफ्रेंड का बदलापुर, दांतों से काट डाली इश्कबाज युवक की जीभ

बोला ‘आई लव यू’ और किया बैड टच तो एक्स गर्लफ्रेंड का बदलापुर, दांतों से काट डाली इश्कबाज युवक की जीभ

November 18, 2025
जानें कैसे पकड़ी गई दिब्यांशी, 8 करोड़ की लुटेरी दुल्हन ने 2 दरोगा-2 बैंक मैनेजर समेत इन रईसों का किया शिकार

जानें कैसे पकड़ी गई दिब्यांशी, 8 करोड़ की लुटेरी दुल्हन ने 2 दरोगा-2 बैंक मैनेजर समेत इन रईसों का किया शिकार

November 18, 2025
पुरुषों में नपुंसकता की समस्या में जबरदस्त बढ़ोतरी, डॉक्टर्स ने बताई इसके पीछे की ये खतरनाक ‘बीमारी’

पुरुषों में नपुंसकता की समस्या में जबरदस्त बढ़ोतरी, डॉक्टर्स ने बताई इसके पीछे की ये खतरनाक ‘बीमारी’

November 9, 2025
Next Post
Waqf Act Bharat Band

Waqf Act पर भारत बंद का ऐलान, सोशल मीडिया वीडियो से मेरठ रेंज में हाई अलर्ट

Pooja Pandey

‘लेडी गोडसे’ का खून का खेल! प्रेम, पार्टनरशिप और मर्डर की सनसनीखेज कहानी

Maruti Grand Vitara festive season strong sales

Festive Season Sales: हाइब्रिड इंजन, EV मोड, सुरक्षा फीचर्स और कम कीमत, मारुति की कौन सी कार फेस्टिव सीजन में मचा रही धमाल

POPULAR POST

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

November 1, 2026
Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

November 1, 2026
Delhi Varanasi Bullet Train

Bullet Train : यूपी में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, दिल्ली से वाराणसी सिर्फ 3 घंटे 33 मिनट, आगरा-लखनऊ का सफर भी होगा आसान

October 31, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India